Success Story: 1250 एकड़ में जैविक खेती, देसी गायों की डेयरी और 40 करोड़ का टर्नओवर - लेखराम यादव की सफलता की कहानी Success Story: 72 एकड़ में गन्ने की खेती, इंटरक्रॉपिंग मॉडल और 2 करोड़ का कारोबार - सरताज खान की सफलता की कहानी खेती से 100 करोड़ का टर्नओवर: हेलीकॉप्टर के बाद अब हवाई जहाज से कृषि क्रांति लाएंगे डॉ. राजाराम त्रिपाठी Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार! Watermelon: तरबूज खरीदते समय अपनाएं ये देसी ट्रिक, तुरंत जान जाएंगे फल अंदर से मीठा और लाल है या नहीं
Updated on: 21 August, 2023 12:00 AM IST
Subsidy on lichi farming

देश के किसानों के हित के लिए केंद्र और राज्य सरकारें कोई ना कोई योजना लेकर आती रहती है. ऐसे में बागवानी को प्रोत्साहित करने के लिए बिहार सरकार भी किसानों की मदद कर रही है. सरकार ने राज्य में लीची की खेती को बढ़ावा देने के लिए और किसानों के आर्थिक हालात बेहतर करने के लिए इसकी खेती पर 50 प्रतिशत तक का अनुदान दे रही है. सरकार का कहना है कि किसानों को सामान्य अनाज की खेती से कम मुनाफा हो पाता है, जिस कारण मुख्यमंत्री बागवानी मिशन योजना के तहत किसानों को यह मदद दी जा रही है.

किन फसलों पर मिलेगा अनुदान

बिहार सरकार के अनुसार, मुख्यमंत्री बागवानी मिशन योजना के तहत किसानों को लीची की खेती के साथ आम, आंवला, अमरूद, कटहल, और केले की खेती पर भी अनुदान प्रदान किया जाएगा. सरकार इस योजना के माध्यम से फलोंकी बागवानी करने वालों को यह अनुदान दे रही है. इसके साथ ही सरकार ने प्रदेश में कम से कम 50 हेक्टेयर में आम और 33 हेक्टेयर में लीची उगाने का फैसला किया है. मुख्यमंत्री बागवानी मिशन योजना के तहत बिहार के किसान को ही यह अनुदान दिया जा रहा है. इसके लिए किसान के पास जमीन का कागज और साथ ही उसका निवास प्रमाण पत्र होना चाहिए.

ये भी पढ़ें:  उत्तर प्रदेश के इन जिलों में बनेंगे ग्राउंडवाटर चार्जिंग स्टेशन, तैयारियां हुई शुरू

कितना मिलेगा अनुदान

बागवानी  के लिए किसान को लीची एवं अन्य फलदार पौधों के लिए 50% तक का अनुदान मिलेगा. यह अनुदान एक हेक्टेयर के खेत तक के लिए ही मिलेगा. अगर आपको खेती में एक लाख रुपये का खर्च आता है तो आपको अनुदान के तौर पर 50 हजार रुपये मिलेगें.

आवश्यक दस्तावेज

मुख्यमंत्री बागवानी मिशन योजना के तहत आवेदन करने के लिए कुछ जरूरी दस्तावेजों का होना जरूरी है. ये दस्तावेज इस प्रकार हैं..

किसान का आधार कार्ड

भू लगान रसीद

किसान पंजीकरण नंबर

पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ

मोबाइल नंबर

इमेल आईडी

आवेदन प्रक्रिया

इस योजना का लाभ उठाने के लिए किसान भाई सरकार के द्वारा जारी की गई आधिकारिक वेबसाइट www.horticulturebihar.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं. आपके आवेदन करने के बाद जिले के उद्यान विभाग के द्वारा आपके जमीन और दस्तावेज की समीक्षा की जाएगी और पात्र आवेदककर्ताओं को ही इसका लाभ मिल सकेगा.

English Summary: Bihar government is providing subsidy on lichi farming
Published on: 21 August 2023, 04:15 IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now