Success Story: रासायनिक खेती का खर्च घटाकर जैविक खेती की ओर बढ़े वीरेंद्र सिंह, जायडेक्स की जायटॉनिक टेक्नोलॉजी से गेहूं की खेती में मिला फायदा बिहार में बदलेगी बागवानी की तस्वीर! वैज्ञानिकों ने उगाया एवोकाडो, ₹1500 किलो तक बिकता है फल Success Story: बैंगनी धान और गेहूं की खेती से किसानों की बदली तक़दीर, प्रति हेक्टेयर हो रही 1,60,000 रुपये तक की आमदनी! Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार! Watermelon: तरबूज खरीदते समय अपनाएं ये देसी ट्रिक, तुरंत जान जाएंगे फल अंदर से मीठा और लाल है या नहीं
Updated on: 16 September, 2026 12:00 AM IST
पीएम किसान योजना अपडेट (Image Source-AI generate)

भारत में कृषि बड़े पैमाने पर की जाती है यानी की देश में हर फसल की पैदावार भारी मात्रा मे की जाती है और यहीं वजह है कि भारत को कृषि प्रधान देश कहां जाता है. इस को देखते हुए केंद्र सरकार किसानों के लिए कई सरकारी योजनाएं चला रही है. इन्हीं में से सबसे कल्याणकारी स्कीम पीएम किसान योजना है, जिसका लाभ देश के करोड़ों किसानों को मिल रहा है. अब तक सरकार इस योजना की 23 किस्त जारी कर चुकी है और अब किसानों की नजर है 24वीं किस्त पर की कब पैसा खाते में आएगा. आइए आगे जानें.

अब तक कितनी किस्त जारी हुई है?

केंद्र सरकार ने इस कल्याणकारी योजना की शुरुआत 2019 की थी, ताकि इस सरकारी योजना की मदद से किसानों को आर्थिक मदद मिल सकें और किसानों की खेती की लागत में कमी आए और मुनाफे की संभावनाएं बढ़ें. साथ ही बता दें कि अब तक सरकार इस योजना की 23 किस्त जारी कर चुकी है, जिसका देश के करोड़ों किसान भाइयों को लाभ मिला. इसी के चलते अब किसानों को इंतजार है 24वीं किस्त का की कब सरकार यह सौगात देगी.

पीएम किसान योजना में कैसे करें अप्लाई?

अगर आप पीएम किसान योजना में आवेदन करने की सोच रहे हैं तो आप बेहद ही आसान तरीके से इस योजना से जुड़ सकते हैं. इस योजना में आवेदन करने के लिए सबसे पहले आवेदनकर्ता योजना की वेबसाइट https://pmkisan.gov.in/ पर जाएं. इसके बाद Rural Farmer Registration और Urban Farmer Registration का विकल्प का चुनाव करें और मांगी गई सभी जानकारी को भरें. इस प्रक्रिया को पूरी करने के बाद आप अपने राज्य के हिसाब से जानकारी दें और कैप्चा कोड लिखें. ऐसा करने के बाद आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नबंर पर ओटीपी आ जाएगा और आप इस योजना में शामिल हो जाएंगे.

24वीं किस्त कब जारी होगी?

देश के हर किसान बहन-भाई की नजर पीएम किसान योजना की 24वीं किस्त पर है कि कब सरकार इसे जारी करने का ऐलान करेंगी. इसी के चलते सरकार की ओर से किस्त को जारी करने की किसी तारीख का कोई ऐलान नहीं किया गया है. हालांकि, अनुमान यह लगाया जा रहा है कि अक्टूबर के आखिरी दिनों या नवंबर के पहले हफ्ते में किस्त जारी की जा सकती है. 

पीएम किसान योजना में शामिल है या नहींं ऐसे करें चेक

देश के करोड़ों किसानों को पीएम किसान योजना का फायदा मिल रहा है और ऐसे में कुछ किसानों को यह डर सता रहा है कि क्या वह योजना में शामिल है या नहीं. ऐसे में लाभार्थी बिल्कुल भी परेशान न हो इस इस उलझन का पता आप इस आसान तरीके से कर सकते हैं-

  • सबसे पहले लाभार्थी पीएम किसान योजना की आधिकारिक वेबसाइट  https://pmkisan.gov.in/  पर विजिट करें.

  • उसके बाद लाभार्थी Know Your Status विकल्प का चुनाव करें. 

  • इसके बाद रजिस्टर्ड मोबाइल नबंर लिखें और Captcha Code भर वन टाइम पासवर्ड पर क्लिक करें. ऐसा करने करने के बाद आपको स्क्रीन पर दिख जाएगा की आप योजना में शामिल है या नहीं.

लेखक: रवीना सिंह

English Summary: Pm Kisan 24th Installment 2026 Release Date How to Check Status
Published on: 16 September 2026, 05:10 IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now