बस्तर के जंगलों का ‘खुला औषधालय’ खतरे में! मंजूर गोड़ी समेत कई दुर्लभ जड़ी-बूटियां विलुप्त होने की कगार पर Escorts Kubota ने मनीष शर्मा को एग्री बिजनेस का प्रेसिडेंट नियुक्त किया, ट्रैक्टर और Agri Business की संभालेंगे जिम्मेदारी धान की फसल के लिए Dhanuka Agritech Limited ने पेश किया “Polin” फफूंदनाशी Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार! Watermelon: तरबूज खरीदते समय अपनाएं ये देसी ट्रिक, तुरंत जान जाएंगे फल अंदर से मीठा और लाल है या नहीं
Updated on: 29 September, 2026 12:00 AM IST
रोटोकल्टीवेटर समेत कृषि यंत्रों पर मिलेगी 50% तक अनुदान (Image Source-AI generate)

देश में रबी सीजन की खेती की शुरुआत हो चुकी है और इसी के चलते मध्य प्रदेश सरकार ने किसानों को बड़ी राहत की खबर दी है कि इस रबी सीजन किसान अगर कृषि यंत्र की खरीद करते हैं, तो 50 प्रतिशत तक भारी अनुदान प्राप्त कर सकते हैं, जिसकी मदद से किसान खेती से जुड़े कटाई, बुवाई, जैसे कामों को कम वक्त में खत्म कर सकते हैं. ऐसे में सरकार की यह मदद किसानों की लागत में कमी कर मुनाफे होने की अधिक संभावना बढ़ा सकती है.

इन कृषि यंत्रों पर मिलेगा अनुदान

सरकार किसानों के लिए कई सरकारी योजनाएं चला रही है, जिसका लाभ देश के करोड़ों किसान भाइयों को मिल रहा है और अभी हाल ही में मध्य प्रदेश सरकार किसानों को फसल अवशेष प्रबंधन और भूमि तैयारी से जुड़े कई कृषि यंत्रों पर भारी सब्सिडी प्रदान कर रही है, इनमें इन कृषि यंत्रों को शामिल किया गया है- श्रेडर/मल्चर, बेलर, स्लेशर, एसएमएस (स्ट्रॉ मैनेजमेंट सिस्टम), हे रेक/स्ट्रॉ रेक, रोटोकल्टीवेटर जैसे यंत्रों पर अनुदान प्रदान किया जाएगा.

आवेदन के लिए कितनी देनी होगी राशि?

अगर आप भी ई-कृषि यंत्र अनुदान का लाभ उठाने की सोच रहे हैं, तो इस योजना में आवेदन करने के दौरान आपको निर्धारित धरोहर राशि का बैंक ड्राफ्ट (DD) बनवा कर जमा करनी होगी, जैसे अगर किसान बेलर कृषि यंत्र की खरीद करते हैं तो  उनको ₹15,000 राशि जमा करनी होगी. वहीं, श्रेडर/मल्चर ₹5,500, हे रेक/स्ट्रॉ रेक ₹5,000, एसएमएस ₹3,500, रोटोकल्टीवेटर ₹2,500, स्लेशर ₹2,000 तक धरोहर राशि देनी होगी.

कितना मिलेगा अनुदान?

सरकार किसानों के लिए इसलिए सरकारी योजनाएं लेकर आती है, क्योंकि देश में कुछ ऐसे किसान है, जो आर्थिक रुप से इतने कमजोर है कि वह कृषि यंत्रों तक की खरीद नहीं कर पाते और यंत्रों को किराए पर लेकर अपनी खेती के सभी कामों को पूरा करते हैं. ऐसे में मध्यप्रदेश सरकार की यह मदद राज्य के किसानों के लिए किसी राहत से कम नहीं है. किसान ई-कृषि यंत्र अनुदान पोर्टल के माध्यम से इस योजना में शामिल होकर 50% तक भारी अनुदान प्राप्त कर सकते हैं.

आवेदन के लिए जरुरी दस्तावेज क्या है?

अगर आप इस योजना में ऑनलाइन आवेदन कर रहे हैं तो इन जरूरी दस्तावेज को तैयार रखें, जिनमें ये दस्तावेज शामिल हैं-

  • एग्री-स्टैक फार्मर आईडी

  • आधार कार्ड की प्रति

  • बैंक पासबुक के प्रथम पृष्ठ की छायाप्रति

  • भूमि की बी-1 की प्रति

  • एससी और एसटी किसानों के लिए जाति प्रमाण पत्र

  • ट्रैक्टर चालित उपकरणों के लिए ट्रैक्टर रजिस्ट्रेशन कार्ड (RC)

  • निर्धारित धरोहर राशि के बैंक ड्राफ्ट (DD) की स्कैन कॉपी

कैसे करें योजना में अप्लाई?

अगर आप इस रबी सीजन कृषि यंत्र खरीद करने की सोच रहे हैं और इस योजना में शामिल होना चाहते हैं, तो ऐसे में आप ई-कृषि यंत्र अनुदान पोर्टल farmer.mpdage.org के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर 50 प्रतिशत तक की सब्सिडी का लाभ उठा सकते हैं. साथ ही जिन किसान भाइयों ने पहले से ही पंजीकरण करा रखा है, तो ऐसे में किसान अपने आधार नंबर और आधार ओटीपी के जरिए लॉगिन करके आवेदन कर सकते हैं और योजना का लाभ उठा सकते हैं.

लेखक: रवीना सिंह

English Summary: Agricultural Machinery Subsidy up to 50 Percent Rotavator Farm Machinery Apply online
Published on: 29 September 2026, 05:11 IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now