Success Story: जैविक उत्पादों के सहारे 20 एकड़ में अनार की सफल खेती, आधी हुई लागत, सालाना टर्नओवर 70 लाख रुपये तक! Rabi Crop Farming: रबी मौसम की फसलों की बुआई हेतु खेत की अग्रिम तैयारी फल और फूलों की खेती में प्रूनिंग के लिए उपयोगी हैं ये STIHL के टूल्स, जानें पूरा विवरण Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार!
Updated on: 7 August, 2022 10:59 AM IST
एफपीओ योजना के क्रियान्वयन सहित विभिन्न मुद्दों को लेकर केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री कैलाश चौधरी की अध्यक्षता में राजस्थान के सांसदों एवं जनप्रतिनिधियों की बैठक

केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री कैलाश चौधरी की अध्यक्षता में शनिवार को नई दिल्ली स्थित कृषि भवन कार्यालय में राजस्थान के सांसदों, किसान जनप्रतिनिधियों, सीबीबीओ एवं संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक हुई.

बैठक में किसान उत्पादक संगठन (एफपीओ) सहित केंद्र सरकार की कृषि एवं किसान हितेषी योजनाओं को किसान के खेत तक पहुंचाने, उनके उचित क्रियान्वयन, आजादी के अमृत महोत्सव के तहत हर घर तिरंगा अभियान के साथ गोवंश में फैल रही लम्पी स्किन बीमारी की रोकथाम व वैक्सीनेशन को लेकर आवश्यक चर्चा हुई.

क्या है लम्पी रोग

लम्पी स्किन डिजीज एक विषाणु जनित रोग है जो मच्छर, किलनी या पिस्सू के काटने से और एक ही बाल्टी से एक पशु से दूसरे पशु को पानी पिलाने से भी फैलता है. लम्पी त्वचा रोग या एल एस डी का वायरस भेड़-बकरी में होने वाले पॉक्स वायरस के जैसा ही होता है, जिसमें पशु की त्वचा पर छोटी-छोटी गांठे हो जाती हैं. यह बीमारी अफ्रीका, दक्षिण एशिया, यूरोप एवं मध्य एशिया के देशों में पायी जाती है.

इसके अतिरिक्त, इस अवसर पर राजस्थान भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष डॉ सतीश पूनिया एवं केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत सहित सांसदगण एवं कृषि मंत्रालय के अधिकारी उपस्थित रहे.

बैठक को संबोधित करते हुए केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री कैलाश चौधरी ने बताया कि एफपीओ छोटे एवं सीमांत किसानों के संगठन है. इस पूरी योजना पर सरकार 6,865 करोड़ रुपये खर्च करेगी. देश में लगभग 86 प्रतिशत छोटे किसान हैं, जिन्हें एफपीओ के माध्यम से आमदनी उपलब्ध कराने से लेकर प्रोसेसिंग व उपज की बाजार में उचित दाम पर बिक्री में सहयोग जैसी सुविधाएं दिलाना सरकार का उद्देश्य है.

एफपीओ किसानों की संगठन शक्ति के प्रतीक है. कैलाश चौधरी ने कहा कि आज हमारा देश आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है, इसमें हमें पुराने संकल्प पूरे करने हैं और नए संकल्प लेकर आगे बढ़ना है. देश में खेती को उन्नत बनाने, असंतुलन दूर करने व किसानों की माली हालत सुधारने के लिए प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में सरकार हर संभव उपाय कर रही है.

किसानों की सुविधा के लिए अनेक कल्याणकारी योजनाएं प्रभावी की गई हैं. एक लाख करोड़ रुपये के कृषि इंफ्रास्ट्रक्टर फंड से किसानों के लिए सरकार गांव-गांव सुविधाएं जुटाने के लिए प्रयत्नशील है.

English Summary: What did Kailash Chaudhary say in the meeting regarding the implementation of central schemes including FPOs
Published on: 07 August 2022, 11:02 AM IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now