Success Story: जैविक उत्पादों के सहारे 20 एकड़ में अनार की सफल खेती, आधी हुई लागत, सालाना टर्नओवर 70 लाख रुपये तक! Rabi Crop Farming: रबी मौसम की फसलों की बुआई हेतु खेत की अग्रिम तैयारी फल और फूलों की खेती में प्रूनिंग के लिए उपयोगी हैं ये STIHL के टूल्स, जानें पूरा विवरण Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार!
Updated on: 6 March, 2022 6:00 PM IST
लाल रंग की सब्जियां

सब्जियां हमारे शरीर के लिए कितनी फायदेमंद होती हैं. यह तो आप सब जानते ही हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं, कि कुछ रंग की सब्जियां हमारे शरीर में गंभीर बीमारियों को होने से रोकती हैं. साथ ही यह हमारे शरीर की ऊर्जा को बनाएं रखती हैं. अगर नहीं तो आज हम इस लेख में आपको बताएंगे कि वे कौन से रंग की सब्जियां हैं, जिसे खाकर हम कई जोखिमों से बच सकते हैं, तो आइए जानते हैं...

लाल रंग की सब्जियों को खाने से कई बीमारियां दूर होती हैं (Many diseases are cured by eating red colored vegetables.)

सब्जियां कई तरह के रंग की होती हैं. जिनमें से लाल रंग की सब्जियों को हमारे शरीर के लिए बेहद खास माना जाता है. आपको बता दें कि, लाल गोभी और लाल चुकंदर सेहत के लिए काफी फायदेमंद होते हैं. मेयो क्लिनिक की एक रिपोर्ट के मुताबिक, रेड शिमला मिर्च, लाल प्याज, लाल गोभी और टमाटर जैसी लाल सब्जियां को खाने से डायबिटीज, ऑस्टियोपोरोसिस और हाई कोलेस्ट्रॉल जैसी बीमारियों को नियंत्रण में रखती हैं. दरअसल, एक टेस्ट के अनुसार इन सभी सब्जियों में फाइटोन्यूट्रिएंट्स नामक तत्व होते हैं. इसके अलावा इन सब सब्जियों में विटामिन, एंटीऑक्सीडेंट और कई तरह के मिनरल्स तत्व पाए जाते हैं. जो हमारे शरीर की सेहत के लिए फायदेमंद हैं.

लाल सब्जियों के फायदे (benefits of red vegetables)

  • इन लाल रंग की सब्जियों को खाने से कैंसर के प्रभाव को कम किया जा सकता है.
  • इसके अलावा यह पुरानी से पुरानी बीमारियों से लड़ने और इम्यून सिस्टम बढ़ाने में मदद करती हैं.
  • यह हृदय रोग से संबंधित सभी तरह की बीमारियों को दूर करती हैं.
  • जैसे हरी सब्जियां खाने से आंखों की रोशनी तेज होती है. ठीक उसी तरह से लाल रंग की सब्जियों को खाने से आँखों की सुरक्षा होती है.

95 प्रतिशत लोग लाल रंग की सब्जियां नहीं खाते (95 percent of people do not eat red colored vegetables)

लेकिन फिर भी नेशनल कैंसर इंस्टीट्यूट की एक रिपोर्ट में यह बताया गया है कि भारत में ज्यादातर लोग हरी सब्जियों को खाना पसंद करते हैं और वहीं 95 प्रतिशत लोग लाल रंग की सब्जियों को खाने से बचते हैं. अगर आप भी ऐसा करते हैं, तो आप अपनी सेहत के साथ बहुत बड़ा खिलवाड़ कर रहे हैं.

आगे चलकर आपको शरीर से संबंधित कई खतरनाक परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है. अगर आपको लाल रंग की बनी सब्जियों को खाना पसंद नहीं है, तो आप इन सब्जियों को सलाद के रूप में भी थोड़ी-थोड़ी मात्रा में खा सकते हैं. इसे भी आपको काफी फायदा होगा.

English Summary: These red colored vegetables can protect against various diseases
Published on: 06 March 2022, 04:08 PM IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now