Success Story: 1250 एकड़ में जैविक खेती, देसी गायों की डेयरी और 40 करोड़ का टर्नओवर - लेखराम यादव की सफलता की कहानी Success Story: 72 एकड़ में गन्ने की खेती, इंटरक्रॉपिंग मॉडल और 2 करोड़ का कारोबार - सरताज खान की सफलता की कहानी खेती से 100 करोड़ का टर्नओवर: हेलीकॉप्टर के बाद अब हवाई जहाज से कृषि क्रांति लाएंगे डॉ. राजाराम त्रिपाठी Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार! Watermelon: तरबूज खरीदते समय अपनाएं ये देसी ट्रिक, तुरंत जान जाएंगे फल अंदर से मीठा और लाल है या नहीं
Updated on: 16 September, 2020 2:38 PM IST

अक्सर भारतीय सड़कों पर ऐसी गाड़ियों को देखा जाता है, जिन्हें कई गाड़ियों के पार्ट्स से मिलाकर बनाया जाता है. हम अपनी देसी भाषा में इसे जुगाड़ का नाम भी दे सकते हैं. ऐसे ही एक जुगाड़ का उदाहरण रिक्शा और सामान ढोने वाले तीन-पहिया वाहनों पर लगी हुई मोटरें हैं. इसी कड़ी में एक बार फिर जुगाड़ की एक कहानी सुनने में आई है. यह कहानी चंडीगढ़ में रहने वाले गौरव की है, जिसने जुगाड़ से एक गाड़ी बनाई है. वह जुगाड़ वाहनों के उदाहरण से बहुत आगे की चीज है. खास बात है कि गौरव 10वीं क्लास में पढ़ते हैं और उन्होंने अपने लिए एक मोटरसाइकिल बनाई है, जिसे पूरी तरह से स्क्रैप सामग्री से तैयार किया गया है.

ये ख़बर भी पढ़े: CNG Cars List: मारुति सुजुकी की इन 5 सीएनजी कारों पर मिल रहा बंपर डिस्काउंट, जानें खास ऑफर्स

पेट्रोल पर चलती है बाइक

यह बाइक पेट्रोल से चलती है और खास बात है कि यह 1 लीटर ईंधन पर लगभग 80 किलोमीटर तक की दूरी तय कर सकती है. बता दें कि छात्र गौरव ने स्क्रैप सामानों से गाड़ी बनाने का प्रयास पहली बार नहीं किया है. खबरों की मानें, तो गौरव ने 3 साल पहले भी स्क्रैप सामग्री का इस्तेमाल करके एक इलेक्ट्रिक बाइक बनाई थी. मगर इस ई-बाइक की स्पीड काफी कम थी, इसलिए उन्होंने उस बाइक को पेट्रोल में बदल दिया.

इस बाइक को देखकर कहा जा सकता है कि गौरव ने बाइक को बनाने के लिए अलग-अलग स्रोतों से पार्ट्स लिए हैं और उन्हें एक साथ मिलाने के बाद बाइक बनाने में कामयाबी हासिल की है. आपको बता दें इस बाइक में सामने के पहियों में साइकिल से लिए गए टायर का इस्तेमाल किया गया है. इसके अलावा पिछले हिस्से में मोटरसाइकिल का टायर लगाया गया है. इसके साथ ही चेसिस, इंजन, ट्रांसमिशन भी बाइक के इस्तेमाल किए गए हैं. इसमें रियर व्यू मिरर और लाइट भी लगाई गई है. 

ये ख़बर भी पढ़े: Hero Lectro ने पेश की नई रेंज वाली ई-साइकिल, 25 किमी प्रति घंटा है टॉप स्पीड

English Summary: A 10th class student made a bike from Jugaad, which travels for 80 kilometers in 1 liter of petrol
Published on: 16 September 2020, 02:42 PM IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now