Success Story: 1250 एकड़ में जैविक खेती, देसी गायों की डेयरी और 40 करोड़ का टर्नओवर - लेखराम यादव की सफलता की कहानी Success Story: 72 एकड़ में गन्ने की खेती, इंटरक्रॉपिंग मॉडल और 2 करोड़ का कारोबार - सरताज खान की सफलता की कहानी खेती से 100 करोड़ का टर्नओवर: हेलीकॉप्टर के बाद अब हवाई जहाज से कृषि क्रांति लाएंगे डॉ. राजाराम त्रिपाठी Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार! Watermelon: तरबूज खरीदते समय अपनाएं ये देसी ट्रिक, तुरंत जान जाएंगे फल अंदर से मीठा और लाल है या नहीं
Updated on: 18 August, 2020 9:14 AM IST

मौसम का मिजाज हर दिन बदल रहा है. जिस वजह से ज्यादातर राज्यों में मौसम के मिजाज बिगड़ने की संभावना बनी हुई है. इसके साथ ही बाढ़ का खतरा भी मंडरा रहा है. खबरों के मुताबिक, IMD ने मध्य-भारत में अगले कुछ घंटों में भारी वर्षा होने की संभावना जताया है. मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर छत्तीसगढ़, पूर्वी मध्य प्रदेश, पश्चिम मध्यप्रदेश के आस-पास के क्षेत्रों और राजस्थान व दक्षिण गुजरात के कुछ हिस्सों में बाढ़ का मध्यम खतरा बना हुआ है.

इन राज्यों में बाढ़ आने की संभावना

इसके अलावा मौसम विभाग IMD के अनुसार, 18 से 19 अगस्त को पूर्वी उत्तराखंड और 18 अगस्त को राजस्थान में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना जताई है. इसके साथ ही 20 अगस्त को मेघालय और 19 और 20 अगस्त को नागालैंड, मणिपुर, मिज़ोरम और त्रिपुरा में भारी बारिश होने की संभावना है. जिससे बाढ़ आने का खतरा भी बढ़ गया है.

ये खबर भी पढ़े: Latest Weather Update: देश के इन इलाकों में भारी बारिश के मद्देनजर जारी हुआ ऑरेंज अलर्ट !

अगले 24 घंटों में होगी इन राज्यों में होगी बारिश

मौसम विभाग ने राजधानी दिल्ली, हरियाणा के आसपास के हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है. मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, कुछ जगहों पर तेज हवा के साथ भारी बारिश हो सकती है. मौसम केंद्र ने 19 अगस्त के आसपास बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक और कम दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना जताई है. मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश के बाकी हिस्सों, पूर्वी राजस्थान, ओडिशा के कुछ हिस्सों, आंध्रप्रदेश और केरल के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है. आने वाले 24 घंटों में हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, जम्मू कश्मीर, झारखंड और उत्तरी मध्य महाराष्ट्र में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है.

English Summary: Latest Weather Alert: Heavy rains may occur on August 18, 19 and 20 in these states of the country
Published on: 18 August 2020, 09:42 AM IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now