1. Home
  2. ख़बरें

Padma Awards 2022: सीडीएस बिपिन रावत, कल्याण सिंह समेत 4 हस्तियों को पद्म विभूषण, देखें पद्म भूषण, पद्मश्री पुरस्कार पाने वालों की पूरी लिस्ट

केंद्र सरकार द्वारा गणतंत्र दिवस के अवसर पर पद्म पुरस्कारों का ऐलान कर दिया गया है. बता दें कि इस साल पद्म विभूषण के लिए कुल 4 नाम चुने गए हैं, साथ ही 17 हस्तियों के नाम पद्म भूषण के लिए चुने गए हैं. इसके अलावा पद्मश्री सम्मान के लिए 107 नामों का चयन किया है.

कंचन मौर्य
Padma Awards 2022
Government announced Padma Awards 2022

केंद्र सरकार द्वारा गणतंत्र दिवस के अवसर पर पद्म पुरस्कारों का ऐलान कर दिया गया है. बता दें कि इस साल पद्म विभूषण के लिए कुल 4 नाम चुने गए हैं, साथ ही 17 हस्तियों के नाम पद्म भूषण के लिए चुने गए हैं. इसके अलावा पद्मश्री सम्मान के लिए 107 नामों का चयन किया है.

पद्म विभूषण सम्मान पाने वालों के नाम

आपको बता दें कि जिन लोगों को पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया है, उनमें तीन लोगों को यह सम्मान मरणोपरांत दिया गया है. पूर्व सीडीएस जनरल बिपिन रावत (सिविल सेवा), भाजपा के पूर्व नेता कल्याण सिंह (सार्वजनिक मामले) और गीताप्रेस गोरखपुर के अध्यक्ष रहे राधेश्याम खेमका (साहित्य और शिक्षा) का नाम शामिल है. इसके अलावा भारतीय शास्त्रीय संगीतज्ञ डॉक्टर प्रभा अत्रे को सम्मानित किया गया है.

पद्म भूषण सम्मान पाने वालों के नाम

इसके साथ ही पद्म भूषण के लिए कुल 17 नामों का ऐलान किया है, जिनमें 2 को मरणोपरांत यह पुरस्कार दिया जाएगा. बता दें कि नेताओं में जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद, पश्चिम बंगाल के पूर्व सीएम बुद्धदेब भट्टाचार्य का नाम शामिल हैं. वहीं, भारत का नाम रोशन करने वाले माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ सत्या नडेला और गूगल के सीईओ सुंदर पिचई को सम्मान दिया जाएगा. 
खास बात यह है कि कोरोना महामारी के दौर से देश को निकालने में अहम भूमिका निभाने वाले वैक्सीन निर्माताओं को भी पद्म भूषण सम्मान दिया जाएगा. बता दें कि देश की पहली स्वदेशी वैक्सीन कोवाक्सिन की निर्माता कंपनी भारत बायोटेक के संस्थापक कृष्णा एल्ला और उनकी पत्नी सुचित्रा एल्ला को पुरस्कार देने का ऐलान किया है. इसके अलावा देशभर को कोविशील्ड वैक्सीन के जरिए कोरोना से बचाने की जिम्मेदारी निभाने वाले सीरम इंस्टीट्यूट के प्रबंध निदेशक सायरस पूनावाला को भी सम्मान मिलेगा.

पद्मश्री सम्मान पाने वालों के नाम

इसके अलावा पद्मश्री सम्मान पाने वालों में ओलंपिक गेम्स के गोल्ड मेडल विजेता नीरज चोपड़ा, ओलंपिक में मेडल जीतने वाले सुमित अंतिल, भारत की फील्ड हॉकी प्लेयर वंदना कटारिया, पैरालंपिक में गोल्ड मेडल जीतने वालीं अवनी लेखरा, लद्दाख के सांसद जामयांग शेरिंग नांग्याल, गायक सोनू निगम का नाम शामिल हैं. 

इन्हें मिला पद्म विभूषण

 

नाम 

क्षेत्र

राज्य/देश

1

प्रभा अत्री

कला

महाराष्ट्र

2

राधेश्याम खेमका (मरणोपरांत)

साहित्य और शिक्षा

उत्तर प्रदेश

3

जनरल बिपिन रावत (मरणोपरांत)

लोकसेवा

उत्तराखंड

4

कल्याण सिंह (मरणोपरांत)

सार्वजनिक सेवा

उत्तर प्रदेश

इन्हें मिला पद्म भूषण

 

नाम 

क्षेत्र

राज्य/देश

1

गुलाम नबी आजाद

सार्वजनिक सेवा

जम्मू कश्मीर

2

विक्टर बनर्जी

कला

बंगाल

3

गुरमीत बाबा (मरणोपरांत)

कला

पंजाब

4

बुद्धदेब भट्टाचार्य

सार्वजनिक सेवा

पश्चिम बंगाल

5.

नटराजन चंद्रशेखरन

व्यापार और उद्योग

महाराष्ट्र

6

कृष्णा एल्ला-सुचित्रा एल्ला

व्यापार और उद्योग

तेलंगाना

7

मधुर जाफरी

 

अमेरिका

8

देवेंद्र झझरिया

खेल 

राजस्थान

राशिद खान

कला 

उत्तर प्रदेश

राजीव महर्षि

सिविल सेवा

राजस्थान

सत्या नडेला

व्यापार और उद्योग

अमेरिका

सुंदर पिचाई

व्यापार और उद्योग

अमेरिका

साइरस पूनावाला

व्यापार और उद्योग

महाराष्ट्र

संजय राजाराम (मरणोपरांत)

विज्ञान और इंजीनियरिंग

मेक्सिको

प्रतिभा राय

साहित्य और शिक्षा

ओडिशा

स्वामी सच्चिदानंद

साहित्य और शिक्षा

गुजरात

वशिष्ठ त्रिपाठी

साहित्य और शिक्षा

उत्तर प्रदेश

English Summary: Government announced Padma Awards 2022 Published on: 25 January 2022, 10:20 PM IST

Like this article?

Hey! I am कंचन मौर्य. Did you liked this article and have suggestions to improve this article? Mail me your suggestions and feedback.

Share your comments

हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें. कृषि से संबंधित देशभर की सभी लेटेस्ट ख़बरें मेल पर पढ़ने के लिए हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें.

Subscribe Newsletters

Latest feeds

More News