Success Story: रासायनिक खेती का खर्च घटाकर जैविक खेती की ओर बढ़े वीरेंद्र सिंह, जायडेक्स की जायटॉनिक टेक्नोलॉजी से गेहूं की खेती में मिला फायदा बिहार में बदलेगी बागवानी की तस्वीर! वैज्ञानिकों ने उगाया एवोकाडो, ₹1500 किलो तक बिकता है फल Success Story: बैंगनी धान और गेहूं की खेती से किसानों की बदली तक़दीर, प्रति हेक्टेयर हो रही 1,60,000 रुपये तक की आमदनी! Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार! Watermelon: तरबूज खरीदते समय अपनाएं ये देसी ट्रिक, तुरंत जान जाएंगे फल अंदर से मीठा और लाल है या नहीं
Updated on: 10 June, 2020 11:37 AM IST

देश के कई राज्यों में मौसम दोबारा बदलना शुरू हो गया है. दिल्ली,एनसीआर समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में पारा फिर से ऊपर चढ़ने लगा है.जिससे लोगों को फिर से  चिपचिपी गर्मी और लू का सामना करना पड़ रहा है.इसके साथ ही एक अच्छी खबर यह है कि दक्षिण पश्चिम मानसून अब पश्चिम मध्य और बंगाल की खाड़ी की तरफ बढ़ रहा है. मौसम विभाग के अनुसार दक्षिण-पश्चिम मानसून के आगे बढ़ने की परिस्थितियां अनुकूल हो रही हैं. आने वाले 24 घंटों में तटीय आंध्र प्रदेश, दक्षिण तटीय ओडिशा, तेलंगाना, कर्नाटक, कोंकण व गोवा, गुजरात के पूर्वी हिस्सों, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में कई जगहों पर बारिश होने की संभावना  है. कुछ जगह पर भारी वर्षा का भी अनुमान है. अगर बात करें, पंजाब, पूर्वी बिहार, पश्चिम बंगाल और शेष पूर्वोत्तर भारत के कुछ हिस्सों कि तो वहां हल्की बारिश होने की संभावना है. इसके अलावा, हरियाणा, पंजाब, दिल्ली समेत उत्तर पश्चिम भारत में मौसम शुष्क और गर्म बना रहने की उम्मीद है. ऐसे में आइए निजी मौसम एजेंसी स्काइमेट के अनुसार जानते हैं आने वाले 24 घंटों के दौरान मौसम का पूर्वानुमान-

देश भर में बने मौसमी सिस्टम

बंगाल की खाड़ी के मध्य-पूर्वी भागों पर बना निम्न दबाव का क्षेत्र अगले 24 घंटों में गहरे निम्न दबाव का क्षेत्र बन सकता है.उत्तरी हरियाणा पर भी एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है.गुजरात के मध्य भागों पर एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन पहले की तरह ही बना हुआ है.ओडिशा से पश्चिम बंगाल होते हुए उत्तरी बांग्लादेश तक एक ट्रफ बना हुआ है.केरल के तटीय भागों के पास अरब सागर के दक्षिण-पूर्वी हिस्सों पर एक चक्रवाती सिस्टम बना हुआ है.

पिछले 24 घंटों में कैसा रहा मौसम

बीते 24 घंटों के दौरान गुजरात के कई इलाकों में मध्यम से भारी बारिश हुई। कुछ स्थानों पर मूसलाधार वर्षा भी रिकॉर्ड की गई.तटीय कर्नाटक, दक्षिणी कोंकण व गोवा, अंडमान व निकोबार द्वीपसमूह में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी वर्षा हुई है.ओडिशा, उत्तरी तटीय आंध्र प्रदेश और पश्चिम बंगाल में भी एक-दो स्थानों प्री-मॉनसून वर्षा जारी रही.उत्तराखंड, पूर्वी मध्य प्रदेश, पूर्वोत्तर भारत और जम्मू-कश्मीर में हल्की से मध्यम बारिश की गतिविधियां देखने को मिलीं.दक्षिणी आंतरिक कर्नाटक, केरल, पश्चिम उत्तर प्रदेश और विदर्भ में एक-दो स्थानों पर हल्की बारिश हुई.

आगामी 24 घंटों का मौसमी पूर्वानुमान

अगले 24 घंटों के दौरान तटीय आंध्र प्रदेश, दक्षिण तटीय ओडिशा, तेलंगाना, कर्नाटक, कोंकण व गोवा, गुजरात के पूर्वी हिस्सों, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में कई जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है.एक-दो जगह भारी वर्षा का भी अनुमान है.आंतरिक कर्नाटक, रायलसीमा, मध्य महाराष्ट्र, दक्षिणी मध्य प्रदेश और दक्षिण छत्तीसगढ़ में हल्की से मध्यम बारिश शुरू हो सकती है.पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों, पंजाब, पूर्वी बिहार, पश्चिम बंगाल और शेष पूर्वोत्तर भारत के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश होने की संभावना है.हरियाणा, पंजाब, दिल्ली समेत उत्तर पश्चिम भारत में मौसम शुष्क और गर्म बना रहेगा.

ये खबर भी पढ़े: अधिक शहद और मोम के लिए ‘यूरोपियन बी’ का पालन करें, होगा बड़ा मुनाफा

English Summary: Heat Alert: Hot winds and heat wave likely in these 6 states of North India
Published on: 10 June 2020, 11:42 AM IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now