Success Story: 1250 एकड़ में जैविक खेती, देसी गायों की डेयरी और 40 करोड़ का टर्नओवर - लेखराम यादव की सफलता की कहानी Success Story: 72 एकड़ में गन्ने की खेती, इंटरक्रॉपिंग मॉडल और 2 करोड़ का कारोबार - सरताज खान की सफलता की कहानी खेती से 100 करोड़ का टर्नओवर: हेलीकॉप्टर के बाद अब हवाई जहाज से कृषि क्रांति लाएंगे डॉ. राजाराम त्रिपाठी Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार! Watermelon: तरबूज खरीदते समय अपनाएं ये देसी ट्रिक, तुरंत जान जाएंगे फल अंदर से मीठा और लाल है या नहीं
Updated on: 6 June, 2020 11:30 AM IST

देश के ज्यादातर हिस्सों में शुक्रवार को वर्षा हुई जिससे अधिकतम तापमान सामान्य से कम रिकॉर्ड  किया गया. वहीं अगर मौसम विभाग के अनुसार बात करें तो आने वाले 5 दिनों के दौरान लू नहीं चलने और अगले सप्ताह से मध्य और दक्षिण भारत में मानसून आने की उम्मीद है. तो वही बीते दिन दिल्ली और उसके आसपास के राज्यों जैसे -पंजाब, हरियाणा और राजस्थान में दिन में वर्षा हुई. आने वाले 24 घंटों के दौरान बिहार और पूर्वोत्तर भारत के अलावा अंडमान व निकोबार द्वीप समूह में मध्यम से भारी वर्षा हो सकती है. इसके साथ ही पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, पश्चिमी हिमालयी राज्यों, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में कुछ कुछ हिस्सों पर हल्की से मध्यम बौछारें गिरने की संभावना बन रही है.ऐसे में आइए निजी मौसम एजेंसी स्काइमेट के अनुसार जानते हैं आने वाले 24 घंटों के दौरान मौसम का पूर्वानुमान-

देश भर में बने मौसमी सिस्टम

मध्य प्रदेश के उत्तर-पूर्वी भागों पर एक निम्न दबाव का क्षेत्र बना हुआ है.एक पश्चिमी विक्षोभ उत्तरी पाकिस्तान और इससे सटे जम्मू कश्मीर और गिलगित-बालतिस्तान पर है.पश्चिमी राजस्थान पर पहले की तरह एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है.बंगाल की खाड़ी में एक सिस्टम विकसित हो रहा है.अनुमान है कि इसके चलते मॉनसून का पूर्वी सिरा भी आगे बढ़ेगा.8 जून तक इस सिस्टम के बनने की संभावना है.

पिछले 24 घंटों में कैसा रहा मौसम

बीते 24 घंटों के दौरान कोंकण-गोवा, उत्तर-पूर्वी मध्य प्रदेश, पूर्वी उत्तर प्रदेश, गंगीय पश्चिम बंगाल और अंडमान व निकोबार द्वीपसमूह में भीषण बारिश दर्ज की गई है. तटीय कर्नाटक, केरल, दक्षिणी गुजरात, पश्चिमी मध्य प्रदेश और पूर्वोत्तर भारत के राज्यों में भी कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ हिस्सों में तेज़ वर्षा रिकॉर्ड की गई.आंध्र प्रदेश, ओड़ीशा, बिहार, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, पश्चिमी हिमालयी राज्यों, पंजाब और राजस्थान में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बौछारें दर्ज की गईं. अच्छी वर्षा भी कहीं-कहीं पर हुई है.रायलसीमा, तमिलनाडु और तेलंगाना में कुछ स्थानों पर हल्की वर्षा देखने को मिली.

आगामी 24 घंटों का मौसमी पूर्वानुमान

अगले 24 घंटों के दौरान बिहार और पूर्वोत्तर भारत के साथ-साथ अंडमान व निकोबार द्वीपसमूह में मध्यम से भारी वर्षा होने की संभावना है.पूर्वी उत्तर प्रदेश, गुजरात के पूर्वी भागों, कोंकण गोवा, तटीय कर्नाटक, केरल और तटीय आंध्र प्रदेश में भी हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. कहीं-कहीं पर भारी बारिश के भी आसार हैं.आंतरिक कर्नाटक, मध्य महाराष्ट्र, तमिलनाडु, झारखंड, गंगीय पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश के बाकी हिस्सों, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, पश्चिमी हिमालयी राज्यों, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बौछारें गिरने की संभावना है.

ये खबर भी पढ़ें: News Business Idea: कम लागत में शुरू करें होम डिलीवरी का बिजनेस, होगा हजारों रुपए का मुनाफ़ा

English Summary: Weather Forecast:Heavy rains are expected in these northeastern states of the country during the next 24 hours!
Published on: 06 June 2020, 11:34 AM IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now