Success Story: 1250 एकड़ में जैविक खेती, देसी गायों की डेयरी और 40 करोड़ का टर्नओवर - लेखराम यादव की सफलता की कहानी Success Story: 72 एकड़ में गन्ने की खेती, इंटरक्रॉपिंग मॉडल और 2 करोड़ का कारोबार - सरताज खान की सफलता की कहानी खेती से 100 करोड़ का टर्नओवर: हेलीकॉप्टर के बाद अब हवाई जहाज से कृषि क्रांति लाएंगे डॉ. राजाराम त्रिपाठी Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार! Watermelon: तरबूज खरीदते समय अपनाएं ये देसी ट्रिक, तुरंत जान जाएंगे फल अंदर से मीठा और लाल है या नहीं
Updated on: 30 March, 2020 12:35 PM IST
सब्जी उत्पादन

कोरोना वायरस (Corona virus) के संकट के चलते पूरे देश को लॉकडाउन (Lockdown) कर दिया गया है. इस वक्त सभी लोगों को अपने-अपने घरों में रहने की सलाह दी जा रही है, क्योंकि कोरोना वायरस से बचने का एकमात्र यही तरीका बचा है. लॉकडाउन की स्थिति में लोगों को कोई परेशानी न हो, इसके लिए सरकार और प्रशासन द्वारा राशन, फल, सब्जी, दूध और दवा की दुकानों को खोलने का आदेश मिल गया है. 

इस दौरान लोग प्रशासन से लगातार शिकायतें कर रहे हैं कि लॉकडाउन में दुकानदारों ने सब्जियों और फलों के दाम बहुत बढ़ा दिए हैं. वे सब्जी और फल काफी महंगी बेच रहे हैं. प्रशासन ने लोगों की इस समस्या का हल निकाल दिया है. बता दें कि अब गौतमबुद्ध नगर प्रशासन ने सब्जी और फल के दामों की एक सूची जारी की है.

सब्जियों के दाम (रुपए प्रति किलो) (Rates Of Vegetables)

  • आलू- 30

  • प्याज- 35

  • टमाटर- 30

  • खीरा- 30

  • लौकी- 30

  • कद्दू- 30

  • गोभी- 30

फलों के दाम (रुपए प्रति किलो) (Fruit prices)

  • सन्तरा- 60

  • सेब- 100

  • केला- 60 रुपए प्रति दर्जन

  • अंगूर- 100

आपको बता दें कि गौतमबुद्ध नगर जिला प्रशासन के निर्देश पर जिला मंडी सचिव ने रेट लिस्ट जारी की है. इस सूची के हिसाब से ही दुकानदार को सब्जी और फल बेचना है. अगर कोई दुकानदार इससे ज्यादा दामों में सब्जी औऱ फल बेचता है, तो आप उस दुकानदार की शिकायत प्रशसान से कर सकते हैं. बता दें कि प्रशासन ने ऐसे दुकानदारों पर जुर्माना और सख्त कार्रवाई करने का आदेश जारी किया है. ऐसे में सभी दुकानदारों को सावधानी बरतने की जरूरत है. इस तरह आम आदमी को भी एक बड़ी राहत मिली है.

English Summary: vegetable and fruit prices list released
Published on: 30 March 2020, 12:39 PM IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now