मानसून में Kakoda ki Kheti से मालामाल बनेंगे किसान, जानें उन्नत किस्में और खेती का तरीका! ये हैं धान की 7 बायोफोर्टिफाइड किस्में, जिससे मिलेगी बंपर पैदावार दूध परिवहन के लिए सबसे सस्ता थ्री व्हीलर, जो उठा सकता है 600 KG से अधिक वजन! केले में उर्वरकों का प्रयोग करते समय बस इन 6 बातों का रखें ध्यान, मिलेगी ज्यादा उपज! भारत का सबसे कम ईंधन खपत करने वाला ट्रैक्टर, 5 साल की वारंटी के साथ Small Business Ideas: कम निवेश में शुरू करें ये 4 टॉप कृषि बिजनेस, हर महीने होगी अच्छी कमाई! ये हैं भारत के 5 सबसे सस्ते और मजबूत प्लाऊ (हल), जो एफिशिएंसी तरीके से मिट्टी बनाते हैं उपजाऊ Karz maafi: राज्य सरकार की बड़ी पहल, किसानों का कर्ज होगा माफ, यहां जानें कैसे करें आवेदन Multilayer Farming: मल्टीलेयर फार्मिंग तकनीक से आकाश चौरसिया कमा रहे कई गुना मुनाफा, सालाना टर्नओवर 50 लाख रुपये तक Krishi DSS: फसलों के बेहतर प्रबंधन के उद्देश्य से सरकार ने लॉन्च किया कृषि निर्णय सहायता प्रणाली पोर्टल
Updated on: 17 March, 2021 4:49 PM IST
Holi Celebration 2021

कुछ दिनों में होली (Holi 2021) का त्योहार आने वाला है. यह पर्व पूरे दे में बहुत धूमधाम से मनाया जाता है. इस दिन कई तरह के मीठे और नमकीन व्यंजन बनाए जाते हैं. इसके लिए बाजारों में हर कई तरह के रंगों का गुलाल भी बिकने लगा है.

इस बार होली का त्योहार (Holi 2021) 28 और 29 मार्च को मनाया जा रहा है. जहां 28 मार्च 2021 को होलिका दहन है, तो वहीं 29 मार्च 2021 को रंगो की होली खेली जाएगी. इस दिन हर तरफ उल्लास और उमंग का माहौल रहता है.

ज्योतिष के अनुसार, हर रंग का अपना एक अलग महत्व होता है. अगर आप होली (Holi 2021) पर अपनी राशि के अनुसार रंगों का प्रयोग करेंगे, तो इससे आपको कई तरह के फायदे होंगे. आइए आपको बताते हैं कि किस राशि के लोगों को किस रंग का प्रयोग करना है.  

मेष राशि

इस राशि के लोगों को पीले और लाल रंग से होली खेलनी चाहिए. उनके लिए ये दोनों रंग बहुत भाग्यशाली और शुभ हैं.

वृषभ राशि

वृषभ राशि वाले लोगों को होली पर गुलाबी हरे और नीले रंग से होली खेलनी चाहिए। इससे आपको सहजता महसूस होगी।

मिथुन राशि

इस राशि के लोगों को सफेद और हरा रंग से होली खेलनी चाहिए. इन लोगों के लिए ये रंग शुभ माने गए हैं.

कर्क राशि

इस राशि पर चंद्रमा का प्रभाव होता है. इस वजह से इस राशि के लोगों का स्वाभाव बहुत चंचल होता है, इसलिए इस राशि के लोगों को पीले और सफेद रंग से होली खेलनी चाहिए. इससे मन नियंत्रण में रहेगा, साथ ही ये सयंमी बनेंगे।

सिंह राशि

सिंह राशि के लोगों को गुलाबी, पीला और हरे रंग से होली खेलना शुभ रहेगा. इससे जीवन में उल्लास और शांति आएगी.

कन्या राशि

इस राशि के लोगों को होली पर पीले और हरे रंग का प्रयोग करना चाहिए.

तुला राशि

तुला राशि के लोगों को हरे, नीले और सफेद रंग से होली खेलना चाहिए.

वृश्चिक राशि

इस राशि लोगों को पीले, लाल और नीले रंगों का प्रयोग करना चाहिए. इसके अलावा गहरे लाल या फिर मैरून रंग से भी होली खेल सकते हैं. इससे जीवन में खुशियां और प्रेम के रंगो में वृद्धि होगी.

धनु राशि

इस होली पर धनु राशि के लोगों के लिए लाल,सफेद, हल्का नीला या आसमानी रंग का प्रयोग करना सही है।

मकर राशि

मकर राशि के लोगों को इस होली पर लाल, सफेद, हल्का नीला या आसमानी रंग का इस्तेमाल करना चाहिए।

कुंभ राशि

इस राशि के लोगों के लिए होली पर नीले और लाल रंग का प्रयोग करना शुभ होगा.

मीन राशि

मीन राशि के लोगों को पीले और हरे रंग से होली खेलना चाहिए. ये रंग भाग्यशाली साबित होगा.

English Summary: Use colors according to the zodiac on Holi
Published on: 17 March 2021, 04:56 PM IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now