Success Story: 1250 एकड़ में जैविक खेती, देसी गायों की डेयरी और 40 करोड़ का टर्नओवर - लेखराम यादव की सफलता की कहानी Success Story: 72 एकड़ में गन्ने की खेती, इंटरक्रॉपिंग मॉडल और 2 करोड़ का कारोबार - सरताज खान की सफलता की कहानी खेती से 100 करोड़ का टर्नओवर: हेलीकॉप्टर के बाद अब हवाई जहाज से कृषि क्रांति लाएंगे डॉ. राजाराम त्रिपाठी Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार! Watermelon: तरबूज खरीदते समय अपनाएं ये देसी ट्रिक, तुरंत जान जाएंगे फल अंदर से मीठा और लाल है या नहीं
Updated on: 9 May, 2019 2:53 PM IST
Successful Woman

अगर कुछ कर दिखाने का जज़्बा हो, तो इंसान क्या कुछ नहीं कर सकता. कुछ ऐसा ही केरल की रहने वाली 53 वर्षीय महिला सुमा मंजिल ने कर दिखाया है वो अपने गार्डन में लगाए गए पौधों को बेचकर गरीब लोगों का इलाज करवा उन्हें एक नई जिंदगी प्रदान कर रही है. सुमा ने एक इंटरव्यू में बताया कि 'शहर के बढ़ते प्रदूषण की वजह से उन्हें हमेशा चिंता रहती थी कि इसकी वजह से सांस की समस्या बढ़ जाएगी. जब उनके शहर में कोच्चि मेट्रो का निर्माण कार्य बंद हो गया, तो इस कारण कई आस -पास के लोगों को सांस संबंधित समस्या पैदा होने लगी. इस समस्या का निवारण के लिए उन्होंने अपने आस -पास के घरों में एक मिनी गार्डन बनवा दिया ताकी वो ऐसी किसी भी समस्या से बच सके.

बता दे कि सुमा मंजिल ने अपने घर में भी एक छोटा सा मिनी गार्डन बनाया हुआ है. जिसमें वह प्लास्टिक के समान का इस्तेमाल करने की जगह केवल मिट्टी से बने बर्तनों या चीज़ों का ज्यादा इस्तेमाल करती हैं. 

उन्होंने 2019 में लोगों को सांस संबंधित समस्या से बचाने के लिए जनवरी में इसकी पहली शुरुआत की थी और आज उन्हें इसमें काफी प्रसिद्धि भी मिली है और उन्होंने अब तक कई लोगों का इलाज करवाया है. वे इसके साथ ही अपने घर में लगे गार्डन के पौधों को बेचती हैं. उससे जो पैसा आता है वह लोगों के इलाज में खर्च करती हैं.

सुमा के पिता डेढ़ साल से डिमेंशिया की समस्या से पीड़ित थे. जिस वजह से सितंबर 2018 में उनकी मृत्यु हो गई. फिर कुछ समय बाद ही उनकी माँ की भी मृत्यु हो गई.

जो कि सुमा की जिंदगी का सबसे बुरा साल था, क्योंकि सुमा के पास अपने माता पिता का केयर करने के लिए इतने संसाधन नहीं थे कि वो  उनका इलाज सही से करवा सके. इसलिए आगे चलकर उन्होंने गरीब लोगों की मदद करने की सोची और वो इसमें सफल भी रही.

English Summary: succes story of suma mini garden farmer
Published on: 09 May 2019, 02:56 PM IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now