Success Story: जैविक उत्पादों के सहारे 20 एकड़ में अनार की सफल खेती, आधी हुई लागत, सालाना टर्नओवर 70 लाख रुपये तक! Rabi Crop Farming: रबी मौसम की फसलों की बुआई हेतु खेत की अग्रिम तैयारी फल और फूलों की खेती में प्रूनिंग के लिए उपयोगी हैं ये STIHL के टूल्स, जानें पूरा विवरण Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार!
Updated on: 6 October, 2022 3:48 PM IST
vermicompost

बदलते वक्त के साथ साथ ऑर्गेनिक खेती को भी भारत में बढ़ावा दिया जा रहा है, जिसके लिए किसान केमिकल रहित खाद का इस्तेमाल कर रहे हैं. लेकिन किसान इस बात से परेशान रहते हैं कि जैविक खाद के जरिए अधिक उत्पादन नहीं हो पा रहा है. 

ऐसे में आज हम आपको इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि कैसे गोमूत्र, गोबर, घास और केंचुए से बनीं खाद के जरिए फसल से अच्छी पैदावार मिल सकती है.

ऑर्गेनिक फार्मिंग के लिए किसानों को दिया जा रहा बढ़ावा

ऑर्गेनिक फार्मिंग को बढ़ावा देने के लिए सरकार की तरफ से कई तरह की मुहिम चलाई जा रही है, जिसमें किसान भी बढ़ चढ़ कर हिस्सा लें रहे हैं. किसानों का कहना है कि कैमिकल युक्त खाद का इस्तेमाल करने से मिट्टी की उर्वरक क्षमता घटती है. इसके अलावा एक वक्त आने के बाद मिट्टी उपजाऊ नहीं रहती है, जिसके बाद वह ऑर्गेनिक खाद की तरफ अग्रसर हो रहे हैं.

ऐसे बनती है खाद

वर्मी कंपोस्ट बनाने के लिए सबसे पहले किसान एक जगह पर गड्ढा कर लें, जिसके बाद उस गड्ढे के अंदर सीमेंट की परत चढ़ा लें. इसके बाद गोबर, घास-फूस एवं गोमूत्र को एक साथ डाल लें. इसके बाद अब आप इस मिश्रण में केंचुए डाल सकते हैं. अब आपकी जैविक खाद 2 से 3 महीने में बनकर तैयार हो जाएगी, जिसके बाद किसान इसका इस्तेमाल खाद के रूप में कर सकते हैं.

केंचुए की खाद के लाभ

किसान केंचुए से खाद बनाकर अपनी फसल की उत्पादन क्षमता तो बढ़ा ही सकते हैं. साथ ही बड़े पैमाने में इसे बनाकर एक अच्छा व्यवसाय भी शुरू कर सकते हैं. क्योंकि इसकी मांग काफी अधिक है.

यह भी पढ़ें: पपीते के पौधों को सूखने से इस प्रकार बचाएं किसान, होगा बंपर उत्पादन व मुनाफा तीन गुना!

केंचुए की खाद से  खेती करने से उत्पादन क्षमता 20-30 फीसदी बढ़ती है. साथ ही मिट्टी की उर्वरता में भी 6-8 फीसदी सुधार होता है. इसके अलावा हमारे वातावरण को भी लाभ पहुंचता है.

English Summary: Manure made from cow dung, urine, grass and earthworm will yield good crop
Published on: 06 October 2022, 03:55 PM IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now