1. Home
  2. ख़बरें

सबका गाँव- सबका विकास के साथ शुरु ग्राम स्वराज अभियान,

देश में गांवों की खुशहाली के लिए केंद्र सरकार ने एक विशेष अभियान चलाया है। इसके लिए 14 अप्रैल से 5 मई 2018 तक गाँवों में कई जनकल्याणकारी योजनाएं आयोजित होंगी।

सबका गाँव- सबका विकास के साथ शुरु ग्राम स्वराज अभियान, खुशहाली के लिए सात योजनाओं को सौ फीसदी सफल बनाने की कोशिश

देश में गांवों की खुशहाली के लिए केंद्र सरकार ने एक विशेष अभियान चलाया है। इसके लिए 14 अप्रैल से 5 मई 2018 तक गाँवों में कई जनकल्याणकारी योजनाएं आयोजित होंगी।

स्वास्थ्य, बिजली आदि सुविधाओं को प्रत्येक गाँव में पहुँचाने के लिए सरकार हर तरीके से समृद्धि लाने के लिए हर दिन एक नया आयोजन किया जाएगा। इसके तहत 21,058 गांवों में कुल 7 जनकल्याणकारी योजनाओं के सौ फीसदी परिणाम देखने के लिए सरकार आशा करती है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मानना है कि नए भारत के निर्माण में यदि गाँव इन सात योजनाओं से समृद्ध होंगो तो ही यह लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है।

14 अप्रैल, 2018 को अंबेडकर जयंती, ग्राम स्वराज अभियान के अंतर्गत मनाई जाएगी। इस अवसर पर प्रधानमंत्री बीजापुर से इस कार्यक्रम का शुभारम्भ करेंगे। इस दिन डॉ. अंबेडकर के विचारों और आदर्शों को आगे बढ़ाने के लिए कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे। जाति, आय प्रमाण-पत्र और छात्रवृत्ति के लिए पंजीकरण किए जाएंगे और बैंक खातों को आधार से जोड़ा जाएगा। यह कार्यक्रम सभी स्थानों पर संपन्न होगा और प्रधानमंत्री जी के भाषण का सीधा प्रसारण किया जाएगा।

18 अप्रैल, 2018 को स्वच्छ भारत पर्व के तहत ग्राम स्वच्छता अभियान कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस दिन प्रत्येक गांव में सफाई अभियानों का आयोजन होगा। ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन गतिविधियों के बारे में जागरूकता का प्रसार किया जाएगा और इससे संबंधित गतिविधियां की जाएंगी।

20 अप्रैल, 2018, उज्ज्वला पंचायत के रूप में मनाया जाएगा। इस दिन 15000 स्थनो पर एलपीजी कनेक्शन बांटे जाएंगे। इसके अलावा, सुरक्षा उपायों की जानकारी दी जाएगी।

पंचायती राज दिवस, 24 अप्रैल, 2018 को राष्ट्रीय एवं ग्राम सभा स्तर पर कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे। इस अवसर पर माननीय प्रधानमंत्री जी का मंडला मध्य प्रदेश से संबोधन होगा, जिसका सीधा प्रसारण ग्राम सभाओं में किया जाएगा। इस दिन राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान का शुभारंभ किया जाएगा। इस दिन प्रत्येक गांव में “स्थानीय सरकार निर्देशिका’ (एलजीडी) का ई-लांच किया जाएगा। प्रत्येक ग्राम पंचायत में ग्राम सभा का आयोजन होगा और सार्वजनिक सूचना अभियान आयोजित किए जाएंगे।

28 अप्रैल, 2018 का दिन “ग्राम शक्ति अभियान’ के रूप में मनाया जाएगा। इस दिन जिला मुख्यालय स्तर पर ईईएसएल द्वारा एलईडी बल्बों की बिक्री  की जाएगी और सौभाग्ययोजना पर कियोस्क, स्टॉल एवं काउंटर लगाए जाएंगे। इस बारे में अनुभव साझा किए जाएंगे और ब्लॉकों, ग्राम पंचायतों और कर्मचारियों को पुरुस्कृत किया जाएगा।

 

30 अप्रैल, 2018 को “आयुष्मान’ भारत के अवसर पर ग्राम पंचायत स्तर पर लाभार्थियों की सूची का प्रमाणीकरण किया जाएगा। पात्र लाभार्थियों तक पहुंच बनाई जाएगी और प्रक्रिया के बारे में लोगों को शिक्षित किया जाएगा।

02 अप्रैल, 2018 “किसान कल्याण कार्यशाला’ के लिए निर्धारित किया गया है। इस दिन ब्लॉक स्तर पर किसानों की आय दोगुनी करने की कार्यशाला आयोजित की जाएगी।

05 मई, 2018 को आजीविका और कौशल विकास मेलों का 4000 ब्लाकों एवं राष्ट्रीय स्तर पर आयोजन किया जाएगा। इस दिन एक लाख महिलाएं एवं युवक सफलता की कहानियां- रोल मॉडल पर आधारित समारोह मनायेंगे।

English Summary: GRAM SWARAAJ Published on: 13 April 2018, 01:02 AM IST

Like this article?

Hey! I am . Did you liked this article and have suggestions to improve this article? Mail me your suggestions and feedback.

Share your comments

हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें. कृषि से संबंधित देशभर की सभी लेटेस्ट ख़बरें मेल पर पढ़ने के लिए हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें.

Subscribe Newsletters

Latest feeds

More News