Success Story: जैविक उत्पादों के सहारे 20 एकड़ में अनार की सफल खेती, आधी हुई लागत, सालाना टर्नओवर 70 लाख रुपये तक! Rabi Crop Farming: रबी मौसम की फसलों की बुआई हेतु खेत की अग्रिम तैयारी फल और फूलों की खेती में प्रूनिंग के लिए उपयोगी हैं ये STIHL के टूल्स, जानें पूरा विवरण Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार!
Updated on: 27 November, 2026 12:00 AM IST
सरकार ड्रैगन फ्रूट की खेती पर 2 लाख तक दे रही है सब्सिडी (Image Source-AI generate)

आज के समय में किसान भाई पारंपरिक फसलों के साथ बागवानी फसलों की ओर भी तेजी से बढ़ रहे हैं. ऐसे में अगर आप भी अपने खेतों में कुछ अलग उगाने की सोच रहे हैं, तो ड्रैगन फ्रूट की खेती आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प साबित हो सकती है, क्योंकि इस फल की गिनती सूपरफूड में आती है और इसमें फाइबर, विटामिन C और एंटीऑक्सीडेंट्स जैसे पोषक तत्व पाएं जाते हैं. इसलिए बाजार में इस फल की कीमत भी अधिक होती है और 12 माह मांग भी बनी रहती है. ऐसे में बिहार सरकार ड्रैगन फ्रूट की पैदावार करने पर प्रदान कर रही है भारी सब्सिडी. 

बागवानी किन-किन फसलों पर मिलेगा अनुदान?

देश के किसान भाई पारंपरिक खेती बड़े पैमाने पर करते हैं और इस दौरान कई किसानों को मन में यह सवाल भी अक्सर आता है कि वह अपने खेतों में कुछ अलग फसल की पैदावार करें, ताकि अधिक मुनाफा कमा सकें. ऐसे में बागवानी फसलों की खेती किसानों के लिए कमाई का  बड़ा जरिया बन सकती है और सरकार भी इन बागवानी फसलों जिनमें- अमरूद, नींबू, आंवला, एप्पल बेर, बेल, कटहल, अनार, पपीता और ड्रैगन फ्रूट की खेती करने के लिए प्रोत्साहित भी कर रही है और सब्सिडी की भी छूट दे रही है.

ड्रैगन फ्रूट की खेती पर कितनी मिलेगी सब्सिडी?

अगर आप भी अपने खेतों में  ड्रैगन फ्रूट की खेती करके मालामाल होना चाहते हैं, तो ऐसे में आपके पास करीबन न्यूनतम 0.25 एकड़ और अधिकतम 10 एकड़ तक खेती की जमीन होनी चाहिए. यानी की साफ-साफ है कि इस सरकारी सब्सिडी का फायद उन किसानों भाइयों को मिलेगा जिनके पास खेती योग्य भूमि है. साथ अगर किसान भाई इस कल्याणकारी योजना में आवेदन करते हैं, तो प्रति एकड़ 2 लाख रुपये तक अनुदान प्राप्त कर सकते हैं.

योजना में आवेदन करने की अंतिम तारीख क्या है?

अगर आप बागवानी फसलों की खेती करने की सोच रहे हैं, तो आपके पास बेहद ही खास मौका है और बिहार सरकार भी राज्य के किसानों को इन फसलों की खेती करने के लिए प्रोत्साहित करने के साथ अनुदान भी दे रही हैं. ऐसे में अगर आप बागवानी की फसलों पर सब्सिडी प्राप्त करना चाहते हैं, तो बिना वक़्त ज़ाया किए  इच्छुक किसान 31 दिसंबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं और अनुदान प्राप्त कर सकते हैं. साथ इस बात का विशेष ख्याल रखें की इस तारीख के बाद आवेदन स्वीकृत नहीं होंगे. 

कैसे करें योजना में आवेदन?

अगर आप ड्रैगन फ्रूट की खेती करने का विचार बना चुके हैं और अनुदान प्राप्त करना चाहते हैं. ऐसे में इच्छुक किसान योजना में शमिल होने के लिए बिहार कृषि विभाग के डीबीटी पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं और योजना का फायदा उठा सकते हैं. साथ ही इस योजना का लाभ बटाईदार किसान भाई भी उठा सकते हैं और बागवानी फसलों की खेती कर अच्छी कमाई कर सकते हैं.

लेखक: रवीना सिंह

English Summary: Bihar Dragon Fruit Farming Subsidy 2 lakh per acre Know Apply online last date 2026
Published on: 27 November 2026, 12:09 IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now