Success Story: 1250 एकड़ में जैविक खेती, देसी गायों की डेयरी और 40 करोड़ का टर्नओवर - लेखराम यादव की सफलता की कहानी Success Story: 72 एकड़ में गन्ने की खेती, इंटरक्रॉपिंग मॉडल और 2 करोड़ का कारोबार - सरताज खान की सफलता की कहानी खेती से 100 करोड़ का टर्नओवर: हेलीकॉप्टर के बाद अब हवाई जहाज से कृषि क्रांति लाएंगे डॉ. राजाराम त्रिपाठी Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार! Watermelon: तरबूज खरीदते समय अपनाएं ये देसी ट्रिक, तुरंत जान जाएंगे फल अंदर से मीठा और लाल है या नहीं
Updated on: 23 July, 2020 9:03 AM IST
bitter

स्वास्थ्य के लिए करेला बहुत लाभकारी माना जाता है. हालांकि यह कड़वा होता है, लेकिन इसके  सेवन से कई रोगों से छुटकारा मिलता है. कई लोग करेला खाना पसंद नहीं करते हैं. मगर आज हम आपको साउथ इंडियन स्टाइल में करेला बनाने की विधि बताने जा रहे हैं, जो अक्सर लोगों को काफी पसंद आती है. करेले को इस तरह बनाने से सारा कड़वापन दूर हो जाता है. अधिकतर लोग करेले के कड़वापन को खत्म करने के लिए फ्राई करते हैं, लेकिन फिर भी कड़वापन रह जाता है. मगर आज हम आपको बताएंगे कि करेले का कड़वापन कैसे खत्म किया जा सकता है, साथ ही करेला फ्राई बनाने की विधि भी बताएंगे.

करेले का कड़वापन खत्म करने का तरीका

  • सबसे पहले करेले को डीप फ्राई या हलका तल लेना चाहिए.

  • इससे कड़वाहट कम हो जाएगी.

  • इसके बाद नींबू पानी का छींटा भी लगा सकते हैं.

  • अब करेलेको छोटे गोल टुकड़ों में काट लें.

  • इसके बाद मसालों के साथ पकाने से पहले तल लें, तकि यह कुरकुरा और मसालेदार हो जाए.

ये खबर भी पढ़ें: कैंसर की बीमारी से निजात दिलाएगी भांग से बनी दवा

करेला फ्राई रेसिपी की सामग्री

  • करेला

  • नमक

  • हल्दी पाउडर

  • धनिया पाउडर

  • जीरा पाउडर

  • चीनी

  • नींबू

करेला फ्राई बनाने की विधि

  • सबसे पहले स्टेपमें करेले को साफ करके धो लें.

  • इसके बाद पतले गोल छल्ले में काट लें.

  • अब छल्ले को काटे बिना बीजों को निकाल लें.

  • एक कढ़ाई में तेल गर्म करके छल्ले को डाल दें. इसको तब तक भून लें, जब तक छल्लों का रंग भूरा न हो जाए.

  • इसके बाद हल्दी, नमक, लाल मिर्च, चीनी, धनिया और सॉस डाल दें.

  • इस तरह करेला फ्राई बनकर तैयार हो जाएगा.

English Summary: How to make bitter gourd fry in South Indian style
Published on: 23 July 2020, 09:09 AM IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now