Success Story: 1250 एकड़ में जैविक खेती, देसी गायों की डेयरी और 40 करोड़ का टर्नओवर - लेखराम यादव की सफलता की कहानी Success Story: 72 एकड़ में गन्ने की खेती, इंटरक्रॉपिंग मॉडल और 2 करोड़ का कारोबार - सरताज खान की सफलता की कहानी खेती से 100 करोड़ का टर्नओवर: हेलीकॉप्टर के बाद अब हवाई जहाज से कृषि क्रांति लाएंगे डॉ. राजाराम त्रिपाठी Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार! Watermelon: तरबूज खरीदते समय अपनाएं ये देसी ट्रिक, तुरंत जान जाएंगे फल अंदर से मीठा और लाल है या नहीं
Updated on: 27 January, 2023 12:00 AM IST
पशुपालन क्रेडिट कार्ड योजना

केंद्र सरकार किसानों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए कई तरह की योजनाएं चलाती हैं. इसी कड़ी में सरकार किसानों के लिए पशु क्रेडिट कार्ड योजना चला रही है. इस योजना के तहत पशुपालक किसानों को बिना किसी गारंटी के 1.60 लाख से लेकर 3 लाख तक का लोन मिलता है.   

5 साल के अंदर लौटाना होता है यह लोन: जो किसान पशु क्रेडिट कार्ड पर लोन लेते हैं उन्हें 7 प्रतिशत ब्याज दर पर लोन का भुगतान करना होता है. किसान अगर सही समय पर लोन चुका देता है तो सरकार ब्याज दर पर 3 प्रतिशत की छूट देती है. इस हिसाब से किसान को इस लोन का वापस भुगतान सिर्फ 4 प्रतिशत के ब्याज दर पर करना पड़ता है. किसानों को यह लोन 5 साल के अंदर लौटाना होता है.

किसानों के लिए सरकार ने पशु क्रेडिट कार्ड की सुविधा शुरू की है. जिस योजना के तहत किसानों को पशु किसान क्रेडिट कार्ड बनवाना पड़ता है. इस कार्ड की मदद से पशु खरीदने के लिए कम ब्याज दर पर लोन मिलता है. इस योजना का लाभ वो किसान भी ले सकते हैं जिनके पास खुद की जमीन है जिसमें वो पशुओं के लिए आवास या चारागाह बनाना चाहते हैं.

पशु को खरीदने के लिए मिलता है इतना लोन

बता दें कि पशु किसान क्रेडिट कार्ड के जरिए गाय खरीदने पर किसानों को 40,783 रुपये, भैंस खरीदने पर 60,249 रुपये, सूअर खरीदने पर 16,237 रुपये, भेड़/बकरी खरीदने पर 4,063 रुपये और मुर्गी खरीदने के लिए 720 प्रति यूनिट का लोन किसानों को दिया जाता है.

ये भी पढ़ेंः पशुपालन के लिए सरकार कर रही है मदद, जानिए लोन अप्लाई करने का तरीका

कहां करना होगा आवेदन

अगर किसान पशु क्रेडिट कार्ड बनवाना चाहते हैं तो अपने नजदीकी बैंक में जाकर आवेदन कर सकते हैं. आवेदन करने वाले किसानों के पास आधार कार्ड, पैन कार्ड, वोटर कार्ड, मोबाइल नंबर, नवीनतम पासपोर्ट साइज फोटो होना आवश्यक है. आवेदन फॉर्म का सत्यापन होने के एक महीने बाद किसानों को बैंक पशु क्रेडिट कार्ड मुहैया कराया जाएगा. किसान अधिक जानकारी क लिए आधिकारिक वेबसाइट पर भी जाकर जानकारी हासिल कर सकते हैं.

English Summary: Animal Husbandry Credit Card Scheme for Farmers
Published on: 27 January 2023, 05:29 IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now