Success Story: 1250 एकड़ में जैविक खेती, देसी गायों की डेयरी और 40 करोड़ का टर्नओवर - लेखराम यादव की सफलता की कहानी Success Story: 72 एकड़ में गन्ने की खेती, इंटरक्रॉपिंग मॉडल और 2 करोड़ का कारोबार - सरताज खान की सफलता की कहानी खेती से 100 करोड़ का टर्नओवर: हेलीकॉप्टर के बाद अब हवाई जहाज से कृषि क्रांति लाएंगे डॉ. राजाराम त्रिपाठी Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार! Watermelon: तरबूज खरीदते समय अपनाएं ये देसी ट्रिक, तुरंत जान जाएंगे फल अंदर से मीठा और लाल है या नहीं
Updated on: 12 February, 2021 6:00 AM IST
Lemongrass Benefits

आजकल हर दूसरा व्यक्ति अपने मोटापे से परेशान है. मोटापा न सिर्फ व्यक्ति की पर्सनालिटी खराब करता है, बल्कि कई गंभीर बीमारियों का शिकार भी बना सकता है.

ऐसे में हमारी इम्यूनिटी का मजबूत होना बहुत ज़रूरी है. अगर आप मोटापे से निजात पाना चाहते हैं, तो इसमें लेमनग्रास (Lemongrass) आपकी मदद कर सकता है. बता दें कि लेमनग्रास (Lemongrass) यानी नींबू घास, जो कि मुख्य रूप से उत्तर भारत में उगाई जाती है. यह सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होती है. अगर आप इस घास की खासियत नहीं जानते हैं, तो आज हम आपको इसके बेहतरीन सेहत लाभ के बारे में बताएंगे.

लेमनग्रास के फायदे

  • अगर आप लेमनग्रास (Lemongrass) का प्रयोग चाय में डाल करेंगे, तो इससे बुखार, कफ और सर्दी की समस्या दूर हो जाएगी.

  • लेमनग्रास (Lemongrass) में सिट्रोल मौजूद होते हैं, जो कि वजन कम करने में काफी मदद करता है. बता दें कि सिट्रोल पेट में वसा के संचय को रोक देता है. इससे वजन कम करना काफी आसान होता है.

  • इसका सेवन कैंसर समेत कई बीमारियों से छुटकारा दिलाता है, क्योंकि इसमें कई महत्वपूर्ण गुण मौजूद होते हैं.

  • लेमनग्रास (Lemongrass) में सिट्राल नाम का तत्व मौजूद होता है, जो कैंसर सेल्स को शुरुआती अवस्था में रोकने में मदद करता है.

  • इस घास को ब्रेस्ट कैंसर और स्किन कैंसर में काफी फायदेमंद माना जाता है.

  • इसका सेवन पाचन सुधारने में मदद करता है.

  • इससे पेट की सूजन, पेट फूलना, पेट में ऐंठन, अपच और कब्ज आदि जैसी समस्याओं से छुटकारा मिलता है.

  • लेमनग्रास (Lemongrass) एनिमिया को सही करता है. अगर आप नियमित रुप से इसका सेवन करते हैं, तो शरीर में आयरन की कमी पूरी होती है.

  • यह शरीर से टॉक्सिन्स को बाहर निकाल कर शरीर को डिटॉक्सिफाई करने में मदद करता है.

English Summary: Lemongrass provides many benefits for health
Published on: 11 February 2021, 04:27 PM IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now