Success Story: जैविक उत्पादों के सहारे 20 एकड़ में अनार की सफल खेती, आधी हुई लागत, सालाना टर्नओवर 70 लाख रुपये तक! Rabi Crop Farming: रबी मौसम की फसलों की बुआई हेतु खेत की अग्रिम तैयारी फल और फूलों की खेती में प्रूनिंग के लिए उपयोगी हैं ये STIHL के टूल्स, जानें पूरा विवरण Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार!
Updated on: 6 May, 2023 2:56 PM IST
डायबिटीज को रोकने के लिए करें यह उपाय

Diabetes: आज भारत ही नहीं बल्कि पूरे विश्व में कई करोड़ लोग डायबिटीज जैसी बीमारी से पीड़ित हैं. बहुत से मरीज तो ऐसे हैं जिनको प्रतिदिन डायबिटीज के खतरे से बचने के लिए इन्सुलिन के इंजेक्शन भी लेने पड़ते हैं. इसलिए अगर आप भी इस बीमारी से पीड़ित हैं या आप हमेसा इससे बच के रहना चाहते हैं तो आपको अपनी डाइट में खाने की इन चीजों को शामिल कर लेना चाहिए. जिससे आप डायबिटीज से तो बच ही सकते हैं साथ में और भी बहुत से रोगों से अपने शरीर की सुरक्षा कर सकते हैं.

रक्तचाप में फायदेमंद है धनिया पानी

धनिया का पानी

डायबिटीज के मरीज को प्रतिदिन सुबह धनिया के पानी का सेवन करना चाहिए. यह डायबिटीज  जैसी बीमारी में तो फायदा पहुंचाता ही है साथ ही अगर आपकी बॉडी में उच्च रक्तचाप की समस्या है तो यह पानी उसके लिए भी बहुत फायदेमंद होता है. यह पानी प्रातः काल खाली पेट पीने से ज्यादा लाभ होता है.

मोटापे और डायबिटीज के लिए जरूरी है ग्रीन टी

ग्रीन टी

अगर आप डायबिटीज के मरीज हैं और आप चाय या काफी का सेवन कर रहे हैं तो यह आप्ज्के लिए नुकशान दायक होता है. आपको इसकी जगह पर अपनी डाइट में ग्रीन टी को शामिल करना चाहिए. यह बॉडी में डायबिटीज को तो नियंत्रित करती ही है साथ में मोटापे जैसी गंभीर बीमारी को भी खत्म करने में सहायक होती है.

यह भी जानें- शरीर को जरूरत पड़ने पर असर दिखाएगी दवा, लिक्विड मार्बल्स के रूप में काम करेगी

डायबिटीज के रोगी के लिए फायदेमंद है यह बाजारे की रोटी

सब्जी या दाल के साथ बाजरे की रोटी

बाजारे का प्रयोग हम मोटे अनाज के रूप में करते हैं. बाजरे की रोटी डायबिटीज के मरीज लिए बहुत लाभदायक होती है. इसके सेवन से पेट सम्बन्धी कई अन्य रोग भी बहुत जल्दी सही हो जाते हैं.

शरीर की त्वचा के लिए बेहद कारगर है नारियल पानी

नारियल पानी

मधुमेह के रोगी को प्रतिदिन कम से कम एक बार नारियल का पानी जरूर पीना चाहिए. इससे शरीर कई तरह के फायदे होते हैं. नारियल का पानी किसी भी शरीर के लिए बहुत लाभदायक होता है. आप इसे सुबह खाली पेट या दोपहर को भी पी सकते हैं.

ताज़े फल आपको देते हैं दिनभर की तैयारी के लिए एक नई ऊर्जा

ताजे फल

ताजे फल सभी तरह से शरीर के लिए लाभदायक होते हैं. डायबिटीज के मरीज को ऐसे फलों को चयनित करना चाहिए जो कम मीठे हों या जिनमे सुगर की मात्र कम होती है.

यह भी जानें- पानी न पीने पर शरीर देता है पानी की कमी के संकेत, जानिए पहचान

अगर आप अपनी दैनिक दिनचर्या में इन सभी को शामिल कर लेते हैं तो यह न केवल डायबिटीज के लिए ही उपयोगी होता है. बल्कि बहुत से ऐसे रोग जिनके होने की संभावना हमेसा बनी रहती है उंनसे भी हमारी रक्षा करते हैं.

English Summary: If you are also suffering from diabetes, then include these things in your diet
Published on: 06 May 2023, 03:37 PM IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now