Success Story: 1250 एकड़ में जैविक खेती, देसी गायों की डेयरी और 40 करोड़ का टर्नओवर - लेखराम यादव की सफलता की कहानी Success Story: 72 एकड़ में गन्ने की खेती, इंटरक्रॉपिंग मॉडल और 2 करोड़ का कारोबार - सरताज खान की सफलता की कहानी खेती से 100 करोड़ का टर्नओवर: हेलीकॉप्टर के बाद अब हवाई जहाज से कृषि क्रांति लाएंगे डॉ. राजाराम त्रिपाठी Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार! Watermelon: तरबूज खरीदते समय अपनाएं ये देसी ट्रिक, तुरंत जान जाएंगे फल अंदर से मीठा और लाल है या नहीं
Updated on: 11 March, 2021 2:25 PM IST
Farmers Protest

देश की राजधानी दिल्ली की सीमाओं पर बैठे किसानों के आंदोलन में तेजी लाने के लिए एक नई रणनीति तैयार की जा रही है. दरअसल, संयुक्त किसान मोर्चा (Sanyukt Kisan Morcha) द्वारा 26 मार्च को भारत बंद (Bharat Bandh) का ऐलान किया गया है.

जानकारी है कि इस बार दिनभर के लिए भारत बंद किया जाएगा. इस योजना के तहत एक भी वाहन को सड़क पर नहीं आने दिया जाएगा. इसके साथ ही युवाओं को दोबारा आंदोलन से जोड़ने की कोशिश की जाएगी.

किसान आंदोलन है जीवित

किसानों की मानें, तो इस बार भारत बंद (Bharat Bandh) के दौरान किसानों द्वारा ट्रैक्टर भी नहीं चलाए जाएंगे. बता दें कि सरकार और उससे जुड़े लोग लगातार चर्चा कर रहे हैं कि किसान आंदोलन कमजोर पड़ रहा है, इसलिए किसान आंदोलन में लोगों का शामिल होना कम हो गया है. ऐसे में किसान बताना चाहते हैं कि अभी भी किसान आंदोलन जीवित है, इसलिए भारत बंद का आह्वान किया गया है.

शांतिपूर्ण ढंग से होगा भारत बंद

किसानों का कहना है कि भारत बंद (Bharat Bandh) शांतिपूर्ण ढंग से किया जाएगा. इस बार सड़क पर एक भी वाहन नहीं होगा और किसान के ट्रैक्टर भी बंद रहेंगे. जैसे देशभर की महिलाओं ने 8 मार्च को किसान आंदोलन स्थलों पर जुटकर अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया, वैसे ही संयुक्त किसान मोर्चा (Sanyukt Kisan Morcha) द्वारा 15 मार्च से 28 मार्च तक का अपना कार्यक्रम सुनिश्चित किया है. बताया जा रहा है कि जिन राज्यों में चुनाव हो रहे हैं या फिर चुनाव होने वाले हैं, वहां पर संयुक्त किसान मोर्चा (Sanyukt Kisan Morcha) अपने मंच लगाएगा. इसके साथ ही बीजेपी के खिलाफ वोट देने की अपील करेगा.

कुछ इस तरह तय किया कार्यक्रम

  • 15 मार्च को डीजल, पेट्रोल, गैस सिलिंडर की कीमत वृद्धि और रेलवे निजीकरण के खिलाफ प्रदर्शन होंगे. इस दौरान एसडीएम, डीसी को ज्ञापन देंगे.

  • 17 मार्च को आल इंडिया ट्रेड यूनियन सिंघुबॉर्डर पर मीटिंग में हिस्सा लिया जाएगा, साथ ही भारत बंद पर फैसला होगा.

  • 19 मार्च को किसान खेती बचाओ-मंडी बचाओ दिवस मनाया जाएगा. इस दौरान सभी मंडियों में प्रदर्शन होगा.

  • 23 मार्च को शहीदे आजम भगत सिंह का बलिदान दिवस मनाया जाएगा.

  • 26 मार्च को किसान आंदोलन के 4 महीना पूरा होने पर भारत बंद का आह्वान होगा.
  • 28 मार्च यानी होलिका दहन के दिन देशभर में तीनों कृषि कानूनों की प्रतियां जलाई जाएंगी.

English Summary: The farmers have declared a Bharat Bandh on 26 March
Published on: 11 March 2021, 02:35 PM IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now