1. Home
  2. ख़बरें

द्रौपदी मुर्मू बनीं देश की पहली आदिवासी महिला राष्ट्रपति, NDA में ख़ुशी की लहर

द्रौपदी मुर्मू बनीं पहली आदिवासी महिला राष्ट्रपति NDA में ख़ुशी का माहौल. उड़ीसा वासियों ने घरों को रौशनी और फूलों से सजाया....

मनीशा शर्मा
Draupadi Murmu President of India
देश की अगली राष्ट्रपति बनी द्रौपदी मुर्मू

द्रौपदी मुर्मू देश की अगली राष्ट्रपति निर्वाचित हो गई हैं. आज यानि गुरुवार को भारी बहुमत से उन्हें देश का 15वां राष्ट्रपति घोषित किया गया.

राष्ट्रपति चुनाव के लिये निर्वाचन अधिकारी से मिली जानकारी के अनुसार, मुर्मू ने विपक्ष के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा को पराजित किया. वोटों की गिनती के पहले दौर में ही द्रौपदी मुर्मू को बड़ी बढ़त मिल गई थी. द्रौपदी मुर्मू को पहले दौर में ही 748 में से 540 वोट मिले और यशवंत सिन्हा को 208 वोट मिले थे.

दूसरे दौर के नतीजे में द्रौपदी मुर्मू को कुल 1349 वोट मिले. आपको बता दें कि उनके वोटों का मूल्य 483299 रहा. जबकि यशवंत सिन्हा को कुल 537 वोट ही मिले और उनके वोटों का कुल मूल्य 189876 रहा. जिसके बाद से ही उनके जीतने की उम्मीद और ज्यादा बढ़ गयी थी. 

गौरतलब है कि राष्ट्रपति चुनाव के लिए मतदान गत 18 जुलाई को हुआ था. मौजूदा राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का कार्यकाल 24 जुलाई को समाप्त हो रहा है. द्रौपदी मुर्मू के 15वें राष्ट्रपति बनने पर देश और NDA में खुशी का माहौल है. उड़ीसा के लोग ख़ुशी से फूले नहीं समा रहे हैं.

राष्ट्रपति चुनाव में जीतने के बाद द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि मैं उन सभी का धन्यवाद करती हूं जिन्होंने समूचे देश से मेरा समर्थन किया. वहीं, यशवंत सिन्हा ने कहा कि मेरी तरफ से द्रौपदी मुर्मू जी को शुभकामनाएं.

English Summary: Draupadi Murmu became the country's 15th tribal president, a wave of happiness in the country and NDA Published on: 21 July 2022, 06:37 PM IST

Like this article?

Hey! I am मनीशा शर्मा. Did you liked this article and have suggestions to improve this article? Mail me your suggestions and feedback.

Share your comments

हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें. कृषि से संबंधित देशभर की सभी लेटेस्ट ख़बरें मेल पर पढ़ने के लिए हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें.

Subscribe Newsletters

Latest feeds

More News