1. Home
  2. विविध

हाथ से तोड़े 212 अखरोट, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड...

बाहर से एकदम सख्त और अंदर से नरम-नरम अखरोट को तोड़ना सबसे दिलचस्प होता है। बचपन में हम सभी ने कभी न कभी दरवाजे के बीच में अखरोट रखकर तोड़ा है लेकिन क्या कभी किसी ने हाथ से अखरोट तोड़ने की कल्पना भी की होगी।

बाहर से एकदम सख्त और अंदर से नरम-नरम अखरोट को तोड़ना सबसे दिलचस्प होता है। बचपन में हम सभी ने कभी न कभी दरवाजे के बीच में अखरोट रखकर तोड़ा है लेकिन क्या कभी किसी ने हाथ से अखरोट तोड़ने की कल्पना भी की होगी। नहीं ना, लेकिन आपको बता दें कि एक शख्स ऐसा है जिसने हाथ से एक या दो नहीं बल्कि पूरे 212 अखरोट तोड़कर वल्र्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। है ना हैरानी की बात!! 

1 मिनट में तोड़े 212 अखरोट

यह तो सभी को पता है कि हाथ से अखरोट तोड़ना आसान नहीं है। अखरोट तोड़ने के लिए अमूमन सभी लोग कोई न कोई औजार या अखरोट से भी सख्त चीज को खोजते हैं ताकि उसका ठोस बाहरी आवरण आसानी से टूट जाए। वहीं आंध्र प्रदेश के प्रभाकर रेड्डी वो शख्स हैं जो किसी यंत्र से नहीं बल्कि हाथों का इस्तेमाल कर अखरोट तोड़ते हैं। इस काम में उन्हें महारथ हासिल है। उन्होंने हाथों से अखरोट तोड़कर विश्व रिकॉर्ड भी बनाया है। महज 1 मिनट में प्रभाकर ने 212 अखरोट तोड़ डाले और सबके बीच प्रशंसा का पात्र बन गए। इसी के साथ उन्हांेने गिनीज बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकार्ड्स में अपना नाम दर्ज करवा लिया है। आपको बता दें कि प्रभाकर पेशे से मार्शल आर्ट मास्टर हैं। कड़े अभ्यास के बाद वे यह कारनामा करने में सफल रहे हैं। हालांकि यह रिकॉर्ड फिलहाल अन्य किसी भारतीय के नाम नहीं है इसलिए प्रभाकर इसके हकदार बने। उनके इस रिकॉर्ड को अभी तक किसी ने भी चुनौती नहीं दी है। 

पाकिस्तान को छोड़ा पीछे

प्रभाकर ने पाकिस्तान के मोहम्मद राशिद को इसमें पीछे छोड़ते हुए यह रिकॉर्ड अपने नाम किया। यह प्रतियोगिता आंध्र प्रदेश में ही आयोजित की गई थी। प्रतियोगिता के दौरान सभी प्रतिभागियों को ग्लव्स पहनने की हिदायत दी गई थी क्योंकि लगातार अखरोट तोड़ने से असहनीय दर्द भी हो सकता है। इस प्रतियोगिता में अखरोट को कम से कम दो हिस्सों में तोड़ना था। प्रभाकर ने तेजी पकड़ते हुए अखरोट तोड़े और वल्र्ड रिकॉर्ड अपने नाम किया। वे जिस तेजी से अखरोट तोड़ रहे थे उन्हें देखने वालों ने अपने दांतों तले अंगुलियां दबा रखी थीं।

देखिए पूरा विडियो :

 

 

English Summary: 212 walnuts broken by hand, made world record ... Published on: 08 November 2017, 05:38 AM IST

Like this article?

Hey! I am . Did you liked this article and have suggestions to improve this article? Mail me your suggestions and feedback.

Share your comments

हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें. कृषि से संबंधित देशभर की सभी लेटेस्ट ख़बरें मेल पर पढ़ने के लिए हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें.

Subscribe Newsletters

Latest feeds

More News