PM Kisan Update: 4 राज्यों के किसानों को मिली 21वीं किस्त, जानें बाकी किसानों को कब तक मिलेगा लाभ? Weather Update: यूपी, पंजाब, हरियाणा और उत्तराखंड समेत इन राज्यों में होगी बारिश, जानिए अपने यहां का पूरा मौसम अपडेट Sankalp Retail: देशभर में कृषि-इनपुट खुदरा व्यापार को बदलना और ग्रामीण उद्यमिता को बढ़ावा देना किसानों को बड़ी राहत! अब ड्रिप और मिनी स्प्रिंकलर सिस्टम पर मिलेगी 80% सब्सिडी, ऐसे उठाएं योजना का लाभ जायटॉनिक नीम: फसलों में कीट नियंत्रण का एक प्राकृतिक और टिकाऊ समाधान Student Credit Card Yojana 2025: इन छात्रों को मिलेगा 4 लाख रुपये तक का एजुकेशन लोन, ऐसे करें आवेदन Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार! Watermelon: तरबूज खरीदते समय अपनाएं ये देसी ट्रिक, तुरंत जान जाएंगे फल अंदर से मीठा और लाल है या नहीं
Updated on: 29 October, 2022 5:29 PM IST
Banks will be closed for 10 days in November, settle your work in advance, see full list

अक्टूबर महीने में पूरे देश को मिलाकर कुल 21 दिन बैंक बंद रहे थे. रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने नवंबर महीने के लिए बैंक अवकाश की लिस्ट जारी कर दी है. बता दें कि आने वाले महीने नवंबर में कुल 10 दिन बैंक बंद रहेंगेजिसमें सप्ताहांत भी शामिल है. यह बैंक अवकाश पूरे देश में लागू नहीं होता है, बल्कि यह कुछ चुनिंदा राज्यों के लिए ही मान्य है.

ग्राहकों को किसी भी तरह की असुविधा से बचने के लिए इन दिनों बैंक जाने से बचना चाहिए. तो वहीं दूसरी तरफ ग्रहकों के लिए सभी ऑनलाइन और नेट बैंकिंग सेवाएं चालू रहेंगी.

नवंबर 2022 में बैंक अवकाश की पूरी लिस्ट

1 नवंबर 2022, मंगलवार (कर्नाटक राज्योत्सव/ कुट): 1 नवंबर को केवल कर्नाटक और मणिपुर में बैंक बंद रहेंगे. हर साल 1 नवंबर को कर्नाटक राज्य कन्नड़ राज्योत्सव मनाता है, जिसे कर्नाटक गठन दिवस या कर्नाटक दिवस के रूप में भी जाना जाता है. तो वहीं मणिपुर में कुट त्योहार को चावंग कुट के नाम से भी जाना जाता है, जो कि हर साल 1 नवंबर को मनाया जाता है. इसके अलावा देश की अन्य बैंक शाखाएं खुली रहेंगी.

8 नवंबर 2022, मंगलवार (गुरु नानक जयंती/कार्तिका पूर्णिमा/रहस पूर्णिमा): इस दिन बैंक आइजोल, भोपाल, देहरादून, हैदराबाद, जयपुर, कानपुर, चंडीगढ़, कोलकाता, लखनऊ, मुंबई, बेलापुर, नागपुर, भुवनेश्वर, नई दिल्ली, रायपुर, रांची, जम्मू, शिमला और श्रीनगर में बंद रहेंगे.

11 नवंबर 2022, शुक्रवार (कनकदास जयंती/वंगला महोत्सव): यह बैंक अवकाश केवल शिलांग और बेंगलुरु के लिए मान्य होगा.

23 नवंबर 2022, बुधवार (Seng Kutsnem): यह बैंक अवकाश शिलांग में ही मनाया जाएगा.

यह भी पढ़ें: Chhath Puja 2022: सबसे पहले किसने रखा छठ व्रत, बांस के बने सूप का क्यों होता है इस्तेमाल

नवंबर 2022 में बैंक अवकाश: सप्ताहांत की छुट्टियों की सूची

6 नवंबर 2022: रविवार

12 नवंबर 2022: महीने का दूसरा शनिवार

13 नवंबर 2022: रविवार

20 नवंबर 2022: रविवार

26 नवंबर 2022: महीने का चौथा शनिवार

27 नवंबर 2022: रविवार

English Summary: November Bank holidays: Banks will be closed for 10 days in November, settle your work in advance, see full list
Published on: 29 October 2022, 05:37 PM IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now