Papaya Farming: पपीते की खेती से होगी प्रति एकड़ 12 लाख रुपये तक कमाई! जानिए पूरी विधि सोलर पंप संयंत्र पर राज्य सरकार दे रही 60% अनुदान, जानिए योजना के लाभ और आवेदन प्रक्रिया केवल 80 से 85 दिनों में तैयार होने वाला Yodha Plus बाजरा हाइब्रिड: किसानों के लिए अधिक उत्पादन का भरोसेमंद विकल्प किसानों को बड़ी राहत! अब ड्रिप और मिनी स्प्रिंकलर सिस्टम पर मिलेगी 80% सब्सिडी, ऐसे उठाएं योजना का लाभ GFBN Story: मधुमक्खी पालन से ‘शहदवाले’ कर रहे हैं सालाना 2.5 करोड़ रुपये का कारोबार, जानिए उनकी सफलता की कहानी फसलों की नींव मजबूत करती है ग्रीष्मकालीन जुताई , जानिए कैसे? Student Credit Card Yojana 2025: इन छात्रों को मिलेगा 4 लाख रुपये तक का एजुकेशन लोन, ऐसे करें आवेदन Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार! Watermelon: तरबूज खरीदते समय अपनाएं ये देसी ट्रिक, तुरंत जान जाएंगे फल अंदर से मीठा और लाल है या नहीं Paddy Variety: धान की इस उन्नत किस्म ने जीता किसानों का भरोसा, सिर्फ 110 दिन में हो जाती है तैयार, उपज क्षमता प्रति एकड़ 32 क्विंटल तक
Updated on: 24 October, 2023 2:04 PM IST
बिहार में मक्का की फसल (Image Source: Pixabay)

बिहार सरकार ने इस बार राज्य में मक्का का रकबा बढ़ाने के लिए एक अहम फैसला लिया है. दरअसल, सरकार के द्वारा राज्य के 38 जिलों में मक्का की खेती/ Maize Farming के प्रति किसानों को प्रोत्साहित किया जाएगा. बिहार सरकार कृषि विभाग के अनुसार, राज्य में इस बार मक्का की फसल के लिए 1.50 लाख एकड़ क्षेत्र में मक्का की खेती का लक्ष्य रखा गया है, जिसमें लगभग 12 हजार क्विंटल तक मक्का उत्पादन का भी लक्ष्य तय किया जाएगा. इस कार्य के लिए सरकार के द्वारा कुल 13 करोड़ 23 लाख 80 हजार रुपये तक खर्च किए जाएंगे. ताकि मक्का से सफलतापूर्वक एथेनॉल का उत्पादन किया जा सके. 

जानकारी के लिए बता दें कि मक्का की खेती को ज्यादातर उत्तर और पूर्वी मैदानी क्षेत्रों के किसानों के द्वारा सबसे अधिक किया जाता है. मक्का रबी सीजन की प्रमुख फसलों में से एक है, जिसे मोटे अनाज की श्रेणी में रखा गया है. इसी के चलते बिहार सरकार ने अब राज्य के किसानों को मक्का की खेती करने के लिए आर्थिक रूप से मदद करने का फैसला लिया है. आइए बिहार सरकार की इस पहल के बारे में विस्तार से जानते हैं-

मक्का से बनेगा एथेनॉल

बिहार सरकार ने  मक्का की खेती के लिए कुल 12 हजार क्विंटल तक का मक्का उत्पादन का लक्ष्य रखा है, जिससे राज्य में एथेनॉल का उत्पादन किया जाएगा. बता दें कि मक्का फसल के दाने और इसके बचे हुए अवशेषों से भी इथेनॉल का उत्पादन किया जाएगा. इस तरह से मक्का की फसल के हर एक हिस्सा का सही तरीके से इस्तेमाल किया जाएगा. बिहार सरकार की यह अनोखी पहल पर्यावरण संरक्षण को ध्यान में रखते हुए की गई है. इसे जीवाश्म ईंधन पर निर्भरता भी कम होगी.

बिहार के 38 जिलों में मक्का की खेती का होगा विस्तार

बिहार सरकार कृषि विभाग के मुताबिक, राज्य में मक्का की फसल के लिए 1.50 लाख एकड़ क्षेत्र में मक्का की खेती का लक्ष्य रखा है, जिसमें करीब 12 हजार क्विंटल तक मक्का उत्पादन का लक्ष्य सरकार ने रखा है. मक्का की खेती राज्य के 38 जिलों में की जाएगी. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मक्का की खेती के लिए राज्य सरकार के द्वारा सरकारी योजनाओं के माध्यम से किसानों की आर्थिक रूप से मदद भी की जाएगी. ताकि किसानों की आय में वृद्धि के साथ-साथ राज्य में मक्का उत्पादन में भी बढ़ोतरी हो सके.

ये भी पढ़ें: शीतकालीन मक्का की खेती कैसे करें?

सिंचित भागों में मक्का की खेती होगी सफलतापूर्वक

भारत में मुख्य रूप से मक्का की खेती आंध्र प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र,कर्नाटक, राजस्थान, एमपी, छत्तीसगढ़, झारखंड, गुजरात और उत्तर प्रदेश आदि कई राज्यों के किसानों के द्वारा की जाती है. किसान इसकी खेती विभिन्न प्रकार की जलवायु में बिना किसी परेशानी के करके अच्छा लाभ प्राप्त कर सकते हैं. मक्का की फसल को किसान सिंचित भागों में कर सकते है. बस इसके लिए उन्हें इसकी खेती का सही तरीके से देखभाल करना होगा.

English Summary: ethanol will be made from maize crop in bihar maize farming in india maize production
Published on: 24 October 2023, 02:09 PM IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now