Success Story: 1250 एकड़ में जैविक खेती, देसी गायों की डेयरी और 40 करोड़ का टर्नओवर - लेखराम यादव की सफलता की कहानी Success Story: 72 एकड़ में गन्ने की खेती, इंटरक्रॉपिंग मॉडल और 2 करोड़ का कारोबार - सरताज खान की सफलता की कहानी खेती से 100 करोड़ का टर्नओवर: हेलीकॉप्टर के बाद अब हवाई जहाज से कृषि क्रांति लाएंगे डॉ. राजाराम त्रिपाठी Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार! Watermelon: तरबूज खरीदते समय अपनाएं ये देसी ट्रिक, तुरंत जान जाएंगे फल अंदर से मीठा और लाल है या नहीं
Updated on: 4 August, 2020 8:43 AM IST

सोमवार को उमस और गर्मी से दिल्ली-NCR समेत कई राज्यों के लोगों का बुरा हाल रहा. निजी मौसम एजेंसी स्काईमेट वेदर के अनुसार, इस सप्ताह दिल्ली-NCR  में बारिश की संभावना नहीं के बराबर रहेगी. मानसून ट्रफ फिलहाल दक्षिणी हिस्से में है. हवा पूर्वी चल रही है. अरब सागर और बंगाल की खाड़ी से आने वाली नमी भरी हवा भी कम हो गई है. ऐसे में कुछ दिन मौसम शुष्क ही रहेगा. स्काईमेट वेदर के मुताबिक,  8 अगस्त यानी शुक्रवार से फिर दिल्ली के मौसम में बदलाव आएगा. यह मौसमी बदलाव आगामी कई दिन तक जारी रहेगा. इस दौरान झमाझम बारिश होने की भी संभावना है. इससे गर्मी और उमस से राहत मिलने की संभावना हैं. इसके अलावा मध्यप्रदेश में मानसून 4 अगस्त के बाद से तीन चार दिनों तक सक्रिय रहने की संभावना है. ऐसे में आइये निजी मौसम एजेंसी स्काइमेट वेदर के अनुसार जानते हैं आगामी 24 घंटों के दौरान देशभर में कैसा रहेगा मौसम

ये खबर भी पढ़े: इन राज्यों में आगामी 24 घंटों में बहुत भारी बारिश होने की संभावना, जानें अपने राज्य के मौसम का पूर्वानुमान

देशभर में बने मानसून सिस्टम

मानसून की अक्षीय रेखा गंगानगर, नारनौल, ग्वालियर, जमशेदपुर, बालासोर होते हुए बंगाल की खाड़ी के उत्तर-पूर्वी भागों में पहुँच गई है. दक्षिण-पश्चिमी राजस्थान और इससे सटे उत्तरी गुजरात के ऊपर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है. इस बीच एक निम्न दबाव का क्षेत्र अगले 24 से 48 घंटों में बंगाल की खाड़ी पर एक निम्न दबाव का क्षेत्र विकसित होने की संभावना है. इसके चलते देश के कई इलाकों में मानसून की हलचल बढ़ने वाली है.

ये खबर भी पढ़े: Weather Alert: इन 5 राज्यों में 3 और 4 अगस्त को भारी बारिश होने की संभावना !

आगामी 24 घंटों के दौरान के मौसम का पूर्वानुमान

अगले 24 घंटों के दौरान तटीय कर्नाटक, मुंबई सहित कोंकण गोवा, अंडमान व निकोबार द्वीप समूह के कुछ हिस्सों में मध्यम से भारी बारिश होने की संभावना है. इन भागों में एक-दो स्थानों पर अति भारी वर्षा के आसार हैं.पूर्वी राजस्थान, आंतरिक महाराष्ट्र, दक्षिणी मध्य प्रदेश, तटीय आंध्र प्रदेश और तेलंगाना के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ एक-दो स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है. हरियाणा, उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़, गुजरात के कुछ हिस्सों, आंतरिक कर्नाटक, तमिलनाडु, रायलसीमा, ओडिशा, पश्चिम बंगाल और लक्षद्वीप के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान है. दक्षिण-पूर्वी राजस्थान, पंजाब, पूर्वोत्तर भारत और पश्चिमी हिमालय के कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है. राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में भी बूँदाबाँदी की संभावना से इंकार नहीं कर सकते.

English Summary: Weather forecast for August 4, 2020 across India
Published on: 04 August 2020, 08:46 AM IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now