Tractor Diesel Saving Tips: ट्रैक्टर में डीजल बचाने के 5 आसान तरीके, जिनसे घटेगी लागत और बढ़ेगा मुनाफा आगरा में स्थापित होगा अंतर्राष्ट्रीय आलू केंद्र, मोदी कैबिनेट ने 111.5 करोड़ की परियोजना को दी मंजूरी यूपी में डेयरी विकास को बढ़ावा, NDDB को मिली तीन संयंत्रों की जिम्मेदारी किसानों को बड़ी राहत! अब ड्रिप और मिनी स्प्रिंकलर सिस्टम पर मिलेगी 80% सब्सिडी, ऐसे उठाएं योजना का लाभ जायटॉनिक नीम: फसलों में कीट नियंत्रण का एक प्राकृतिक और टिकाऊ समाधान फसलों की नींव मजबूत करती है ग्रीष्मकालीन जुताई , जानिए कैसे? Student Credit Card Yojana 2025: इन छात्रों को मिलेगा 4 लाख रुपये तक का एजुकेशन लोन, ऐसे करें आवेदन Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार! Watermelon: तरबूज खरीदते समय अपनाएं ये देसी ट्रिक, तुरंत जान जाएंगे फल अंदर से मीठा और लाल है या नहीं Paddy Variety: धान की इस उन्नत किस्म ने जीता किसानों का भरोसा, सिर्फ 110 दिन में हो जाती है तैयार, उपज क्षमता प्रति एकड़ 32 क्विंटल तक
Updated on: 12 January, 2021 5:20 PM IST
Makar Sankranti 2021

हिन्दू धर्म में मकर संक्रांति (Makar Sankranti 2021) का बहुत विशेष महत्व माना जाता है. इस दिन सूर्य देव मकर राशि में प्रवेश करते हैं. इसके बाद मांगलिक कार्य जैसे विवाह, मुंडन, सगाई, गृह प्रवेश आदि होने लगते हैं. मकर संक्रांति (Makar Sankranti 2021) के मौके पर भगवान सूर्य दक्षिणायन से उत्तरायण होते हैं.

इसके आगमन के साथ ही एक माह का खरमास खत्म हो जाता है. आइए आपको बताते हैं कि इस साल मकर संक्रांति (Makar Sankranti 2021) की तारीख, सही समय और इसका महत्व क्या है?

कब है मकर संक्रांति 2021

दृक पंचांग की मानें, तो इस साल मकर संक्रांति (Makar Sankranti 2021) का पर्व 14 जनवरी ​दिन गुरुवार को मनाया जा रहा है. इस दिन सूर्य देव सुबह मकर राशि में 08:30 बजे प्रवेश करेंगे. यह मकर संक्रान्ति (Makar Sankranti 2021) का क्षण होगा.

मकर संक्रान्ति पुण्य काल

मकर संक्रांति (Makar Sankranti 2021) का पुण्य काल सुबह 08 बजकर 30 मिनट से शाम को 05 बजकर 46 मिनट रहेगा. वहीं, मकर संक्रान्ति (Makar Sankranti 2021) का महा पुण्य काल 01 घंटा 45 मिनट का है, जो सुबह 08 बजकर 30 मिनट से दिन में 10 बजकर 15 मिनट तक है.

मकर संक्रांति का महत्व

आपको बता दें कि इस दिन स्नान, दान और सूर्य देव की आराधना का विशेष महत्व होता है. सूर्य देव को लाल वस्त्र, गेहूं, गुड़, मसूर दाल, तांबा, स्वर्ण, सुपारी, लाल फूल, नारियल, दक्षिणा आदि अर्पित किए जाते हैं. इस दिन दान करने से अक्षय फल एवं पुण्य की प्राप्ति होती है.

धार्मिक शास्त्रों की मानें, तो मकर संक्रांति (Makar Sankranti 2021) से सूर्य देव का रथ उत्तर दिशा की ओर मुड़ जाता है. जब ऐसा होता है, तब सूर्य देव का मुख पृथ्वी की ओर होता है. सूर्य देव जैसे-जैसे पृथ्वी के निकट आते हैं, वैसे-वैसे सर्दी कम होने लगती है और गर्मी बढ़ने लगती है. इसके साथ ही किसानों की फसलें पकने लगती हैं.

English Summary: Know the exact time of Makar Sankranti and the importance of bathing donation
Published on: 12 January 2021, 05:24 PM IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now