Success Story: 1250 एकड़ में जैविक खेती, देसी गायों की डेयरी और 40 करोड़ का टर्नओवर - लेखराम यादव की सफलता की कहानी Success Story: 72 एकड़ में गन्ने की खेती, इंटरक्रॉपिंग मॉडल और 2 करोड़ का कारोबार - सरताज खान की सफलता की कहानी खेती से 100 करोड़ का टर्नओवर: हेलीकॉप्टर के बाद अब हवाई जहाज से कृषि क्रांति लाएंगे डॉ. राजाराम त्रिपाठी Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार! Watermelon: तरबूज खरीदते समय अपनाएं ये देसी ट्रिक, तुरंत जान जाएंगे फल अंदर से मीठा और लाल है या नहीं
Updated on: 8 December, 2022 11:25 AM IST

पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी की वजह से दिल्ली-एनसीआर सहित पूरे उत्तर भारत में सर्दी का सितम लगातार बढ़ता जा रहा है, जिससे तापमान में भारी गिरावट दर्ज की जा रही है. जबकि 'मैंडूस' चक्रवाती तूफान को लेकर दक्षिण भारत में आफत की बारिश का पूर्वानुमान जताया गया है.

'मैंडूस' आ रहा है तबाही मचाने!

बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना कम दबाव का क्षेत्र अब गहरे दबाव में बदल गया है और इसके आज शाम तक 'मैंडूस' नामक चक्रवाती तूफान में तब्दील होने की संभावना है. इस तूफान का सबसे ज्यादा असर उत्तरी तमिलनाडु, पुड्डुचेरी और निकटवर्ती दक्षिण आंध्र प्रदेश के तटों पर देखने को मिलेगा, जिससे यहां भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. मौसम विभाग की मानें तो अगले 48 घंटे में ये विकराल रूप ले सकता है.

ऐसे में मौसम विभाग ने तमिलनाडु के उत्तरी तटीय जिलों में अगले तीन दिनों तक अत्याधिक भारी बारिश की संभावना जताई है. इसके साथ ही पुडुचेरी और आंध्र प्रदेश के दक्षिणी तटों में भी भारी बारिश का पूर्वानुमान है.

मौसम विभाग की चेतावनी

इस तूफान की वजह से उत्तरी तमिलनाडु, पुडुचेरी और दक्षिण आंध्र प्रदेश के तटों के लिए चक्रवात की चेतावनी जारी की गई है. इसके साथ ही मौसम विभाग ने इस हफ्ते तमिलनाडु के 13 जिलों के लिए भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है. तमिलनाडु सरकार ने भी इसके लिए पूरी तैयारी कर ली है. राज्य सरकार ने तूफान के खतरे को देखते हुए सभी जिलों के कलेक्टरों को तैयार रहने का निर्देश दिया है और 6 जिलों में राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (NDRF) की टीमें तैनात की हैं. इसके साथ ही राज्य सरकार ने सभी जिलों में 5000 से अधिक राहत शिविर खोले है.

ये भी पढ़ें: Weather Cyclone update: 'मैंडूस' चक्रवाती तूफान को लेकर इन राज्यों में भयंकर बारिश की चेतावनी, शीतलहर से ये राज्य परेशान

जानें, बाकि राज्यों के मौसम का हाल

दिल्ली-एनसीआर में सर्दी धीरे-धीरे बढ़ती जा रही है. यहां का आज का न्यूनतम तापमान 9 डिग्री और अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है.

उत्तराखंड, यूपी-बिहार और हरियाणा-पंजाब में ठिठुरन और बढ़ गई है. इससे तापमान में भी भारी गिरावट दर्ज की जा रही है.

अगर बात पहाड़ी राज्यों के मौसम की करें तो जम्मू कश्मीर, लद्दाख और हिमाचल प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी की संभावना है. वही उत्तराखंड के ऊपरी इलाकों में हल्की बारिश और बर्फबारी हो सकती है.

English Summary: 'Mandous' cyclone update: Panic of 'Mandous' cyclonic storm in these states! 5000 relief camps ready, know the weather condition across the country
Published on: 08 December 2022, 11:29 AM IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now