Success Story: 1250 एकड़ में जैविक खेती, देसी गायों की डेयरी और 40 करोड़ का टर्नओवर - लेखराम यादव की सफलता की कहानी Success Story: 72 एकड़ में गन्ने की खेती, इंटरक्रॉपिंग मॉडल और 2 करोड़ का कारोबार - सरताज खान की सफलता की कहानी खेती से 100 करोड़ का टर्नओवर: हेलीकॉप्टर के बाद अब हवाई जहाज से कृषि क्रांति लाएंगे डॉ. राजाराम त्रिपाठी Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार! Watermelon: तरबूज खरीदते समय अपनाएं ये देसी ट्रिक, तुरंत जान जाएंगे फल अंदर से मीठा और लाल है या नहीं
Updated on: 28 June, 2020 1:50 PM IST
Herbal Neem

नीम एक औषधीय पौधा हैं जो कई तत्वों से भरपूर माना जाता हैं.इसका स्वाद भले ही कड़वा होता हैं पर इसके फायदे अमृत के समान हैं जोकि इसके कड़वाहट को भी मिठास में तब्दील कर देते हैं. यह पेट से लेकर शरीर के हर अंग की समस्या के लिए एक रामबाण बूटी है. आज हम अपने इस लेख में नीम के ऐसे अद्भुत फायदों से आपको रूबरू करवाएंगे जिनके बारे में ज्यादातर लोगों को नहीं पता,तो आइए जानते हैं विस्तार से नीम के फायदों के बारे में.........

पेट के कीड़े (Stomach worm)

पेट के कीड़ों को खत्म करने के लिए नीम के पत्तों के रस में शहद और काली मिर्च अच्छे से मिलाकर पिए.

बुखार (Fever)

रोजाना 2 नीम की पत्तिया खाने से बुखार नहीं होता है और आप तंदरुस्त रहते हैं.

मुहांसे (pimples)

नीम पीसकर पिम्पल पर लगाने से आराम मिलता है और त्वचा भी रोग मुक्त रहती है.

पथरी (Stone Problem)

 पथरी की समस्या से बचने के लिए लगभग 150 ग्राम नीम की पत्तियों को 1 लीटर पानी में पीसकर अच्छे से उबाल लें. फिर इस पानी को ठंडा होने पर पिएं. रोजाना ऐसा करने से पथरी की समस्या से राहत मिलेगी. पथरी अगर आपकी किडनी में है तो रोज नीम के पत्तों की लगभग 2 ग्राम राख पानी के साथ लें, काफी फायदा होगा.

कान दर्द (Ear Problem)

कान में नीम का तेल डालने से कान दर्द या कान बहने की समस्या में काफी हद तक आराम मिलता है.

दाँत दर्द (Mouth Problem)

नीम दांतों के लिए भी काफी फायदेमंद होती है.नीम का दातुन नियमित रूप से करने से कीटाणु नष्ट हो जाते हैं और मसूड़े मजबूत व दांत चमकीले और निरोग होते हैं.

पीलिया (Jaundice)

पीलिया यानी जॉन्डिस में भी नीम का इस्तेमाल काफी  फायदेमंद है. पीलिया के रोगी को नीम के पत्तों के रस में हल्का सा सोंठ का चूर्ण मिलाकर देना चाहिए या फिर 2 भाग नीम की पत्तियों का रस और 1 भाग शहद मिलाकर पीने से पीलिया रोग में काफी हद तक फायदा होता है.

English Summary: Benefits of Herbal Neem: Such wonderful benefits of neem that transform its bitterness into nectar
Published on: 28 June 2020, 01:53 PM IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now