Best John Deere Tractors: भारत में खेती के क्षेत्र में टेक्नोलॉजी और आधुनिक कृषि उपकरणों की मांग तेजी से बढ़ रही है. ऐसे में जब बात मजबूत और भरोसेमंद ट्रैक्टर की आती है, तो जॉन डियर (John Deere) कंपनी का नाम सबसे पहले लिया जाता है. यह कंपनी विश्वभर में अपनी उन्नत तकनीक और टिकाऊ ट्रैक्टरों के लिए प्रसिद्ध है. भारतीय बाजार में जॉन डियर के कई ट्रैक्टर मॉडल मौजूद हैं जो किसानों की खेती और व्यवसायिक जरूरतों को बखूबी पूरा करते हैं. आइए कृषि जागरण के इस आर्टिकल में भारत के 5 सबसे लोकप्रिय और भरोसेमंद जॉन डियर ट्रैक्टरों के फीचर्स और कीमत जानें.
1. जॉन डियर 6120 बी ट्रैक्टर (John Deere 6120 B Tractor)
अगर आप एक हाई पॉवर और हेवी ड्यूटी ट्रैक्टर की तलाश में हैं तो John Deere 6120 B आपके लिए बेहतरीन विकल्प हो सकता है.
- पावर: 120 HP
- इंजन क्षमता: 4000 सीसी, 4 सिलेंडर
- PTO पावर: 102 HP
- लिफ्टिंग क्षमता: 3650 किलोग्राम
- गियर बॉक्स: 12 फॉरवर्ड + 4 रिवर्स
- ब्रेक: ऑयल इमर्स्ड डिस्क ब्रेक
- ड्राइव टाइप: 4WD
- कीमत: 50 लाख से 33.90 लाख रुपए (एक्स-शोरूम)
- वारंटी: 5000 घंटे या 5 साल
यह ट्रैक्टर बड़े खेतों, भारी उपकरण खींचने और व्यावसायिक कार्यों के लिए बेहद उपयुक्त है.
2. जॉन डियर 5039 डी पॉवर प्रो ट्रैक्टर (John Deere 5039 D PowerPro Tractor)
मध्यम श्रेणी के किसानों के लिए जॉन डियर 5039 डी पॉवर प्रो ट्रैक्टर एक बेहतरीन विकल्प है, जो पावर के साथ-साथ माइलेज भी देता है.
- पावर: 41 HP
- इंजन: 3 सिलेंडर, कूलेंट कूल्ड
- PTO पावर: 35 HP
- लिफ्टिंग क्षमता: 1600 किलोग्राम
- गियर बॉक्स: 8 फॉरवर्ड + 4 रिवर्स
- ड्राइव टाइप: 2WD
- कीमत: 55 लाख से 7.10 लाख रुपए (एक्स-शोरूम)
- वारंटी: 5 साल
यह ट्रैक्टर छोटे और मंझोले खेतों के लिए उपयुक्त है और किसानों के बजट में भी फिट बैठता है.
3. जॉन डियर 5050 डी ट्रैक्टर (John Deere 5050 D Tractor)
अगर आप 50 HP रेंज में कोई ट्रैक्टर ढूंढ रहे हैं, तो जॉन डियर 5050 डी ट्रैक्टर एक शानदार विकल्प है.
- पावर: 50 HP
- इंजन क्षमता: 2900 सीसी, 3 सिलेंडर
- PTO पावर: 42 HP
- लिफ्टिंग क्षमता: 1600 किलोग्राम
- गियर बॉक्स: 8 फॉरवर्ड + 4 रिवर्स
- ड्राइव टाइप: 2WD
- कीमत: 7.40 लाख से 8.00 लाख रुपए (एक्स-शोरूम)
- वारंटी: 5 साल या 5000 घंटे
यह ट्रैक्टर बहुउपयोगी है और खेती के विभिन्न कार्यों में इस्तेमाल किया जा सकता है.
4. जॉन डियर 5056 ई ट्रैक्टर (John Deere 5065E Tractor)
जॉन डियर 5056 ई ट्रैक्टर उन किसानों के लिए आदर्श है जो थोड़ी ज्यादा पावर और अच्छी लोड कैपेसिटी चाहते हैं.
- पावर: 65 HP
- इंजन: 3 सिलेंडर, कूलेंट कूल्ड
- PTO पावर: 3 HP
- लिफ्टिंग क्षमता: 2000 किलोग्राम
- गियर बॉक्स: 9 फॉरवर्ड + 3 रिवर्स
- ड्राइव टाइप: 2WD
- कीमत: 10 लाख से 12.60 लाख रुपए (एक्स-शोरूम)
- वारंटी: 5 साल या 5000 घंटे
इसकी लंबी व्हीलबेस और टिल्टेबल स्टीयरिंग इसे चलाने में बेहद आसान बनाते हैं.
5. जॉन डियर 5310 ट्रैक्टर (John Deere 5310 Tractor)
जॉन डियर 5310 ट्रैक्टर अपनी मजबूती, भार उठाने की क्षमता और संतुलित ड्राइव के लिए जाना जाता है.
- पावर: 55 HP
- इंजन क्षमता: 2900 सीसी, 3 सिलेंडर
- PTO पावर: 47 HP
- लिफ्टिंग क्षमता: 2000 किलोग्राम
- गियर बॉक्स: 9 फॉरवर्ड + 3 रिवर्स
- ड्राइव टाइप: 2WD
- कीमत: 80 लाख से 9.00 लाख रुपए (एक्स-शोरूम)
- वारंटी: 5 साल या 5000 घंटे
यह ट्रैक्टर खेती के अलावा ट्रॉली और अन्य व्यवसायिक कार्यों के लिए भी बेहद उपयोगी है.