Success Story: जैविक उत्पादों के सहारे 20 एकड़ में अनार की सफल खेती, आधी हुई लागत, सालाना टर्नओवर 70 लाख रुपये तक! Rabi Crop Farming: रबी मौसम की फसलों की बुआई हेतु खेत की अग्रिम तैयारी फल और फूलों की खेती में प्रूनिंग के लिए उपयोगी हैं ये STIHL के टूल्स, जानें पूरा विवरण Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार!
Updated on: 4 September, 2022 10:30 AM IST
Heavy rain and hailstorm warning in Uttarakhand

सितंबर के शुरुआती दिन से ही मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है. दरअसल जहां अगस्त माह में पड़ी उमस भरी गर्मी ने लोगों के पसीने छूटा रखे थे. वहीं अब इस महीने में बारिश ने लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत दी है.

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि शुक्रवार-शनिवार के दिन दिल्ली-NCR के इलाकों में बारिश से मौसम ठंडा बना हुआ है. तो आइए जानते हैं कि आज किन-किन राज्यों में भारी बारिश हो सकती है.

दिल्ली में आज का मौसम (Delhi weather today)

जैसे कि आपको ऊपर बताया गया कि शुक्रवार व शनिवार के दिन दिल्ली के कुछ इलाकों में बारिश होने से मौसम सुहाना बना हुआ है. मौसम का यह बदलाव आज भी जारी रहेगा. मौसम विभाग की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, आज दिल्ली में पूरे दिन हल्के बादल छाए रहने की आशंका है और साथ ही कुछ स्थानों पर हल्की बारिश भी हो सकती है. इन सब के बीच आज दिल्ली में अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है.

अगले 24 घंटे में इन राज्यों में होगी बारिश (There will be rain in these states in the next 24 hours)

मौसम विभाग की मानें तो अगले 24 घंटों में असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, उत्तरी बिहार, लक्षद्वीप और अंडमान-निकोबार के कई इलाकों में भारी बारिश हो सकती है. ये ही नहीं आने वाले 5 दिनों तक बारिश का यह दौर उत्तर पश्चिमी भारत के मैदानी इलाकों और मध्य भारत के इलाकों में जारी रहने की आशंका है.

उत्तराखंड में बारिश को लेकर चेतावनी जारी (Warning issued regarding rain in Uttarakhand)

आज उत्तराखंड के कई इलाकों देहरादून, टिहरी, चमोली, नैनीताल, पिथौरागढ़, बागेश्वर, चंपावत में भारी बारिश को लेकर मौसम विभाग ने आम लोगों के लिए चेतावनी जारी की है.

IMD ने यह भी बताया है कि आज इन इलाकों में गरज के साथ बारिश व ओलावृष्टि होने की भी आशंका है. बता दें कि यह चेतावनी आने वाले 2 दिनों के लिए जारी की गई है.

English Summary: Heavy rain and hailstorm warning in Uttarakhand, weather becomes pleasant in Delhi
Published on: 04 September 2022, 10:33 AM IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now