महिंद्रा ट्रैक्टर्स ने किया Tractor Ke Khiladi प्रतियोगिता का आयोजन, तीन किसानों ने जीता 51 हजार रुपये तक का इनाम Mandi Bhav: गेहूं की कीमतों में गिरावट, लेकिन दाम MSP से ऊपर, इस मंडी में 6 हजार पहुंचा भाव IFFCO नैनो जिंक और नैनो कॉपर को भी केंद्र की मंजूरी, तीन साल के लिए किया अधिसूचित Small Business Ideas: कम लागत में शुरू करें ये 2 छोटे बिजनेस, सरकार से मिलेगा लोन और सब्सिडी की सुविधा एक घंटे में 5 एकड़ खेत की सिंचाई करेगी यह मशीन, समय और लागत दोनों की होगी बचत Small Business Ideas: कम निवेश में शुरू करें ये 4 टॉप कृषि बिजनेस, हर महीने होगी अच्छी कमाई! ये हैं भारत के 5 सबसे सस्ते और मजबूत प्लाऊ (हल), जो एफिशिएंसी तरीके से मिट्टी बनाते हैं उपजाऊ Goat Farming: बकरी की टॉप 5 उन्नत नस्लें, जिनके पालन से होगा बंपर मुनाफा! Mushroom Farming: मशरूम की खेती में इन बातों का रखें ध्यान, 20 गुना तक बढ़ जाएगा प्रॉफिट! सबसे अधिक दूध देने वाली गाय की नस्ल, जानें पहचान और खासियत
Updated on: 26 September, 2022 3:51 PM IST
अक्टूबर में पड़ने वाले व्रत त्योहार की लिस्ट

October 2022 Vrat Tyohar 2022: इस साल अक्टूबर का महीना बेहद खास है, क्योंकि इस महीने में त्योहारों की लंबी लिस्ट है. जी हां, सबसे खास बात यह है कि इस महीने की शुरुआत शारदीय नवरात्र के षष्ठी तिथि के साथ हो रही है. इसके साथ ही दुर्गाष्टमी, दशहरा, शरद पूर्णिमा, धनतेरस, दिवाली, गोवर्धन पूजा, भाई दूज, नरक चतुर्दशी, अहोई अष्टमी व्रत, छठ पूजा के साथ-साथ कार्तिक मास का आरंभ भी होगा. तो आइए अक्टूबर में पड़ने वाले सभी व्रत त्योहारों की लिस्ट के बारे में…

अक्टूबर 2022 व्रत त्योहार (October 2022 Vrat festival)

03 अक्टूबर 2022, सोमवार - दुर्गा अष्टमी या महाष्टमी, कन्या पूजन, हवन

04 अक्टूबर 2022, मंगलवार - महा नवमी, नवरात्रि पारण

05 अक्टूबर बुधवार - विजयादशमी, दुर्गा प्रतिमा विसर्जन, दशहरा, रावण पुतला दहन

09 अक्टूबर 2022, रविवार - शरद पूर्णिमा, कोजागर पूर्णिमा व्रत, आश्विन पूर्णिमा

13 अक्टूबर 2022, गुरुवार - करवा चौथ व्रत

17 अक्टूबर 2022, सोमवार - अहोई अष्टमी व्रत

23 अक्टूबर 2022, रविवार - धनतेरस, मासिक शिवरात्रि

24 अक्टूबर 2022, सोमवार - दिवाली, लक्ष्मी पूजन, नरक चतुर्दशी

25 अक्टूबर 2022, मंगलवार - सूर्य ग्रहण

26 अक्टूबर 2022, बुधवार - गोवर्धन पूजा, भाई दूज, भैया दूज

30 अक्टूबर 2022, रविवार - छठ पूजा

दशहरा (Dussehra 2022) 

साल 2022 में 5 अक्टूबर को दशहरा मनाया जा रहा है. ऐसा कहा जाता है कि इस दिन भगवान श्री राम से लंकापति रावण का वध किया था, इसलिए हर साल बुराई पर अच्छाई की जीत के रूप में दशहरा मनाया जाता है.

करवा चौथ (Karva Chauth 2022)

इस साल करवा चौथ 13 अक्टूबर को मनाया जाएगा. इस दिन सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी आयु और अच्छे स्वास्थ्य के लिए निर्जला व्रत रखती हैं. इस दिन महिलाएं शाम को चंद्रदेव के दर्शन और पूजा करने के बाद ही अपने पति के हाथ से पानी पीकर व्रत को खोलती हैं.

धनतेरस (Dhanteras 2022)

यह पर्व 23 अक्टूबर को मनाया जा रहा है. इस दिन मां लक्ष्मी, कुबेर भगवान की पूजा होती है और सोना-चांदी के साथ अन्य चीजों की खरीदारी करना शुभ माना जाता है.

Diwali के एक दिन बाद ही लगेगा सूर्य ग्रहण, पढ़िए दिवाली और गोवर्धन पूजा पर इसका प्रभाव

दिवाली (Diwali 2022)

देशभर में दीपावली का पर्व 24 अक्टूबर को मनाया जा रहा है. मान्यता है कि इस दिन भगवान श्रीराम माता सीता, लक्ष्मण जी के साथ 14 वर्ष का वनवास काटकर अयोध्या वापस आए थे. उनकी आने की खुशी में अयोध्यावासियों ने घी के दीपक जलाए थे, इसलिए हर साल दीपावली मनाई जाती है.

English Summary: List of fasting festivals in October 2022 including Dussehra, Dhanteras, Diwali, Karva Chauth and Chhath Puja
Published on: 26 September 2022, 04:01 PM IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now