Success Story: जैविक उत्पादों के सहारे 20 एकड़ में अनार की सफल खेती, आधी हुई लागत, सालाना टर्नओवर 70 लाख रुपये तक! Rabi Crop Farming: रबी मौसम की फसलों की बुआई हेतु खेत की अग्रिम तैयारी फल और फूलों की खेती में प्रूनिंग के लिए उपयोगी हैं ये STIHL के टूल्स, जानें पूरा विवरण Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार!
Updated on: 30 June, 2020 9:21 AM IST

देश के लोगों को कोविड-19 से लड़ते हुए कई महीने बीत गए हैं, लेकिन अभी तक इस वायरस का इलाज नहीं आ पाया है. मगर एक बात लोग अच्छी तरह समझ गए हैं कि इस महामारी से बचने के लिए इम्यूनिटी को मजबूत बनाए रखना बहुत ज़रूरी है. इसके अलावा मौसम में बदलाव हो रहा है, जिसकी वजह से कई लोग सर्दी, जुकाम और खांसी जैसी समस्याओं का सामना कर रहे हैं. हालांकि, इन बीमारियों का इलाज हल्दी वाले दूध, अदरक की चाय से हो जाता है, लेकिन एक और मसाला है, जो ऐसी समस्याओं में राहत देता है. इस मसाले का नाम चक्र फूल है, जिसको अंग्रेजी में स्टार एनिज कहा जाता है. चक्र फूल से बनी चाय का सेवन करना काफी अच्छा माना जाता है, तो आइए आपको इसके सेवन से होने वाले फायदों के बारे में बताते हैं...

चक्र फूल की चाय बनाने की विधि

  • सबसे पहले चाच बनाने के लिए पानी रख दें.

  • इसके बाद 4 से 5 चक्र फूल मिलाकर उबाल लें.

  • जब उबाल जाए, तो पानी को छानकर 10 से 15 मिनट तक ठंडा होने दें.

  • इस तरह आपकी चक्र फूल की चाय तैयार हो जाएगी.

  • अगर आप चाहे, तो इसमें चीनी और चाय पत्ती मिला सकते हैं.

ये खबर भी पढ़े: घर के आंगन में लगाएं ये 4 पौधे, मक्खी और मच्छरों से पाएं हमेशा के लिए छुटकारा

चक्र फूल की चाय पीने के फायदे

  • यह चाय शरीर में संक्रमण को ठीक करने में मदद करती है, साथ ही उससे लड़ने की क्षमता प्रदान करती है, क्योंकि इसमें विटामिन ए और सी की उच्च मात्रा होती है.

  • सर्दी और जुकाम में चक्र फूल से बनी चाय का सेवन करना चाहिए.

  • इसका सेवन डायबिटीज की समस्या में भी बहुत प्रभावी होता है, क्योंकि इसमें एंटी एजिंग गुण पाया जाता है.

  • चक्र फूल में पाए जाने वाले गुण पाचन में सहायता करते हैं.

  • मासिक धर्म के दौरान होने वाली ऐंठन को कम करने में मदद मिलती है.

  • इससे बने मसाले को बहुत हेल्दी माना जाता है,, क्योंकि इसमें एंटीबैक्टीरियल और माइक्रोब फाइटिंग गुण भी पाए जाते हैं. इस मसाले के नियमित रूप से सेवन करने पर इम्यूनिटी मजबूत बनी रहती है.

English Summary: Benefits of drinking Chakra flower tea
Published on: 30 June 2020, 09:24 AM IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now