Success Story: किसानों की किस्मत बदल देगा राजाराम त्रिपाठी का यह सफल मॉडल, कम लागत में होगी करोड़ों की आमदनी! Coffee Growing Tips: कॉफी का पौधा इस तरह से लगाएं, मिलेगी 50 सालों तक पैदावार इस योजना के तहत 25000 पशुओं का होगा बीमा कवर, प्रीमियम राशि 49 रुपये, यहां जानें पूरी डिटेल खेती के लिए 32 एचपी में सबसे पावरफुल ट्रैक्टर, जानिए फीचर्स और कीमत एक घंटे में 5 एकड़ खेत की सिंचाई करेगी यह मशीन, समय और लागत दोनों की होगी बचत Small Business Ideas: कम निवेश में शुरू करें ये 4 टॉप कृषि बिजनेस, हर महीने होगी अच्छी कमाई! ये हैं भारत के 5 सबसे सस्ते और मजबूत प्लाऊ (हल), जो एफिशिएंसी तरीके से मिट्टी बनाते हैं उपजाऊ Goat Farming: बकरी की टॉप 5 उन्नत नस्लें, जिनके पालन से होगा बंपर मुनाफा! Mushroom Farming: मशरूम की खेती में इन बातों का रखें ध्यान, 20 गुना तक बढ़ जाएगा प्रॉफिट! Guar Varieties: किसानों की पहली पसंद बनीं ग्वार की ये 3 किस्में, उपज जानकर आप हो जाएंगे हैरान!
Updated on: 8 December, 2023 1:22 PM IST
महिंद्रा द मिलेनियर फार्मर ऑफ इंडिया अवॉर्ड 2023

भारत की प्रमुख एग्री मीडिया हाउस कृषि जागरण द्वारा शुरू किए गए तीन दिवसीय इवेंट ‘महिंद्रा मिलेनियर फार्मर ऑफ इंडिया अवॉर्ड 2023' का दिल्ली के ग्राउंड मेला, आईएआरआई में आयोजन किया जा रहा है. यह अवॉर्ड शो 6 से 8 दिसंबर तक हो रहा है. यहां महिंद्रा फार्म इक्विपमेंट सेक्टर के CEO विक्रम वाघ ने किसानों को संबोधित करते हुए कि, महिंद्रा विश्व में नंबर वन कंपनी है और पिछले 40 सालों से सभी क्षेत्रों से जुड़ी हुई है। उन्होंने कहा कि, ओजा सीरीज ट्रैक्टर सेगमेंट में सबसे एडवांस टेक्नोलॉजी के साथ आती है।

महिंद्रा लेटेस्ट टेक्नोलॉजी पर करती है काम

विक्रम वाघ ने कहा, महिंद्रा कंपनी की हमेशा ही कोशिश रही है, कि हम लेटेस्ट टेक्नोलॉजी लाए। हमारा मुख्य उद्देश्य केवल यहीं है कि हम प्रोडक्टिवीटी को और अच्छा बनाएं। उन्होंने कहा, कुछ क्षेत्र में भारत विश्व के 30 प्रतिशत पर है और उसको हम बहुत ऊपर ले जा सकते हैं। इसके लिए हमें नए टेक्नोलॉजी और नई फॉर्मिंग विधियों पर काम करना चाहिए और महिंद्रा इन सब से जुड़ी हुई है। वाघ ने कहा, महिंद्रा विश्व में नंबर वन कंपनी है और पिछले 40 सालों से सभी क्षेत्रों से जुड़ी हुई है।

“ओजा सीरीज के फीचर्स विश्व के किसी और ट्रैक्टर में नहीं”

उन्होंने कहा, हम सिर्फ ट्रैक्टर नहीं बनाते, हमें पूरे ईको सिस्टम को ऊपर लेकर आना है और उस पर हम आपके साथ काम करेगें। महिंद्रा फार्म इक्विपमेंट सेक्टर के CEO ने कहा कि, हमारी ओजा सीरीज में जो फीचर्स है वो विश्व में इससे पहले कभी किसी और ट्रैक्टर में देखने को नहीं मिले हैं और ना ही इस प्राइस रेंज में ऐसे ट्रैक्टर उपलब्ध है।

ये भी पढ़ें : कर्नाटक की रत्नम्मा गुंडमंथा को मिला 'महिंद्रा रिचेस्ट फार्मर ऑफ इंडिया अवॉर्ड', बनी भारत की सबसे अमीर महिला किसान

हमें महिंद्रा पर गर्व होना चाहिए - एमसी डोमिनिक

कृषि जागरण के संस्थापक और प्रधान संपादक एमसी डोमिनिक ने कहा, मिलेनियर फार्मर ऑफ इंडिया अवॉर्ड को पहले दिन से ही महिंद्रा एंड महिंद्रा का साथ मिला है। हमें महिंद्रा पर गर्व होना चाहिए। महिंद्रा देश और दुनिया की सबसे बड़ी कंपनी है और हमेशा किसानों के लिए खड़ी रही है। उन्होंने कहा, महिंद्रा ने हमेशा किसानों को साथ खड़े होने का मौका दिया है और अब हमारा फर्ज है महिंद्रा के साथ खड़ा होना। आगे उन्होंने कहा, पूरे विश्व में मिलेनियर फार्मर ऑफ इंडिया अवॉर्ड की चर्जा हो रही है। हम दुनिया को बदलेगें, हम किसानों का सम्मान बढ़ाएंगे और उन्हें सम्मानित करेगें।

सबसे अच्छा और सफल काम कृषि

उन्होंने कहा, हमारी प्राथमिकता हमेशा किसान को रही है, इसलिए स्टेज पर सबसे पहले बोलने का अवसर एक किसान को दिया जाता है। हम चाहते हैं एक किसान के दिल में जो है उसे सभी जाने और इसके लिए हम सभी को एक साथ आना होगा। एमसी डोमिनिक ने कहा कि, दुनिया में सबसे अच्छा और सफल काम कृषि है 5 साल की एवरेज में हर एक किसान आगे बढ़ाता है और इसे हमें भी करना चाहिए।

देश का किसान भी होगा नंबर वन

एमसी डोमिनिक ने कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा था कि अगले 5 सालों में भारत दुनिया का नंबर वन देश होगा, मैं बोलता हू देश का किसान भी नंबर वन होगा। हम हजारों किसानों को आगे बढ़ाएंगे और उन्हें ICON बनाएंगे। उन्होंने कहा, इस इवेंट में देश के लगभग सभी जिलों से किसान आए है और उन्हें अवोर्ड से सम्मानित किया गया है।

English Summary: mfoi award 2023 mahindra has been with the farmers at every step works on advanced technology Vikram Wagh
Published on: 08 December 2023, 01:24 PM IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now