Success Story: जैविक उत्पादों के सहारे 20 एकड़ में अनार की सफल खेती, आधी हुई लागत, सालाना टर्नओवर 70 लाख रुपये तक! Rabi Crop Farming: रबी मौसम की फसलों की बुआई हेतु खेत की अग्रिम तैयारी फल और फूलों की खेती में प्रूनिंग के लिए उपयोगी हैं ये STIHL के टूल्स, जानें पूरा विवरण Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार!
Updated on: 22 June, 2021 3:59 PM IST
Plant

हरियाणा के छात्रों के लिए एक खुशखबरी है. दरअसल, राज्स के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर (Manohar Lal Khattar) ने छात्रों को लेकर एक नई नीति बनाई है. इसके तहत छात्रों के नंबरों को लेकर बड़ा ऐलान किया गया है.

छात्रों को मिलेंगे एक्स्ट्रा मार्क्स

सीएम मनोहर लाल खट्टर ने कहा है कि कक्षा 8वीं से लेकर 12वीं कक्षा तक के उन छात्रों को एक्स्ट्रा मार्क्स (Extra Marks) दिए जाएंगे, जो पौधे लगाएंगे. इसके साथ ही उसकी देखभाल भी करेंगे. यह प्रावधान फाइनल एग्जाम में कुछ एक्स्ट्रा मार्क्स देकर पूरा किया जाएगा. यह राज्य के स्कूली शिक्षा बोर्ड के तहत आने वाले स्कूलों के छात्रों के लिए होगा. इसके प्रारूप पर जल्द ही काम शुरू किया जाएगा.

आपको बता दें कि राज्य के सीएम मनोहर लाल खट्ट द्वारा पंचकूला जिले में मोरनी पहाड़ियों में स्थित 'नेचर कैंप' थापली और प्राकृतिक रास्तों के मनोरम दृश्य के बीच एक पंचकर्म स्वास्थ्य केंद्र का उद्घाटन किया है. इस दौरान ही छात्रों को एक्स्ट्रा मार्क्स (Extra Marks) देने की बात कही गई है.

सीएम ने कहा कि पड़ोसी क्षेत्रों के युवाओं को पैराग्लाइडिंग का प्रशिक्षण दिया जाएगा. इनके साथ ही गतिविधियों के संचालन के लिए एक क्लब बनाया जाएगा. इसका नाम 'फ्लाइंग सिख' (दिवंगत) मिल्खा सिंह के नाम पर रखा जाएगा.

बता दें कि इससे पहले लोगों को रोमांचक खेलों का आनंद लेने के लिए मनाली या फिर अन्य स्थानों पर दूर जाना पड़ता था. मगर अब इस तरह की गतिविधियां शिवालिक पहाड़ियों की पृष्ठभूमि के बीच स्थित मोरनी हिल्स क्षेत्र में शुरू होंगी. इससे न केवल लोग रोमांचक गतिविधियों में शामिल हो सकेंगे. इसके अलावा आस-पास के क्षेत्र का आर्थिक विकास भी हो सकेगा.

English Summary: haryana government will give extra marks to students for planting saplings
Published on: 22 June 2021, 04:03 PM IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now