Success Story: जैविक उत्पादों के सहारे 20 एकड़ में अनार की सफल खेती, आधी हुई लागत, सालाना टर्नओवर 70 लाख रुपये तक! Rabi Crop Farming: रबी मौसम की फसलों की बुआई हेतु खेत की अग्रिम तैयारी फल और फूलों की खेती में प्रूनिंग के लिए उपयोगी हैं ये STIHL के टूल्स, जानें पूरा विवरण Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार!
Updated on: 17 January, 2022 10:03 AM IST
Weather

मौसम (Weather) में हो रहे परिवर्तन ने लोगों की समस्या बढ़ा दी है. क्योंकि हर दिन बढ़ रही ठंड से लोग घरों में रहने को मजबूर हो गए हैं, क्योंकि चल रही ठंडी हवाओं से हाथ –पैर सुन्न होने लगे हैं. ऐसे में मौसम विभाग ने जानकारी देते हुए बताया कि जनवरी के 16 दिन गुजर गए हैं. इस बार ठंड ने रात के बजाय दिन में ज्यादा परेशान किया है. अभी भी रात के समय शीतलहर का असर देखने को नहीं मिला है.

मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, अगले एक से दो दिनों में पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, राजधानी दिल्ली, पश्चिम उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और राजस्थान के कई हिस्सों में कड़ाके की ठंड और घना कोहरा छाए रहने की संभावना है. तो आइए आपको निजी मौसम एजेंसी स्काइमेट वेदर के मुताबिक, देशभर के राज्यों के मौसम का पूर्वानुमान बताते हैं.

देशभर में बने मौसमी सिस्टम

  • पश्चिमी उत्तर प्रदेश और आसपास के इलाकों में चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है.

  • एक और चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र दक्षिण कोंकण और गोवा और पड़ोस पर बना हुआ है.

  • एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ आज 16 जनवरी को और दूसरा 18 जनवरी को पश्चिमी हिमालय की ओर बढ़ रहा है.

पिछले 24 घंटों के दौरान देश भर में हुई मौसमी हलचल

  • पिछले 24 घंटों के दौरान, मणिपुर, मिजोरम, तटीय आंध्र प्रदेश, तटीय तमिलनाडु, तेलंगाना के कुछ हिस्सों और छत्तीसगढ़ और तटीय ओडिशा के अलग-अलग हिस्सों में हल्की बारिश हुई.

  • पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, पूर्वी राजस्थान, मध्य प्रदेश, बिहार के कुछ हिस्सों, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, तेलंगाना और ओडिशा में मध्यम से घना कोहरा छाया रहा.

  • पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में कोल्ड डे से लेकर गंभीर कोल्ड डे की स्थिति बनी हुई है.

अगले 24 घंटों के दौरान मौसम की संभावित गतिविधि

अगले 24 घंटों के दौरान, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, तमिलनाडु के कुछ हिस्सों, रायलसीमा और आंध्र प्रदेश में एक या दो स्थानों पर मध्यम बारिश हो सकती है.गिलगित-बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, लद्दाख, जम्मू कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में छिटपुट हिमपात के साथ हल्की से मध्यम बारिश संभव है.

पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान के कुछ हिस्सों, उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और ओडिशा में मध्यम से घना कोहरा संभव है.

English Summary: Today' s weather: In the next 48 hours, there will be dense fog with severe cold
Published on: 17 January 2022, 10:13 AM IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now