Success Story: जैविक उत्पादों के सहारे 20 एकड़ में अनार की सफल खेती, आधी हुई लागत, सालाना टर्नओवर 70 लाख रुपये तक! Rabi Crop Farming: रबी मौसम की फसलों की बुआई हेतु खेत की अग्रिम तैयारी फल और फूलों की खेती में प्रूनिंग के लिए उपयोगी हैं ये STIHL के टूल्स, जानें पूरा विवरण Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार!
Updated on: 21 April, 2022 9:51 AM IST
India Weather Forecast

मौसम वैज्ञानिकों की तरफ से भीषण गर्मी झेल रहे लोगों के लिए एक बड़ी खुशखबरी आई है. विभाग का कहना है कि अगले 24 घंटे बाद यानी 21 अप्रैल से पूर्वी उत्तर प्रदेश के लोगों को गर्मी से राहत मिलने की संभावना है. 

मौसम विभाग के अनुसार, 21, 22 और 23 अप्रैल को बारिश होने की संभावना जताई गई है. इसके साथ ही धूल, आंधी आने की भी संभावना है. जिससे तापमान में गिरावट आएगी, तो लोगों को गर्मी से राहत भी मिल जाएगी.

यूपी में तीन दिन बारिश होने का अलर्ट

मौसम विभाग की मानें, तो यूपी में 20 अप्रैल के बाद मौसम में बदलाव होगा, जिसकी शुरुआत पश्चिमी यूपी से हो सकती है. इन इलाकों में कहीं धूल, तो कहीं आंधी के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है. अब निजी मौसम एजेंसी स्काइमेट वेदर (Skymet Weather) के अनुसार आगामी 24 घंटों के मौसम का पूर्वानुमान (Weather Forecast) जानते हैं...

देशभर में बने मौसमी सिस्टम

अनुमान है कि पश्चिमी विक्षोभ उत्तरी पाकिस्तान और इससे सटे जम्मू कश्मीर के हिस्सों पर बना हुआ है. अफगानिस्तान के पश्चिमी हिस्सों पर एक और पश्चिमी विक्षोभ बना हुआ है. दक्षिण तमिलनाडु और आसपास के क्षेत्रों पर चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र देखा जा सकता है.

पिछले 24 घंटों के दौरान मौसमी हलचल

असम, मेघालय और मणिपुर में हल्की से मध्यम बारिश के साथ एक दो स्थानों पर भारी बारिश हुई, तो वहीं पंजाब, मध्य प्रदेश, झारखंड, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और सौराष्ट्र और कच्छ के कुछ हिस्सों में लू की स्थिति देखी गई. बाकी पूर्वोत्तर भारत, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, लक्षद्वीप के कुछ हिस्सों, आंतरिक तमिलनाडु, जम्मू कश्मीर, गिलगित-बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, आंतरिक कर्नाटक के कुछ हिस्सों और दक्षिण छत्तीसगढ़, तेलंगाना और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के अलग-अलग हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हुई.

ये खबर भी पढ़ें: Weather Update Today : आज इन इलाकों को मिलेगी लू और भीषण गर्मी से राहत, जानें किन राज्यों में होगी तेज बारिश

अगले 24 घंटों के दौरान मौसम की संभावित गतिविधि

अगले 24 घंटों के मौसम की बात करें, तो असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, मणिपुर, मिजोरम और नागालैंड में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है. अगले 24 से 48 घंटों के दौरान पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में आंधी और धूल भरी आंधी चलने की संभावना है.

English Summary: India Weather Forecast for April 21, 2022
Published on: 21 April 2022, 09:55 AM IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now