Success Story: 1250 एकड़ में जैविक खेती, देसी गायों की डेयरी और 40 करोड़ का टर्नओवर - लेखराम यादव की सफलता की कहानी Success Story: 72 एकड़ में गन्ने की खेती, इंटरक्रॉपिंग मॉडल और 2 करोड़ का कारोबार - सरताज खान की सफलता की कहानी खेती से 100 करोड़ का टर्नओवर: हेलीकॉप्टर के बाद अब हवाई जहाज से कृषि क्रांति लाएंगे डॉ. राजाराम त्रिपाठी Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार! Watermelon: तरबूज खरीदते समय अपनाएं ये देसी ट्रिक, तुरंत जान जाएंगे फल अंदर से मीठा और लाल है या नहीं
Updated on: 17 April, 2023 12:00 AM IST

Himachal Pradesh: हिमाचल प्रदेश सरकार राज्य में डेयरी के उद्योग को बढ़ावा दे रही हैइसके लिए सरकार ने हिम गंगा योजना की शुरुआत की है. सरकार ने इसके लिए 500 करोड़ रुपये आंवटित भी कर दिए हैं. कांगड़ा जिले में हिमाचल दिवस पर एक आयोजित जिला स्तर के कार्यक्रम में कृषि एवं पशुपालन मंत्री चंदन कुमार ने कहाहिम गंगा योजना का उद्देश्य राज्य में दूध के व्यवसाय को बढ़ावा देना है.

उन्होंने कहाइस योजना से राज्य में दूध खरीद की प्रणालीप्रोसेसिंग और मार्केटिंग के स्तर पर सुधार आयेगा. सरकार ने फैसला लिया है कि किसानों से गाय का दूध 80 रुपये प्रति लीटर जबकि भैंस का दूध 100 रुपये प्रति लीटर की दर से खरीदा जाएगा. सरकार हमारे किसान भाईयों की आर्थिक स्थिति मजबूत करने के लिए कृषि और पशुपालन में इंफ्रास्ट्रक्चर को और बेहतर करने का काम कर रही है. हमारी पूरी तरह से कोशिश है कि हम फसलों में भी रसायनों के इस्तेमाल को कम कर जैविक खेती को बढ़ावा दें.

हिमाचल प्रदेश सरकार का उद्देश्य राज्य के किसानों एवं पशुपालकों को दूध की उचित कीमत प्रदान करना है, ताकि किसानों की आय में वृद्धि हो सके. सरकार द्वारा राज्य के किसानों एवं पशुपालकों से दूध भी खरीदा जाएगा. इससे पूरे राज्य में दूध खरीद प्रोसेसिंग और मार्केटिंग की व्यवस्था की गुणवत्ता में सुधार आएगा.

अगर आप हिमगंगा योजना का लाभ प्राप्त करना चाहते हैं तो इसके लिए थोड़ा इंतजार करना पड़ सकता है. राज्य सरकार द्वारा इस योजना को शुरू करने की घोषणा की गई है और इसके आवेदन से संबंधित जानकारी को अभी सार्वजनिक नहीं किया गया है.

ये भी पढ़ें: GST Issue in Himachal: हिमाचल प्रदेश के बागवान हाशिये पर, कब वापस होगा GST का 10 करोड़?

मुख्यमंत्री सुक्खू ने कांगड़ा जिले को पर्यटन राजधानी के रूप में विकसित करने की घोषणा की है. उन्होंने कहा कि कांगड़ा जिले में जू पार्कगोल्फ कोर्स जैसी पर्यटन सुविधाओं को विकसित किया जाएगा. उन्होंने कहा कि एशियाई विकास बैंक की सहायता से राज्य में 1,311 करोड़ रुपये का पर्यटन विकास कार्यक्रम भी शुरू किया जा रहा हैजिससे राज्य के पर्यटन उद्योग को बढ़ावा मिलेगा.

English Summary: Himachal Pradesh government started Him Ganga Yojna to increase milk production
Published on: 17 April 2023, 05:59 IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now