Success Story: जैविक उत्पादों के सहारे 20 एकड़ में अनार की सफल खेती, आधी हुई लागत, सालाना टर्नओवर 70 लाख रुपये तक! Rabi Crop Farming: रबी मौसम की फसलों की बुआई हेतु खेत की अग्रिम तैयारी फल और फूलों की खेती में प्रूनिंग के लिए उपयोगी हैं ये STIHL के टूल्स, जानें पूरा विवरण Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार!
Updated on: 11 May, 2023 5:00 PM IST
स्वास्थ्य के लिए जरुरी है मजबूत डाइट

आज के समय में हम इस बात से इंकार नहीं कर सकते हैं कि खानपान पूरी तरह से हमारे स्वास्थ्य को प्रभावित करता है. अगर हम कुछ अच्छा खाते हैं तो शरीर स्वस्थ रहता है. वहीं, यदि कुछ खराब खा लिया तो हम बीमार भी पड़ जाते हैं. आज हम आपको ऐसे पांच डाइट के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनका सेवन करके बॉडी को हमेशा फिट रखा जा सकता है. तो आइए उन पर एक नजर डालें.

बादाम का करें सेवन

बादाम का करें सेवन

अगर स्वास्थ्य को सही रखना है तो नियमित रूप से बादाम का सेवन करना जरुरी है. इसमें आयरन, कैल्शियम, मैग्नीशियम, विटामिन ए और फाइबर जैसे पोषक मौजूद होते हैं. कुछ लोगों का मानना है कि इसे खाने से दिमाग भी तेज होता है. जूस या दूध में बादाम डालकर खाने से स्वास्थ्य को बड़ा फायदा होता है.

यह भी पढ़ें- किचन गार्डन में बादाम का पेड़ उगाने की जानकारी

सेब का करें सेवन

सेब का करें सेवन

रोज एक सेब खाने की सलाह डॉक्टर्स भी देते हैं. वह कहते हैं कि एक सेब खाकर आप स्वास्थ्य को बीमारियों से दूर रख सकते हैं. दरअसल, सेब में एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो शरीर को फ्री रेडिकल्स से होने वाले नुकसान से बचाते हैं. इसका भी सेवन नियमित रूप से करना जरुरी है.

यह भी पढ़ें- रोज एप्पल में है गुलाब जैसी महक और स्वाद,जानिए इसकी खासियत

पपीता भी स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद

पपीता भी स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद

पपीता से पेट हमेशा सही रहता है. इसमें विटामिन ए, सी और ई गुण होते हैं. इम्यूनिटी को दुरुस्त करने के लिए पपीता खाया जाता है. हालांकि, इसे ज्यादा खाने से शरीर को नुकसान भी पहुंचता है.

यह भी पढ़ें- पपीते की उन्नत किस्मों की खेती कर पाएं जबरदस्त मुनाफ़ा!

अंडे का करें सेवन

प्रोटीन से भरपूर भी शरीर के लिए लाभदायक होता है. इसे भी रोज खाना चाहिए. यह शरीर को ऊर्जा देने का काम करते हैं. कई लोग अपने स्वास्थ्य को दुरुस्त रखने के लिए रोज नाश्ते में अंडा खाते हैं.

यह भी देखें- पढ़िए अंडा शाकाहारी है या मांसाहारी...

अलसी के बीज सेहत के लिए फायदेमंद

अलसी के बीज सेहत के लिए फायदेमंद

असली के बीज वजन को कंट्रोल करने में मदद करते हैं. यह शरीर को अंदर व बाहर दोनों जगहों से मजबूत करते हैं. अलसी बालों के लिए भी फायदेमंद होती है. इसलिए अलसी के बीज का नियमित रूप से जरुर सेवन करें.

यह भी पढ़ें- अलसी बीज के फायदे, औषधीय गुण और औद्योगिक उपयोग

English Summary: keep your body fit and healthy these 5 things in your diet
Published on: 11 May 2023, 05:21 PM IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now