मिलियनेयर फार्मर ऑफ इंडिया (MFOI) अवार्ड्स 2024 क्या है, और रजिस्ट्रेशन कैसे करें? बागवानी फसलों के लिए बेहद फायदेमंद है समुद्री शैवाल के अर्क, जानें उपयोग की विधि और लाभ! बैंगन एवं टमाटर की खेती में लगने वाले बैक्टीरियल विल्ट रोग के कारण, लक्षण, जानें कैसे करें प्रबंधित केले में उर्वरकों का प्रयोग करते समय बस इन 6 बातों का रखें ध्यान, मिलेगी ज्यादा उपज! भारत का सबसे कम ईंधन खपत करने वाला ट्रैक्टर, 5 साल की वारंटी के साथ Small Business Ideas: कम निवेश में शुरू करें ये 4 टॉप कृषि बिजनेस, हर महीने होगी अच्छी कमाई! ये हैं भारत के 5 सबसे सस्ते और मजबूत प्लाऊ (हल), जो एफिशिएंसी तरीके से मिट्टी बनाते हैं उपजाऊ Mahindra Bolero: कृषि, पोल्ट्री और डेयरी के लिए बेहतरीन पिकअप, जानें फीचर्स और कीमत! Multilayer Farming: मल्टीलेयर फार्मिंग तकनीक से आकाश चौरसिया कमा रहे कई गुना मुनाफा, सालाना टर्नओवर 50 लाख रुपये तक शहरी मधुमक्खी पालन की ओर बढ़ रहा लोगों का रुझान, यहां जानें सब कुछ
Updated on: 23 January, 2021 2:17 PM IST
Republic Day 2021

इस साल पूरा देश 72वां गणतंत्र दिवस (Republic Day 2021) मनाएगा. हर साल 26 जनवरी को बड़ी धूमधाम के साथ गणतंत्र दिवस (Republic Day 2021) मनाया जाता है. इस अवसर पर देश की राजधानी दिल्ली के राजपथ पर भव्य परेड का आयोजन किया जाता है, साथ ही कई अनोखी झाकियां भी निकाली जाती हैं.

मगर क्या आप जानते हैं कि हर साल देश में 26 जनवरी को ही गणतंत्र दिवस (Republic Day 2021) क्यों मनाया जाता है. दरअसल, भारत की आजादी के बाद संविधान सभा की घोषणा की गई, जिसने अपना कार्य 9 दिसम्बर 1947 से शुरु किया. भारतीय संविधान का निर्माण 2 साल, 11 महीने, 18 दिन में किया गया. आइए आपको इस संबंध में पूरी जानकारी देते हैं.

गणतंत्र दिवस 26 जनवरी को क्यों मनाते हैं?

26 जनवरी को गणतंत्र दिवस (Republic Day) मनाया जाता है, क्योंकि सन् 1950 में 26 जनवरी के दिन ही भारत सरकार अधिनियम (एक्ट) (1935) को हटाकर भारत का संविधान लागू किया गया था. बता दें कि सन् 1950 में 26 जनवरी के दिन सुबह 10:18 बजे भारत एक गणतंत्र देश बना. इसके 6 मिनट बाद 10:24 बजे राजेंद्र प्रसाद ने भारत के पहले राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली थी.

इस दिन पहली बार बतौर राष्ट्रपति डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद बग्गी पर बैठकर राष्ट्रपति भवन से निकले थे और पहली बार भारतीय सैन्य बल की सलामी ली थी. पहली बार उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया था.

भारतीय संविधान सभा द्वारा एक स्वतंत्र गणराज्य बनने के लिए संविधान को 26 नवंबर 1949 को अपनाया गया. इस सभा के प्रमुख सदस्य डॉ. भीमराव आंबेडकर, डॉ राजेन्द्र प्रसाद, जवाहरलाल नेहरू, सरदार वल्लभ भाई पटेल, मौलाना अबुल कलाम आजाद आदि थे. हमारे देश का संविधान डॉ भीमराव अम्बेडकर के नेतृत्व में लिखा गया. इसे लिखने में पूरे 2 वर्ष 11 महीने और 18 दिन लगे थे.

बता दें कि गणतंत्र दिवस (Republic Day 2021) के अवसर पर राष्ट्रपति तिरंगा फहराते हैं. इसके साथ ही हर साल 21 तोपों की सलामी दी जाती है.

English Summary: Why do you celebrate Republic Day on 26 January every year?
Published on: 23 January 2021, 02:32 PM IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now