Success Story: 1250 एकड़ में जैविक खेती, देसी गायों की डेयरी और 40 करोड़ का टर्नओवर - लेखराम यादव की सफलता की कहानी Success Story: 72 एकड़ में गन्ने की खेती, इंटरक्रॉपिंग मॉडल और 2 करोड़ का कारोबार - सरताज खान की सफलता की कहानी खेती से 100 करोड़ का टर्नओवर: हेलीकॉप्टर के बाद अब हवाई जहाज से कृषि क्रांति लाएंगे डॉ. राजाराम त्रिपाठी Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार! Watermelon: तरबूज खरीदते समय अपनाएं ये देसी ट्रिक, तुरंत जान जाएंगे फल अंदर से मीठा और लाल है या नहीं
Updated on: 24 July, 2020 4:13 PM IST

कोरोना वायरस (Coronavirus) संक्रमण के लक्षणों में गले में खराश (Sore Throat) होना एक महत्वपूर्ण लक्षण है. अगर किसी को गले में खराश होने के साथ अन्य कोई भी लक्षण महसूस होता है, तो उसको बिना देर किए जांच करवा लेनी चाहिए. मगर कई बार सामान्य तौर पर भी गले में खराश होने लगती है. इसको दूर करने के लिए आप कुछ घरेलू उपचार (Home Remedy) अपना सकते हैं.

घरेलू उपचार की सामग्री

  • अदरक (Ginger)

  • शहद (Honey)

  • पानी (Water)

आपको बता दें कि अगर गले में खराश की समस्या है, तो इसको ठीक करने में अदरक और शहद काफी फायदेमंद साबित होते हैं. यह एंटीवायरल, कॉमन कोल्ड और कफ की समस्या को प्रभावी रूप से सही करते हैं. ऐसे में आप इनका सेवन कर सकते हैं. आइए आपको इस घरेलू उपचार को तैयार करने की विधि बताते हैं, जो कि मात्र 5 मिनट में तैयार हो जाएगी.

ये खबर भी पढ़ेलिवर को स्वस्थ रखना है तो ज़रूर पिएं ये 5 जूस

बनाने की विधि

  • सबसे पहले एक अदरक का टुकड़ा लें, उसको पानी से अच्छी तरह धो लें.

  • अब उसको छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें.

  • इन टुकड़ों को 2 गिलास पानी में मिलाकर किसी बर्तन में उबल लें.

  • जब पानी एक गिलास तक रह जाए, तो पानी को छानकर एक गिलास में रख लें.

  • अब इसमें एक चम्मच शहद मिला लें.

  • इसके बाद पानी को घूंट-घूंट करके पिएं या फिर गरारे भी कर सकते हैं.

  • इस तरह आपके गले को काफी राहत मिल जाएगी. आप इस प्रक्रिया को दिन एक से दो कर सकते हैं.

इस लेख में सामान्य जानकारी दी गई है. इनको अपनाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से ज़रूर संपर्क करें.

ये खबर भी पढ़ेकैंसर की बीमारी से निजात दिलाएगी भांग से बनी दवा

English Summary: Follow home remedies for sore throat
Published on: 24 July 2020, 04:24 PM IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now