Paddy Varieties: धान की ये 10 उन्नत किस्में कम पानी में देती हैं शानदार उपज, जानें इनके नाम और खासियतें स्वरोजगार के खुलेंगे रास्ते! राज्य सरकार देगी 25 लाख तक ब्याज मुक्त लोन, जानें शर्तें और आवेदन प्रक्रिया सिर्फ 436 रुपए में पाएं 2 लाख का बीमा! जानिए क्या है सरकार की योजना, फायदे और आवेदन प्रक्रिया किसानों को बड़ी राहत! अब ड्रिप और मिनी स्प्रिंकलर सिस्टम पर मिलेगी 80% सब्सिडी, ऐसे उठाएं योजना का लाभ Diggi Subsidy Scheme: किसानों को डिग्गी निर्माण पर मिलेगा 3,40,000 रुपये का अनुदान, जानें कैसे करें आवेदन फसलों की नींव मजबूत करती है ग्रीष्मकालीन जुताई , जानिए कैसे? Student Credit Card Yojana 2025: इन छात्रों को मिलेगा 4 लाख रुपये तक का एजुकेशन लोन, ऐसे करें आवेदन Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार! Tarbandi Yojana: अब 2 बीघा जमीन वाले किसानों को भी मिलेगा तारबंदी योजना का लाभ, जानें कैसे उठाएं लाभ? Watermelon: तरबूज खरीदते समय अपनाएं ये देसी ट्रिक, तुरंत जान जाएंगे फल अंदर से मीठा और लाल है या नहीं
Updated on: 16 May, 2025 11:40 AM IST
Top 5 Mahindra Tractors: खेती के लिए बेस्ट हैं ये टॉप 5 महिंद्रा ट्रैक्टर (AI Generated Picture)

Top 5 Mahindra Tractors For Agriculture:  खेती के काम में ट्रैक्टर का उपयोग अब एक जरूरत बन चुका है और जब बात बेहतरीन परफॉर्मेंस, टिकाऊपन और किफायती दाम की हो तो किसानों का भरोसा सबसे पहले महिंद्रा एंड महिंद्रा ट्रैक्टरों पर जाता है. दशकों से महिंद्रा कंपनी भारतीय किसानों की जरूरतों को समझते हुए ट्रैक्टर बना रही है, जो हर मौसम और हर खेत के लिए उपयुक्त साबित होते हैं. आज हम इस आर्टिकल में आपको भारत में सबसे ज़्यादा पसंद किए जाने वाले टॉप 5 महिंद्रा ट्रैक्टर की जानकारी देंगे, जो न सिर्फ एडवांस टेक्नोलॉजी से लैस हैं, बल्कि खेती को आसान और फायदे का सौदा भी बनाते हैं.

1. महिंद्रा जीवो 245 DI ट्रैक्टर

महिंद्रा जीवो 245 DI एक मिनी ट्रैक्टर है जो छोटे किसानों और बागवानी के लिए उपयुक्त है. इसमें 1366 CC का 2 सिलेंडर इंजन दिया गया है जो 24 HP की ताकत और 81 NM टॉर्क जनरेट करता है.

  • PTO पावर: 22 HP
  • आरपीएम: 2300
  • लोडिंग क्षमता: 750 किलोग्राम
  • गियरबॉक्स: 8 फॉरवर्ड + 4 रिवर्स
  • ड्राइव टाइप: 4WD
  • कीमत: 5.30 लाख से 5.45 लाख रुपए (एक्स-शोरूम)
  • वारंटी: 5 साल

यह ट्रैक्टर बागवानी, छोटे खेतों में जुताई और इंटर-क्रॉप खेती के लिए परफेक्ट विकल्प है.

2. महिंद्रा 575 DI XP PLUS ट्रैक्टर

महिंद्रा 575 DI XP PLUS ट्रैक्टर मीडियम और बड़े किसानों के लिए बेहतरीन विकल्प है. इसमें 2979 CC का 4 सिलेंडर वाला इंजन मिलता है जो 47 HP की ताकत देता है.

  • PTO पावर: 42 HP
  • आरपीएम: 2000
  • लोडिंग क्षमता: 1480 किलोग्राम
  • गियरबॉक्स: 8 फॉरवर्ड + 2 रिवर्स
  • ड्राइव टाइप: 2WD
  • कीमत: 6.90 लाख से 7.27 लाख रुपए (एक्स-शोरूम)
  • वारंटी: 6 साल

यह ट्रैक्टर खेती के हर काम में उपयोगी है, जैसे जुताई, बुवाई, और ट्रॉली खींचना.

3. महिंद्रा 275 DI TU SP PLUS ट्रैक्टर

महिंद्रा 275 DI TU SP PLUS ट्रैक्टर मध्यम वर्ग के किसानों के बीच काफी लोकप्रिय है. इसमें 2235 CC का 3 सिलेंडर इंजन दिया गया है जो 39 HP की ताकत और 135 NM टॉर्क देता है.

  • PTO पावर: 34 HP
  • आरपीएम: 2200
  • लोडिंग क्षमता: 1500 किलोग्राम
  • गियरबॉक्स: 8 फॉरवर्ड + 2 रिवर्स
  • ड्राइव टाइप: 2WD
  • कीमत: 5.80 लाख से 6.00 लाख रुपए (एक्स-शोरूम)
  • वारंटी: 6 साल

महिंद्रा 275 DI TU SP PLUS ट्रैक्टर हर मौसम और फसल के लिए मजबूत और टिकाऊ विकल्प है.

4. महिंद्रा अर्जुन नोवो 605 DI-i ट्रैक्टर

बड़ी खेती और भारी उपकरण चलाने के लिए महिंद्रा अर्जुन नोवो 605 DI-i शानदार ट्रैक्टर है. इसमें 3531 CC का 4 सिलेंडर इंजन है जो 57 HP की ताकत और 213 NM टॉर्क देता है.

  • PTO पावर: 50.3 HP
  • आरपीएम: 2100
  • लोडिंग क्षमता: 2200 किलोग्राम
  • गियरबॉक्स: 15 फॉरवर्ड + 3 रिवर्स
  • ड्राइव टाइप: 2WD
  • कीमत: 8.75 लाख से 8.95 लाख रुपए (एक्स-शोरूम)
  • वारंटी: 2 साल

यह ट्रैक्टर गहरी जुताई, थ्रेशर और रोटावेटर जैसे भारी उपकरणों के लिए आदर्श है.

5. महिंद्रा ओजा 3140 ट्रैक्टर

महिंद्रा की नई OJA सीरीज का यह ट्रैक्टर हाईटेक फीचर्स और दमदार इंजन के साथ आता है. इसमें 3 सिलेंडर इंजन है जो 40 HP की ताकत और 133 NM टॉर्क देता है.

  • PTO पावर: 34.8 HP
  • आरपीएम: 2500
  • लोडिंग क्षमता: 950 किलोग्राम
  • गियरबॉक्स: 12 फॉरवर्ड + 12 रिवर्स
  • ड्राइव टाइप: 4WD
  • कीमत: 7.35 लाख से 7.40 लाख रुपए (एक्स-शोरूम)
  • वारंटी: 6 साल

महिंद्रा ओजा 3140 मॉडर्न खेती के लिए बनाया गया ट्रैक्टर है, जो नई तकनीक और हाई परफॉर्मेंस के साथ आता है.

English Summary: top 5 mahindra tractors for farming in india 2025
Published on: 16 May 2025, 11:53 AM IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now