Success Story: जायडेक्स की जायटॉनिक टेक्नोलॉजी ने बदली खेती की तस्वीर, 30% तक घटी लागत और सुधरी मिट्टी की सेहत! Success Story: जायटॉनिक टेक्नोलॉजी से किसान कैसे बढ़ा रहे हैं उत्पादन और घटा रहे हैं खेती की लागत? एथेनॉल का अधूरा हिसाब: ऊर्जा सुरक्षा की कीमत कौन चुका रहा है? Success Story: जायडेक्स के जैविक उत्पादों से बदली खेती की तस्वीर, लागत हुई 50% कम, उपज में भी हुई शानदार वृद्धि! Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार! Watermelon: तरबूज खरीदते समय अपनाएं ये देसी ट्रिक, तुरंत जान जाएंगे फल अंदर से मीठा और लाल है या नहीं
Updated on: 3 August, 2026 12:00 AM IST
घर के गमले में उगाएं दालचीनी (Image Source-AI generate)

अगर आप होम गार्डनिंग का शौक रखते हैं और इस मानसून सीजन में अपने घर की बालकनी में इस औषधीय पौधे का चुनाव करते हैं, तो आसानी से उगा सकते हैं. हम बात कर रहें दालचीनी की जो दिखने में सुंदर होने के साथ-साथ भारतीय रसोई में एक महत्वपूर्ण मसाले में इस्तेमाल होता है, जिसका चाय, मिठाइयों और कई तरह के व्यंजनों में मसाले के तौर पर किया जाता है.

अगर आप भी अपनी घर पर दालचीनी का पौधा उगाने की योजना बना रहे हैं, तो यहां बताए गए 5 आसान टिप्स आपके काम आ सकते हैं-

सही गमले का चुनाव करें

अगर आप दालचीनी का पौधा घर में लगा रहे हैं, तो इस बात का विशेष रुप से ख्याल रखें कि इस पौधे को लगाने के लिए हमेशा बड़े गमले की ही खरीद करें, जो करीब 10 से 12 इंच का हो और साथ ही गमले के नीचे पानी निकलने के लिए पर्याप्त ड्रेनेज होल जरूर होना भी जरुर हो, ताकि पौधे की जड़ों को कोई नुकसान नहीं पहुंचे और पौधे की बढ़ोतरी तेजी से हो.

मिट्टी का मिश्रण होना चाहिए उपजाऊ

किसी भी पौधे की अच्छी ग्रोथ के लिए मिट्टी की गुणवत्ता बहुत मायने रखती है. दालचीनी के पौधे के लिए ऐसी मिट्टी बेहतर रहती है जो हल्की, उपजाऊ और अच्छी जल निकासी वाली हो. ऐसे में आप घर पर ही मिट्टी का मिश्रण आसानी से तैयार कर सकते हैं इस प्रकार-

  • इसके लिए 40 प्रतिशत सामान्य बगीचे की मिट्टी, 30 प्रतिशत वर्मीकम्पोस्ट या अच्छी तरह सड़ी हुई गोबर की खाद, 20 प्रतिशत नदी की रेत और 10 प्रतिशत कोकोपीट को अच्छी तरह मिलाया जा सकता है. यह मिश्रण मिट्टी को भुरभुरा बनाए रखने में मदद करता है और जड़ों तक हवा पहुंचने में भी सहायक हो सकता है.

पौधे या बीज का करें सही चुनाव

आपको शायद नहीं पता होगा की दालचीनी का पौधा बीज से भी उगाया जा सकता है, लेकिन इसमें अपेक्षाकृत अधिक समय और धैर्य की जरूरत पड़ सकती है. अगर आप घर पर आसानी से शुरुआत करना चाहते हैं तो किसी भरोसेमंद नर्सरी से स्वस्थ दालचीनी का पौधा खरीदना एक व्यावहारिक विकल्प हो सकता है.

धूप और पानी का रखें संतुलन

दालचीनी के पौधे की अच्छी ग्रोथ के लिए पर्याप्त रोशनी जरूरी है. पौधे को रोजाना करीब 4 से 6 घंटे हल्की धूप मिलना फायदेमंद हो सकता है. हालांकि, बहुत तेज दोपहर की धूप से छोटे पौधे को बचाना बेहतर है.

पानी देते समय भी सावधानी बरतें. जब गमले की ऊपरी मिट्टी सूखी महसूस हो, तभी पानी दें. बार-बार या जरूरत से ज्यादा पानी देने से मिट्टी में नमी जमा हो सकती है, जिससे जड़ों के सड़ने और फंगल समस्या का खतरा बढ़ सकता है.

30-45 दिन में दें जैविक खाद डालें

अगर आप अपने घर के गमलों में दालचीनी का पौधा उगा रहे हैं, तो इस पौधे की तेजी से बढ़ोतरी के लिए गमले में हर 30 से 45 दिन में वर्मीकम्पोस्ट, अच्छी तरह सड़ी गोबर की खाद या अन्य जैविक खाद का इस्तेमाल करते रहें, ताकि पौधे की ग्रोथ तेजी से हो सकें.

इसके अलावा, खाद देते समय पौधे के तने से थोड़ी दूरी बनाए रखें और खाद को मिट्टी की ऊपरी परत में हल्के हाथ से मिला दें. इससे पौधे को आवश्यक पोषण मिल सकता है और उसकी ग्रोथ बेहतर बनाए रखने में मदद मिल सकती है.

लेखक: रवीना सिंह

English Summary: Grow Cinnamon Plant at home 5 Easy Tips growing This monsoon
Published on: 03 August 2026, 04:50 IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now