Success Story: जैविक उत्पादों के सहारे 20 एकड़ में अनार की सफल खेती, आधी हुई लागत, सालाना टर्नओवर 70 लाख रुपये तक! Rabi Crop Farming: रबी मौसम की फसलों की बुआई हेतु खेत की अग्रिम तैयारी फल और फूलों की खेती में प्रूनिंग के लिए उपयोगी हैं ये STIHL के टूल्स, जानें पूरा विवरण Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार!
Updated on: 8 May, 2020 8:59 PM IST
Achaar

आधिनुक समय में हर कोई अपना खुद का बिजनेस शुरू करना चाहता है. अगर आप भी ऐसा करने की सोच रहे हैं, तो आप अचार का बिजनेस शुरू कर सकते हैं. इससे आपको अच्छा मुनाफ़ा भी मिलेगा.

अचार का बिजनेस

अचार के बिना थाली में खाना अधूरा सा लगता है. यह हर सीजन में उपयोग किया जाता है. ऐसे में आचार का बिजनेस (Pickle Business) शुरू करना बहुत फायदेमंद साबित होगा. आप घर बैठे आसानी से अचार मेकिंग का बिजनेस शुरू कर सकते हैं. इस बिजनेस को छोटी-सी पूंजी में शुरू किया जा सकता है. 

10 हजार रुपए में शुरू होगा बिज़नेस

इस बिजनेस को घर में शुरू कर सकते हैं. खास बात है कि इसको कम से कम 10 हजार रुपए की लागत में शुरू किया जा सकता है. आप इस बिजनेस से पहले ही महीने से अच्छा मुनाफ़ा कमाने लगेंगे. यह आपको लगभग 25 से 30 हजार रुपए तक की आमदनी देगा. ध्यान दें कि आपका यह बिजनेस प्रोडक्ट की डिमांड, पैकिंग और एरिया पर ज्यादा निर्भर होगा. ऐसे में आप अचार को ऑनलाइन, थोक, रिटेल मार्केट और रिटेल चेन में बेच सकते हैं.

बिजनेस के लिए जगह का चुनाव

अचार मेकिंग के बिजनेस को लगभग 900 वर्गफुट वाली जगह में आसानी से शुरू किया जा सकता है. बता दें कि अचार को सुखाने, पैक करने आदि में खुली जगह ज्यादा उपयुक्त मानी जाती है. इसके साथ अचार को बनाने की विधि में साफ-सफाई बहुत मयाने रखती है, ताकि लंबे समय तक आचार को सुरक्षित रखा जा सके.  

बिजनेस से होगा खूब मुनाफ़ा

इस बिजनेस में सिर्फ 10 हजार रुपए लगाकर आप दोगुना मुनाफा कमा सकते हैं. इसकी पहली मार्केटिंग से ही बिजनेस में लगाई लागत वसूल हो जाती है. इसके बाद आपको बिजनेस से सिर्फ मुनाफा ही मिलेगा. इस बिजनेस को कड़ी मेहनत और लगन से बड़े स्तर पर ले जा सकते हैं. इस बिजनेस से हर महीने बहुत अच्छा मुनाफ़ा मिलता है.

English Summary: Start the pickle business from home easily
Published on: 08 May 2020, 09:02 PM IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now