Success Story: 1250 एकड़ में जैविक खेती, देसी गायों की डेयरी और 40 करोड़ का टर्नओवर - लेखराम यादव की सफलता की कहानी Success Story: 72 एकड़ में गन्ने की खेती, इंटरक्रॉपिंग मॉडल और 2 करोड़ का कारोबार - सरताज खान की सफलता की कहानी खेती से 100 करोड़ का टर्नओवर: हेलीकॉप्टर के बाद अब हवाई जहाज से कृषि क्रांति लाएंगे डॉ. राजाराम त्रिपाठी Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार! Watermelon: तरबूज खरीदते समय अपनाएं ये देसी ट्रिक, तुरंत जान जाएंगे फल अंदर से मीठा और लाल है या नहीं
Updated on: 5 March, 2021 6:00 AM IST
Apple Side Effects

सेब का सेवन हेल्दी रहने के लिए बहुत फायदेमंद होता है, इसलिए हर किसी को अपनी डाइट में सेब को शामिल करने की सलाह दी जाती है. बताया जाता है कि रोजाना केवल एक सेब खाने से कई बीमारियों से बचा जा सकता है. मगर क्या आप जानते हैं कि अगर आप जरूरत से ज्यादा सेब का सेवन करते हैं, तो यह सेहत के लिए सही नहीं होता है. आइए आज आपको सेब का अधिक सेवन करने से होने वाले नुकसानों के बारे में बताते हैं-

पाचन संबंधी समस्या

हमारे पाचन स्वास्थ्य में फाइबर सुधार करता है, लेकिन अगर इसकी अधिक मात्रा हो जाए, तो यह सेहत के लिए सही नहीं होता है, क्योंकि यह सूजन और कब्ज की वजह बन सकता है. बता दें कि लोगों को उम्र और लिंग के आधार पर रोजाना 20 से 40 ग्राम फाइबर की आवश्यकता होती है. अगर फाइबर की मात्रा 70 ग्राम से अधिक हो जाती है, तो यह आपके लिए नुकसानदेह साबित हो सकती है. ऐसे में अगर आप एक दिन में 2 से अधिक सेब खाते हैं, तो इससे पाचन संबंधी समस्याएं हो सकती हैं.

रक्त शर्करा के स्तर में उतार−चढ़ाव

हेल्थ एक्सपर्ट की मानें, तो सेब कार्बोहाइड्रेट में अत्यधिक समृद्ध होते हैं, जो कि आपको ऊर्जावान बनाते हैं. इसके साथ ही सेब सेरोटोनिन जैसे 'फील−गुड' न्यूरोट्रांसमीटर को रिलीज करने में मदद करता है. मगर अधिक सेब का सेवन रक्त शर्करा में वृद्धि कर सकता है, क्योंकि यह कार्बोहाइड्रेट से भरपूर होता है. इससे मधुमेह के मरीजों को, नुकसान पहुंच सकता है.

वजन का बढ़ना

सेब में कार्ब्स की प्रचुर मात्रा ज्यादा होती है. इस कारण सेब का सेवन से इंस्टेंट एनर्जी मिलती है, लेकिन अगर इसका सेवन ज्यादा कर लें, तो इससे वजन बढ़ने या फिर उसके कम होने की समस्या हो सकती है.

ऐसा इसलिए होता है, क्योंकि शरीर पहले कार्ब्स जलाता है, लेकिन इसके बाद यह आपकी बॉडी को फैट बर्न करने से प्रतिबंधित करता है. इससे वजन कम करने में परेशानी हो सकती है.

English Summary: Excess of apple can cause many diseases
Published on: 04 March 2021, 04:07 PM IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now