Success Story: जैविक उत्पादों के सहारे 20 एकड़ में अनार की सफल खेती, आधी हुई लागत, सालाना टर्नओवर 70 लाख रुपये तक! Rabi Crop Farming: रबी मौसम की फसलों की बुआई हेतु खेत की अग्रिम तैयारी फल और फूलों की खेती में प्रूनिंग के लिए उपयोगी हैं ये STIHL के टूल्स, जानें पूरा विवरण Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार!
Updated on: 19 August, 2020 2:11 PM IST

देश के ज्यादातर हिस्सों में हुई भारी बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है. राजस्थान और मध्यप्रदेश में भारी बारिश के चलते डूबने से करीब सात लोगों की मौत हो गई है. मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र सहित उत्तर-पश्चिम भारत में 20 अगस्त तक भारी बारिश होने की संभावना बनी हुई है. इसके अलावा,  राजस्थान, गुजरात, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, पश्चिम बंगाल, गोवा, झारखंड, छत्तीसगढ़, ओडिशा और उत्तराखंड में भी अधिक भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. इसके साथ ही कई राज्यों में बाढ़ और भूस्खलन आने की संभावना बनी हुई है. ऐसे में आइए निजी मौसम एजेंसी स्काइमेट के अनुसार जानते हैं आने वाले 24 घंटों के दौरान मौसम का पूर्वानुमान-

देशभर में बने मौसमी सिस्टम

उत्तर पूर्वी मध्य प्रदेश पर बना निम्न दबाव का क्षेत्र अब कमजोर हो गया है। अब यह एक चक्रवाती सिस्टम के रूप में मॉनसून ट्रफ के साथ मिल गया है। मॉनसून की अक्षीय रेखा आज भी दक्षिणी राजस्थान पर है। इस समय मॉनसून ट्रफ जैसलमर, कोटा, शिवपुरी, सतना, अम्बिकापुर, जमशेदपुर और दिघा होते हुए बंगाल की खाड़ी तक बनी हुई है. दक्षिणी पंजाब और इससे सटे भागों पर हवाओं में एक चक्रवाती सिस्टम बना हुआ है. एक अन्य चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र असम के मध्य भागों पर बन गया है. बंगाल की खाड़ी पर एक नया निम्न दबाव का क्षेत्र बन रहा है. उम्मीद है कि आज शाम तक उत्तरी बंगाल की खाड़ी पर यह निम्न दबाव का क्षेत्र विकसित हो जाएगा.

ये खबर भी पढ़े: Latest Weather Alert: देश के इन इलाकों में 18, 19 और 20 अगस्त को हो सकती है भारी बारिश, बाढ़ की भी संभावना !

पिछले 24 घंटों में कैसा रहा मौसम

बीते 24 घंटों के दौरान कोंकण गोवा, गुजरात और पूर्वी मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में मध्यम से भारी बारिश दर्ज की गई। इन भागों में कहीं-कहीं मूसलाधार वर्षा भी रिकॉर्ड की गई. उत्तरी तेलंगाना, विदर्भ, शेष मध्य प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, तटीय कर्नाटक और असम के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कहीं-कहीं भारी बारिश हुई. केरल, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, आंतरिक ओडिशा, झारखंड, बिहार के कुछ हिस्सों, पश्चिम बंगाल, शेष पूर्वोत्तर भारत, दिल्ली, उत्तराखंड, पूर्वी राजस्थान, जम्मू कश्मीर, गिलगित बाल्टिस्तान और मुज़फ़्फ़राबाद में हल्की से मध्यम बारिश हुई. तटीय आंध्र प्रदेश, रायलसीमा, दक्षिणी आंतरिक कर्नाटक और उत्तर प्रदेश में हल्की बारिश के साथ कहीं-कहीं पर मध्यम हुई है.

आगामी 24 घंटों का मौसमी पूर्वानुमान

अगले 24 घंटों के दौरान मध्य प्रदेश के पूर्वी और मध्य भागों तथा गुजरात के कई इलाकों में मध्यम से भारी बारिश की संभावना है. विदर्भ, छत्तीसगढ़, उत्तरी तेलंगाना, गंगीय पश्चिम बंगाल, कोंकण और गोवा, तटीय कर्नाटक, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में भी हल्की से मध्यम बारिश के साथ एक-दो स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है. ओडिशा, तटीय आंध्र प्रदेश, पूर्वी राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, पूर्वोत्तर भारत, जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, आंतरिक कर्नाटक और केरल के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश संभव है. तमिलनाडु और रायलसीमा में एक-दो स्थानों पर हल्की बारिश के आसार हैं.

English Summary: Latest weather update: flood and landslides likely to occur in many states of the country, including heavy rains, alert issued
Published on: 19 August 2020, 02:16 PM IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now