कल तक सर्द भरी फिज़ाओं के सितम से बेहाल रहने वाले लोग अब मौसम के गर्म मिज़ाज़ से मुहाल होने लगे हैं. कल तक जिन कपड़ों से हमें बेशुमार इश्क था, आज हम उन्हीं से तौबा कर रहे हैं. अभी तो फरवरी की दस्तक भी नहीं हुई है, और मौसम का ऐसा रौद्र रूप की पिछले 14 सालों का रिकॉर्ड ही ध्वस्त हो गया.
-
छतीसगढ़ को मिला एग्रीकल्चर लीडरशिप पुरस्कार
मछली बीज का आयात करने वाला राज्य छत्तीसगढ़ अब आयातक राज्य नहीं बल्कि निर्यातक राज्य बन गया है। मछली बीज उत्पादन और मछलीपालन के क्षेत्र में राज्य ने बड़ी उपलब्धि…
मौसम विभाग का कहना है कि 24 फरवरी के दिन मौसम की ऐसी तपिश कभी नहीं देखी गई. कल के मौसम के सुरत-ए-हाल के देखकर ऐसा माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में लोगों को काफी भयावह मौसम के मिजाज से रूबरू होना पड़ सकता है. वहीं, कल अधिकतम तापमान 32.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया तो वहीं न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. इससे पहले इस तरह मौसम का तपिश भरा मिजाज 26 फरवरी 2006 में देखने को मिला था, जब तापमान 36.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था.
वहीं, अगर आज के मौसम के सुरत-ए-हाल की बात, करें तो आज देश के अलग-अलग सूबों में मौसम का अलग-अलग मिजाज रहेगा... लेकिन हां... एक बात तो साफ है कि गर्मी ने अपनी एंट्री से अपने आगामी रौद्र रूप के संकेत दे दिए हैं.
पिछले कई वर्षों में ऐसा रहा है फरवरी का हाल
यहां हम हम आपको बताते चले कि पिछले दो सालों में फरवरी माह में मौंसम की तपिश बढ़ती जा रही है. पिछले वर्ष भी मौसम का तापमान 35.6 डिग्री को पार करते हुए देखा गया था, लेकिन इस वर्ष फरवरी माह में मौसम के तापमान में आया ये चढ़ाव यकीनन इस बात के संकेत देते हुए नजर आ रहा है कि इस बार मौसम का रूख बेदह रौद्र होने जा रहा है.
आज कैसा रहेगा मौसम का मिजाज
इसके साथ ही अगर गुरुवार के दिन मौसम के मिजाज की बात करें, तो आज अधिक तापमान 33 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है, और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है.
जानें विभिन्न राज्यों का हाल
वहीं, अगर विभिन्न राज्यों के सुरत-ए-हाल की बात करें, तो राजधानी दिल्ली में आज मौसम साफ रहेगा. अधिकतम तापमान 31.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है. उधर, अपनी सौंदर्यता के लिए पूरे देश में विख्यात उत्तराखंड में आज झमाझम बारिश हो सकती है. उधर, पंजाब, हरियाणा और उत्तराखंड में झमाझम बारिश भी देखने को मिल सकती है. झारखंड में भी मौसम साफ रहेगा. खैर, अब आगे चलकर मौसम क्या कुछ रूख दिखाती है, यह तो फिलहाल आने वाला वक्त ही बताएगा, अभी तो फिलहाल ये सारी बातों के कयासों के आधार पर कही जा रही है.
English Summary: Today Weather ReportPublished on: 25 February 2021, 12:27 PM ISTMore on this section
यूपी से बिहार घने कोहरे का अलर्ट! मौसम विभाग ने 10 से अधिक राज्यों में बारिश-आंधी होने की चेतावनी की जारी..देश के कई राज्यों में बदलेगा मौसम का मिजाज, IMD ने 15 से अधिक राज्यों में बारिश का अलर्ट किया जारी.. बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान का खतरा बढ़ा, 20 से अधिक राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट देश के कई राज्यों में बदलेगा मौसम, 19 नवंबर तक बारिश-आंधी और तेज हवाओं का अलर्ट, इन राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी कहीं बारिश तो कहीं बढ़ेगी ठंड! देशभर में बदलने वाला है मौसम, IMD ने जारी किया अपडेट देश के 20 से अधिक राज्यों में बदलेगा मौसम, कहीं भारी बारिश तो कहीं आंधी-तूफान और ओलावृष्टि का अलर्ट मौसम ने अचानक बदला मिजाज! IMD ने बिहार समेत 15 से अधिक राज्यों में तेज बारिश और आंधी-तूफान का अलर्ट किया जारी.. देश के कई राज्यों में बदलेगा मौसम, IMD ने 10 से अधिक राज्यों में बारिश, आंधी और बिजली गिरने का अलर्ट किया जारी.. मौसम का बदलेगा मिजाज! यूपी समेत 15 से अधिक राज्यों में तेज बारिश का अलर्ट जारी IMD Rain Alert: 11 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, 60 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, इन राज्यों में आंधी-बिजली का खतरा कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!
प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।
Donate now