नीति आयोग के सदस्य प्रो. रमेश चंद करेंगे कृषि जागरण के 'मिलियनेयर फार्मर ऑफ इंडिया अवार्ड्स' के दूसरे संस्करण की जूरी की अध्यक्षता Millets Varieties: बाजरे की इन टॉप 3 किस्मों से मिलती है अच्छी पैदावार, जानें नाम और अन्य विशेषताएं Guar Varieties: किसानों की पहली पसंद बनीं ग्वार की ये 3 किस्में, उपज जानकर आप हो जाएंगे हैरान! आम को लग गई है लू, तो अपनाएं ये उपाय, मिलेंगे बढ़िया ताजा आम एक घंटे में 5 एकड़ खेत की सिंचाई करेगी यह मशीन, समय और लागत दोनों की होगी बचत Small Business Ideas: कम निवेश में शुरू करें ये 4 टॉप कृषि बिजनेस, हर महीने होगी अच्छी कमाई! ये हैं भारत के 5 सबसे सस्ते और मजबूत प्लाऊ (हल), जो एफिशिएंसी तरीके से मिट्टी बनाते हैं उपजाऊ Goat Farming: बकरी की टॉप 5 उन्नत नस्लें, जिनके पालन से होगा बंपर मुनाफा! Mushroom Farming: मशरूम की खेती में इन बातों का रखें ध्यान, 20 गुना तक बढ़ जाएगा प्रॉफिट! Organic Fertilizer: खुद से ही तैयार करें गोबर से बनी जैविक खाद, कम समय में मिलेगा ज्यादा उत्पादन
Updated on: 5 March, 2021 4:29 PM IST
International Womens Day Theme 2021

हर साल दुनियाभर में 8 मार्च अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस (International Women's Day 2021) मनाया जाता है. अक्सर बात की जाती है कि महिलाओं को उनके हक का मान-सम्मान दिया जाए.

वह अपनी जिंदगी खुलकर जी सकें और उन्हें पुरुषों के बराबर अधिकार मिल सके. इन सभी अधिकारों के लिए महिलाओं ने हमेशा से ही एक लंबी लड़ाई लड़ी है. इसी बात को ध्यान में रखकर अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस (International Women's Day 2021) मनाया जाता है. ये दिन महिलाओं के लिए बहुत खास होता है, तो आइए आपको बताते हैं कि इस साल  अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस (International Women's Day 2021) की थीम क्या है और इस दिन को मनाने के पीछे उद्देश्य क्या है.

क्या है अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस 2021 की थीम?

हर साल अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर एक थीम निर्धारित की जाती है. पहली बार यह दिन साल 1996 में मनाया गया था. तब संयुक्त राष्ट्र ने 'अतीत का जश्न, भविष्य की योजना' की थीम रखी थी. वहीं, इस साल 20201 की थीम  "Women in leadership: an equal future in a COVID-19 world" यानी "महिला नेतृत्व: COVID-19 की दुनिया में एक समान भविष्य को प्राप्त करना" रखी गई है.

क्या है इस थीम का मतलब

इस थीम का लक्ष्य है कि कोरोना महामारी की दुनिया में एक समान भविष्य को प्राप्त करना. हर साल थीम के जरिए इस दिन को बेहद खास मनाने की कोशिश की जाती है. इस दिन दफ्तरों, स्कूल, सरकारी संस्थानों आदि जगहों पर महिलाओं का सम्मान किया जाता है. इससे वह दिन खास महसूस करती हैं.

क्या है उद्देश्य

  • सबसे पहला उद्देश्य यह है कि महिलाओं और पुरुषों में समान समझा जाए.

  • महिलाओं को कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक करना.

  • महिलाओं को शिक्षित करना.

  • महिलाओं से जुड़े हिंसाओं के मामलों को कम खत्म करना.

English Summary: International Women's Day 2021: Theme and its objectives
Published on: 05 March 2021, 04:34 PM IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now