Success Story: 1250 एकड़ में जैविक खेती, देसी गायों की डेयरी और 40 करोड़ का टर्नओवर - लेखराम यादव की सफलता की कहानी Success Story: 72 एकड़ में गन्ने की खेती, इंटरक्रॉपिंग मॉडल और 2 करोड़ का कारोबार - सरताज खान की सफलता की कहानी खेती से 100 करोड़ का टर्नओवर: हेलीकॉप्टर के बाद अब हवाई जहाज से कृषि क्रांति लाएंगे डॉ. राजाराम त्रिपाठी Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार! Watermelon: तरबूज खरीदते समय अपनाएं ये देसी ट्रिक, तुरंत जान जाएंगे फल अंदर से मीठा और लाल है या नहीं
Updated on: 23 March, 2024 12:00 AM IST
देसी और जर्सी गाय में अंतर

किसानों और पशुपालक अपनी आय को बढ़ाने के लिए कई तरह के दुधारू पशुओं का पालन किया जाता है. देखा जाए तो आज के समय में पशुपालन सबसे अच्छा बिजनेस है. लेकिन अक्सर देखा गया है कि पशुपालकों को गायों की सही जानकारी नहीं होने के चलते उन्हें कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है. ऐसे में आज हम किसानों व पशुपालकों के लिए देसी और जर्सी गाय से जुड़ी कुछ महत्वपूर्ण जानकारी लेकर आए हैं. ताकि अपनी जरूरत के अनुसार सही गाय का पालन कर सके.

वैसे तो हमारे देश में गाय की कई नस्लें पाई जाती हैं, लेकिन देसी और जर्सी गाय का पालन ज्यादातर पशुपालकों के द्वारा किया जाता है. आइए देसी और जर्सी गाय में अंतर में क्या होता है. इसके बारे में जानते हैं...

देसी और जर्सी गाय/ Desi and Jersey Cow

देसी गाय/Desi Cow :  देसी गाय को भारतीय गाय कहा जाता है. ये बॉश इंडिकस श्रेणी की गाय होती हैं. इनकी पहचान लंबे सींग और बड़े कूबड़ से होती है. इस गाय का विकास प्रकृति द्वारा होता है. उत्तर भारत में देसी गाय की कई नस्लें पाई जाती हैं. देसी गाय गर्म तापमान में रहती हैं. इस गाय की दूध की क्षमता काफी अच्छी होती है.

जर्सी गाय/Jersey Cow :  जर्सी गाय बॉश टेरेस की श्रेणी में आती हैं. जर्सी गाय देसी गाय की तुलना में ज्यादा दूध देती हैं. इन गायों की लंबे सींगें और बड़े कूबड़ नहीं होते हैं. गाय का निर्यात भारत में सबसे अधिक होता है. जर्सी गाय ठंडी जलवायु में रहती है.

ये भी पढ़ें: दुधारू गाय-भैंस के लिए संतुलित आहार, जानें एक दिन कितना खिलाएं और बनाने की पूरी विधि

देसी और जर्सी गाय में अंतर/Difference Between Desi And Jersey Cow

  1. भारत में देसी गाय को माता का दर्जा मिला है, तो वहीं जर्सी गाय को ब्रिटेन में प्रमुख स्थान मिला है.

  2. बॉश इंडिकस श्रेणी में देसी गाय आती है और जर्सी गाय बॉश टोरस की श्रेणी में आती है.

  3. देसी गाय का विकास प्रकृति पर निर्भर है. देसी गाय का विकास जलवायु परिस्थितियों, चारे की उपलब्धता, काम करने के तरीके आदि के आधार पर होता है, जबकि जर्सी गाय का विकास ठंडे तापमान के अनुसार होता है.

  4. देसी गाय के सींग लम्बे और बड़े कूबड़ होते है, जबकि ऐसा जर्सी गाय में नहीं होता है.

  5. देसी गायों का कद जर्सी गायों की तुलना में छोटा होता है.

  1. देसी गाय करीब 3 से 4 लीटर दूध देती हैं, तो वहीं जर्सी गाय करीब 12 से 14 लीटर दूध देती हैं.

  2. आमतौर पर देसी गायों को बच्चा पैदा करने में 30 से 36 महीने लगते हैं, लेकिन जर्सी गायों को 18 से 24 महीने लगता है.

  3. देसी गाय अपने जीवनकाल में 10 से 12 बछड़ों को जन्म दे सकती है. वहीं, जर्सी गाय ज्यादा बछड़ों को जन्म नहीं दे पाती है, इसलिए देसी गाय के दूध की मात्रा ज्यादा होती है.

English Summary: difference between desi and jersey cow dairy cattle business idea
Published on: 23 March 2024, 12:39 IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now