Post office Scheme: सिर्फ 10,000 के निवेश से पाएं 7 लाख रुपए, जानें RD स्कीम का पूरा प्लान Fake Seeds: बीज खरीदते समय अपनाएं ये उपाएं, फसल और मेहनत दोनों की होगी बचत किसानों के लिए खुशखबरी! पीएम धन-धान्य कृषि योजना को मिली मंजूरी, ग्रामीण क्षेत्रों का होगा विकास, जानें पूरी डिटेल किसानों को बड़ी राहत! अब ड्रिप और मिनी स्प्रिंकलर सिस्टम पर मिलेगी 80% सब्सिडी, ऐसे उठाएं योजना का लाभ जायटॉनिक नीम: फसलों में कीट नियंत्रण का एक प्राकृतिक और टिकाऊ समाधान फसलों की नींव मजबूत करती है ग्रीष्मकालीन जुताई , जानिए कैसे? Student Credit Card Yojana 2025: इन छात्रों को मिलेगा 4 लाख रुपये तक का एजुकेशन लोन, ऐसे करें आवेदन Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार! Watermelon: तरबूज खरीदते समय अपनाएं ये देसी ट्रिक, तुरंत जान जाएंगे फल अंदर से मीठा और लाल है या नहीं Paddy Variety: धान की इस उन्नत किस्म ने जीता किसानों का भरोसा, सिर्फ 110 दिन में हो जाती है तैयार, उपज क्षमता प्रति एकड़ 32 क्विंटल तक
Updated on: 17 April, 2023 12:00 AM IST
यह भैंस एक दिन में देती है 31 लीटर दूध

Murrah buffalo: गाय-भैंस की कीमत लग्जरी वाहनों से भी कई अधिक होती है. कुछ पशुओं के नाम तो आपने सुने ही होंगे, जिनकी कीमत करोड़ों रुपए तक हैं. आज हम अपने इस लेख में ऐसे ही एक पशु के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसकी कीमत लाखों में है और साथ ही यह पशु दूध उत्पादन में भी कई पशुओं को पीछे छोड़ रहा है.

जी हां यह पशु कोई और नहीं मुर्रा नस्ल की एक भैंस (Murrah buffalo) है, जिसका नाम गंगा है. यह भैंस हरियाणा के हिसार जिले में रहने वाले एक किसान भाई की है, जिसका नाम जयसिंह है.

गंगा ने बनाएं कई रिकॉर्ड

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि गंगा ने अब तक अपनी काबिलियत के चलते कई रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज किए हैं. हाल ही में गंगा भैंस ने 1 दिन में 31 लीटर तक का दूध देने का नया रिकॉर्ड (New milk Record) बनाया है. आजतक न्यूज के मुताबिक, यह रिकॉर्ड इस भैंस ने पंजाब व हरियाणा में बनाया है. इसी के साथ इसने राष्ट्रीय डेयरी में प्रथम स्थान हासिल किया है. इस अवसर पर भैंस को अधिकारियों के द्वारा 21 हजार रुपए की ईनाम राशि से सम्मानित किया गया. इस भैंस के मालिक जयसिंह अब इसे नेशनल और इंटरनेशनल रिकॉर्ड के लिए तैयार कर रहे हैं.

मुर्रा नस्ल की गंगा भैंस

गंगा की कीमत 15 लाख रुपए

मिली जानकारी के मुताबिक, गंगा भैंस को खरीदने के लिए इसकी कीमत कई पशुपालकों ने अपने-अपने स्तर पर लगाई. लेकिन अब तक की सबसे अधिक इस मुर्रा भैंस की कीमत 15 लाख रुपए तक लगाई गई है. लेकिन फिर भी जयसिंह इसे बेचने के लिए तैयार नहीं हैं.

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस भैंस की आयु 15 साल की है. जयसिंह इसे प्रति दिन 13 किलो फीड और दो किलो गुड़ खिलाते हैं. साथ ही वह इसे अलग-अलग तरह के कई खनिज मिश्रण भी खाने को देते हैं. जयसिंह गंगा को 3 किलोग्राम सूखा तुड़ा, 8 से 10 किलो हरा चारा भी देते हैं. जयसिंह बताते हैं कि वह हर 5 घंटे के बाद अपनी भैंस को पानी पिलाते हैं, ताकि उसके शरीर में पानी की कमी न हो और वह लंबे समय तक स्वस्थ रहे.

ये भी पढ़ें: भारत के 5 सबसे महंगे भैंसे, कीमत जानकर रह जाएंगे हैरान

गंगा भैंस द्वारा बनाए गए रिकॉर्ड की लिस्ट

साल (Year)

दूध का रिकॉर्ड (Milk record)    

स्थान (Place)

2015

26 किलो 306 ग्राम     

हिसार (हरियाणा)

2015

25 किलो 2093 ग्राम   

हिसार (हरियाणा)

2016

21 किलो 716 ग्राम     

हिसार (हरियाणा)

2017

26 किलो 900 ग्राम     

हिसार CIRB

2019

26 किलो 118 ग्राम     

जुगलाम मेला में बनाया

2020

26 किलो 800 ग्राम     

सोरखी HHDB

2020

26 किलो 357 ग्राम     

हिसार (हरियाणा)

2021

25 किलोग्राम             

पंजाब

2021

27 किलो 330 ग्राम

सोरखी (हरियाणा)

2023

31 किलोग्राम

करनाल  NDRI

English Summary: Haryana's Ganga buffalo, made many records in its name, gives 31 liters of milk in a day
Published on: 17 April 2023, 12:53 IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now